| आमिर खान की बेटी इरा(L), गलर्फ्रेंड सोनम के साथ जुनैद खान। |
स्टाइलिश लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं आमिर की बेटी...
करीब 21 साल की आमिर की बेटी इरा(जन्म 1997) फिलहाल बॉलीवुड से दूर हैं। उन्हें पेंटिग का खास शौक है और वे बहुत शानदार पेंटिंग बनाती हैं।
| इरा खान |
इरा को बचपन से ही संगीत से लगाव रहा है। वे म्यूजिक में क्रिएटिव, प्रोडक्शन और मैनेजमेंट करने के लिए राम संपत के साथ डेब्यू भी कर रही हैं।
इरा ने राम संपत की असिस्टेंट तौर पर इंडस्ट्री में एंट्री करने की प्लानिंग की है। वे कई दफा फुटबॉल के मैदान पर भी पिता के साथ जोर-आजमाइश करती भी दिखती हैं।
कम ही लोग जानते हैं कि इरा का फैशन सेंस काफी जबरदस्त है। कई इवेंट्स में साड़ी में नजर आ चुकीं इरा के पास खूबसूरत साड़ियों का एक पूरा कलेक्शन है। यहां तक की पिता की फिल्म 'पीके' की सक्सेस पार्टी में भी वो साड़ी में ही पहुंची थी।
थिएटर सीख चुके हैं आमिर के बड़े बेटे, अब इन्हें करते हैं डेट
इरा के बड़े भाई और आमिर के बेटे जुनैद एक्टिंग वर्ल्ड में एक्टिव हैं। फिलहाल उन्होंने डेब्यू तो नहीं किया है लेकिन वे थिएटर सीख चुके हैं।
HR कॉलेज से ग्रैजुएशन कर चुके 25 साल के जुनैद(1993 जन्म) ने अमेरिकन अकेडमी और ड्रामेटिक आर्ट(लॉस एंजिसलिस) से डिगरी ली है।
जुनैद न सिर्फ राजकुमार हिरानी के साथ 'पीके' में असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुके हैं बल्कि वे जगदीप जाफरी की बेटी मुस्कान के साथ भी साथ काम कर चुके हैं।
दरअसल दोनों ने डायरेक्टर Quasar Thakore Padamsee’s के नाटक 'मदर करेज एंड हर चिल्ड्रन' में साथ काम कर चुके हैं।
जुनैद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में वे फिलहाल सोनम वर्ना कनाम की लड़की को डेट कर रहे हैं। जो कि उनके साथ ही पढ़ी हुई है।
20 साल की उम्र में जुनैद और सोनम की मुलाकात HR कॉलेज में हुई थी। जिसके बाद दोनों ने मीडिया स्टडी में एकसाथ MBA किया है। सोनम, जुनैद की फैमिली से भी मिल चुकी हैं।
16 साल बाद अलग हुए थे आमिर और रीना
आमिर खान और रीना 1986 में शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन 16 साल बाद इन्होंने साल 2002 में तलाक ले लिया था।
इसके बाद दोनों बच्चों की कस्टडी रीना को दी गई थी और 2005 में आमिर ने किरण राव के साथ शादी कर ली थी।
वहीं, 2011 में आमिर-किरण ये सेरोगेसी के जरिए बेटे आजाद के पेरेंट्स बने थे।
Comments