Skip to main content

महाराष्ट्र कांग्रेस की अमिताभ, अक्षय को धमकी, कहा- ‘पेट्रोल-डीज़ल पर नहीं बोले तो नहीं होंगे देंगे फिल्मों की शूटिंग’

अभिव्यक्ति की आज़ादी पर भाषण देने वाले कांग्रेस के नाना पटोले के तानाशाह बयान पर मुंह में दही जमाए बैठे हैं। इतना ही नहीं, फरवरी 18 को zeetv पर 'ताल ठोक के' परिचर्चा कार्यक्रम में शिव सेना प्रवक्ता तो यह बोलकर कि "जो बोलते हैं, करके दिखाते हैं", कांग्रेस से भी बहुत आगे निकल गए।  

महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने देश के दो दिग्गज बॉलीवुड कलाकारों को धमकी दी है। पेट्रोल और डीज़ल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन क्यों मोदी सरकार के विरोध में नहीं बोल रहे हैं। अगर वो पेट्रोल और डीज़ल के बढ़ते दामों पर अपनी राय नहीं रखेंगे तो वह महाराष्ट्र में अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की फिल्मों की शूटिंग नहीं होने देंगे और न ही प्रदेश में उनकी फिल्म रिलीज़ होने देंगे। 

इस धमकी को देख 1975 आपातकाल स्मरण हो जाता है, जब अभिनेता-निर्माता-निर्देशक मनोज कुमार की फिल्म "रोटी, कपडा और मकान" के चर्चित गीत "हाय महंगाई तू कहाँ से आयी, तुझे क्यों मौत न आयी..." को फिल्म से निकलवाने और रेडियो पर प्रसारित पर रोक के अलावा फिल्म "किस्सा कुर्सी का" को सेंसर नहीं होने दिया, गीतकार-निर्माता-निर्देशक गुलज़ार की "आंधी" पर रोक के अलावा इस फिल्म का "देखो 5 साल का हिसाब देने आये हैं..." के रेडियो पर प्रसारण पर पाबन्दी, गायक किशोर कुमार का कांग्रेस कार्यक्रम में भाग लेने से मना करने के कारण रेडियो पर किशोर कुमार के गाने पर पाबन्दी लगाने के साथ-साथ समस्त निर्माताओं को गायन के लिए किशोर को न लेने के लिए कहा।

मीडिया वालों से बात करते हुए कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, “आपने देखा होगा कि जब केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी तब अमिताभ बच्चन जी हों या अक्षय कुमार जी हों। पेट्रोल और डीज़ल के बारे में ट्वीट के ज़रिए बताते थे कि 25 और 30 रुपए का पेट्रोल ये लोग महँगा बेच रहे हैं। आज अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम कम होने के बाद भी, जिस तरह से डीज़ल पेट्रोल के दाम बढ़ा कर हिन्दुस्तान की जनता का जेब काटने का ‘महापाप’ नरेन्द्र मोदी की सरकार कर रही है। अब आप (अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार) क्यों नहीं बोल रहे हैं? अब अगर वो नहीं बोलेंगे तो हम महाराष्ट्र में अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की शूटिंग रोकेंगे और उनकी फिल्म भी रिलीज़ नहीं होने देंगे।”

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख पटोले ने कहा कि संप्रग की सरकार लोकतांत्रिक तरीके से काम करती थी इसलिए कलाकारों को विरोध करने का अधिकार था। इसके अलावा नाना पटोले ने ट्वीट के ज़रिए भी पेट्रोल डीज़ल और एलपीजी के दाम कम किए जाने का निवेदन किया। दरअसल, देश के दो राज्यों राजस्थान और मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए हो चुकी है। पूरे देश में पेट्रोल पर सबसे ज़्यादा वैट (36%) कांग्रेस शासित राजस्थान में वसूला जा रहा है। 

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...