Skip to main content

'पार्टी के कार्यकर्ता ही उसकी प्राण-प्रतिष्ठा' -- अमित शाह

'पार्टी के कार्यकर्ता ही उसकी प्राण-प्रतिष्ठा'- पार्टी के 38वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोले अमित शाह
बीजेपी के 38वें स्थापना दिवस पर मुंबई में आयोजित कार्यक्रम को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने संबोधित किया. शाह ने कहा, 'भाजपा के स्थापना दिवस पर मैं पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को बधाई देना चाहता हूं.' भारत के लोकतंत्र के इतिहास में सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं का बलिदान भारतीय जनता पार्टी ने दिया है, मैं उन सभी बलिदानी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देता हूं. 
शाह के संबोधन की खास बातें

  • कांग्रेस के शासन में आतंकी सीमा तक घुस गए थे, बीजेपी ने उन्हें अंदर घुसकर जवानों की शहादत का बदला लिया.
  • कांग्रेस के राज में 12 जवानों को जिंदा जलाया, लेकिन हमने पाकिस्तान में घुसकर उन्हें मारा
  • बीजेपी का गोल्डन पीरियड तब आएगा, जब पश्चिम बंगाल, ओडिशा और 2019 लोकसभा चुनावों में बीजेपी जीतेगी.
  • राहुल गांधी और शरद पवार SC/ST एक्ट पर झूठी अफवाह फैला रहे हैं. 
  • बीजेपी की विचारधारा, देश की मिट्टी, संस्कृति, संस्कार और परंपराओं से जुड़ी हई है, इसलिए पार्टी का विकास हो रहा है.
28 ट्रेने और 5 हजार से ज्यादा बस हुईं बुक
इस कार्यक्रम के जरिए बीजेपी 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी की शक्ति का प्रदर्शन करने की कोशिश कर रही है. पार्टी के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हो सके, इसके लिए पार्टी ने 28 ट्रेनों को बुक किया है. इसके अलावा 5000 से ज्यादा बसों को बुक कराया गया है, जिसमें सवार होकर कार्यकर्ता एमएमआरडीए मैदान पहुंचेंगे. इस कार्यक्रम के लिए आज सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर देखी जा रही थी.

सफर भारतीय जनता पार्टी का 

Bharatiya Janata Party was born April 6, 19801977 में जनता पार्टी के गठन के लिए जनसंघ(1951 में गठन) का उसमें विलय हो गया. उस साल के चुनावों में जनता पार्टी 295 सीटों के साथ सत्‍ता में आई लेकिन आंतरिक विरोधों के कारण यह प्रयोग महज 30 महीने में टूट गया. नतीजतन जनवरी, 1980 में हुए चुनावों में जनता पार्टी की भारी पराजय हुई और इसको महज 31 सीटें मिलीं. उसके बाद कांग्रेस के विकल्‍प की राजनीति को धार देने के लिए छह अप्रैल, 1980 को बीजेपी (पूर्ववर्ती जनसंघ) का उदय हुआ. अटल बिहारी वाजपेयी इसके संस्‍थापक अध्‍यक्ष बने और उन्‍हीं के नेतृत्‍व में दिसंबर, 1980 में बीजेपी की पहली बैठक हुई. वह 1986 तक इस पद पर रहे.



Lal Krishna Advani became BJP Chief from 1986-1990

1984 के आठवें आम चुनावों में बीजेपी वोट शेयर के लिहाज से दूसरे नंबर पर रही लेकिन उसको महज दो सीटों पर कामयाबी मिली. इंदिरा गांधी की हत्‍या की पृष्‍ठभूमि में ये चुनाव हुए थे. करारी शिकस्‍त के बाद बीजेपी ने गहरे आत्‍ममंथन की बात कही. उसी दौर में लालकृष्‍ण आडवाणी 1986 में बीजेपी के पहली बार अध्‍यक्ष रहे. उनका पहला कार्यकाल 1986 से 1990 तक रहा.



Murli Manohar Joshi, BJP President, 1991-19931989 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 85 सीटें मिलीं. बीजेपी और कम्‍युनिस्‍ट पार्टियों ने जनता दल सरकार को समर्थन दिया और वीपी सिंह प्रधानमंत्री बने. सितंबर, 1990 में अयोध्‍या मुद्दे पर लालकृष्‍ण आडवाणी ने सोमनाथ से अयोध्‍या तक रथ यात्रा की. उसके बाद मुरली मनोहर जोशी 1991 से 1993 पार्टी के अध्‍यक्ष रहे.



1991 के आम चुनावों में बीजेपी को 120 सीटें मिलीं. लालकृष्‍ण आडवाणी 1993-1998 तक दूसरी बार बीजेपी अध्‍यक्ष रहे. 1996 के चुनावों में 161 सीटें मिलीं. नतीजतन पहली बार 13 दिनों के लिए अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री बने. वह इस पद तक पहुंचने वाले पहले गैर-कांग्रेसी परंपरा के नेता बने. 1998 में 12वें आम चुनाव में बीजेपी को 182 सीटें मिलीं और वाजपेयी एक बार फिर प्रधानमंत्री बने. उनके नेतृत्‍व में बीजेपी की गठबंधन सरकार 13 महीने चली. उसके बाद 1999 में फिर 13वीं लोकसभा के लिए चुनाव हुए और बीजेपी को 182 सीटें मिलीं. वाजपेयी ने प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल पूरा किया और 2004 तक पार्टी सत्‍ता में रही.



Narendra Modi become Prime Minister in 2014

2004 और 2009 के आम चुनावों में बीजेपी को क्रमश: 138 और 116 सीटें मिलीं. 2011 में बीजेपी के नेतृत्‍व में एनडीए की नौ राज्‍यों में सरकारें थीं. इसी दौरान में पार्टी ने पीढ़ीगत बदलाव के तहत नए नेतृत्‍व की आवश्‍यकता पर बल दिया. नतीजतन राजनाथ सिंह ओर नितिन गडकरी पार्टी के अध्‍यक्ष बने. 2013 में राजनाथ सिंह दूसरी बार पार्टी अध्‍यक्ष बने. उसी साल सितंबर में पार्टी कैडर और जनभावनाओं को देखते हुए पार्टी अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह ने गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी को 2014 के आम चुनावों के लिए पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री पद का चेहरा घोषित किया. नरेंद्र मोदी की अगुआई में बीजेपी ने इतिहास रचते हुए 282 सीटों के साथ एक दशक बाद सत्‍ता में वापसी की. पहली बार बीजेपी को अपने दम पर स्‍पष्‍ट बहुमत मिला. उसके बाद अमित शाह पार्टी के अध्‍यक्ष बने. पीएम मोदी और अमित शाह की अगुआई में इस वक्‍त 20 से अधिक राज्‍यों में बीजेपी के नेतृत्‍व में एनडीए की सरकारें हैं.

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...