Skip to main content

बिकनी और बोल्ड सीन में सहज नहीं, परिवार और इस्लामिक संस्कृति नहीं देता इजाजत: एक्ट्रेस हिबा नवाब


टेलीविजन धारावाहिक “जीजा जी छत पर हैं” और “जीजा जी छत पर कोई है” की अदाकारा हिबा नवाब ने कहा है कि वो एक मुस्लिम परिवार से आती हैं और उनके समाज की संस्कृति अलग है। इसलिए वो खुले कपड़े पहनने से परहेज करती हैं। 

हिबा ने ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अपने ड्रेसेज को लेकर खुलकर बात करते हुए कहा, “रिवीलिंग कपड़े नहीं पहनने का मेरा अपना निर्णय है। मुस्लिम परिवार से आती हूँ, जहाँ की संस्कृति अलग है। थोड़ी विरोधी स्वभाव की हूँ, लेकिन ये मेरे परिवार का फैसला है, मैं इससे आगे नहीं बढ़ूँगी।” 

अपने परिवार और मुस्लिम समुदाय को लेकर हिबा ने इंटरव्यू के दौरान कहा, “कई बार मेरे कपड़ों को लोग ठीक नहीं समझते हैं और चाहते हैं कि मैं दूसरे तरीके से कपड़े पहनूँ। थोड़ी विद्रोही स्वभाव की हूँ, लेकिन अपने परिवार की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहती। बिकनी पहनना, क्लीवेज दिखाने जैसा नहीं करना चाहती। यह मेरा अपना फैसला है और इसका कोई विरोध भी नहीं है।” 

हिबा नवाब मशहूर टीवी शो ‘जीजाजी छत पर हैं’ में ‘इलायची’ के किरदार में नजर आईं थीं। इस किरदार को काफी पसंद किया गया था। एक्ट्रेस हिबा रियल लाइफ में भी काफी हॉट और सेक्सी हैं। यह उनकी तस्वीरों से साबित हो रहा है।

हिबा नवाब के चुलबुले अंदाज के लाखों फैंस दिवाने हैं। इन तस्वीर में हिबा नवाब बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। अपने गजब अंदाज से वह फैंस को मदहोश कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश के बरेली से आने वाली हिबा नवाब बोल्ड सीन और वेब शोज को लेकर कहती हैं, “मैं वेब शोज करना तो चाहती हूँ, लेकिन उनके बोल्ड सीन और उसके कंटेंट को देखकर सहज महसूस नहीं करती हूँ। जब भी वेब शोज को लेकर कोई भी ऑफर उनके पास आता है तो सबसे पहले मैं बोल्ड और किसिंग सीन के बारे में पूछती हूँ और हाँ कहते ही इनकार कर देती हूँ। न तो खुद को सहज पाती हूँ और न ही मेरा परिवार इसके लिए इजाजत देता है।”

खुद को फूडी बताते हुए हिबा कहती हैं कि उन्हें खाना तो खूब पसंद, लेकिन वजन बढ़ने का डर हमेशा सताता है। वो खाने के बारे में काफी बातें कर सकती हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, वो लोगों को इंस्पायर करते हैं, इसलिए जैसी सलाह वो लोगों को देती हैं, वैसा ही उन्हें भी करना चाहिए।

“जीजाजी छत पर हैं” टीवी शो में “इलाइची जी” के किरदार में नजर आने वाली हिबा नवाब के रोल को खूब पसंद किया गया है। वहीं जीजाजी छत पर कोई है में वो डबल रोल में नजर आई हैं।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...