Skip to main content

‘अशिक्षित नेता हम पर राज कर रहे हैं’: काजोल, फिल्म नायिका

फिल्म अभिनेत्री काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा कह दिया, जिस पर उनकी अच्छी-खासी आलोचना हो रही है। काजोल फ़िलहाल अपने आने वाले शो ‘The Trial’ के प्रोमोशंस में व्यस्त हैं। इसके लिए इमोशनल कार्ड खेलते हुए उन्होंने सोशल मीडिया को अलविदा कहने की बात की थी और अपने सभी इंस्टाग्राम तस्वीरों को आर्काइव कर लिया था, लेकिन बाद में पता चला कि ये प्रमोशन के लिए किया गया ड्रामा था। ‘द ट्रायल’ एक कोर्टरूम ड्रामा सीरीज है।

इसी दौरान एक इंटरव्यू में अजय देवगन की पत्नी ने कहा कि आप अपने बच्चों का पालन-पोषण कुछ इसी तरह से करें, जैसा कि आप खुद का करना चाहते। उन्होंने समाज द्वारा कही जाने वाली बातों को नज़रअंदाज़ करते हुए ऐसा करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण की बात करते हुए कहा कि वो आजकल कई जगह महिलाओं को उम्दा काम करती हुई देखती हैं। हालाँकि, उन्होंने कहा कि भारत में बहुत-बहुत धीमा बदलाव हो रहा है।

उन्होंने कहा, “ये हमारी सोच और हमारी परंपरा में है। इसका शिक्षा से बहुत कुछ लेना-देना है। हमारे यहाँ ऐसे राजनेता हैं, जिनका कोई शैक्षिक बैकग्राउंड नहीं है। मुझे क्षमा कीजिए लेकिन ये खुले तौर पर कहना पड़ेगा। हम लोगों पर वैसे नेता शासन कर रहे हैं, जिनमें से अधिकतर के पास वो दृष्टि नहीं है। शिक्षा से ये संभव होता है कि आप अलग-अलग व्यूपॉइंट को देखते हैं। मेरे फैंस काफी अच्छे हैं, मैं जो भी करती हूँ, पहनती हूँ, उसका वो समर्थन करते हैं और मुझसे प्यार करते हैं।”

हालाँकि, इस बयान के बाद लोगों के काजोल के शैक्षिक बैकग्राउंड की बातें करनी शुरू कर दी। बता दें कि काजोल स्कूल ड्रॉपआउट हैं, जिन्होंने मात्र 16 वर्ष की उम्र में ‘बेखुदी (1992)’ में काम करना शुरू कर दिया था और स्कूल की पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद वो कभी वापस स्कूल नहीं जा पाईं। वो पंचगनी स्थित सेंट जोसफ स्कूल में पढ़ती थीं। उनका परिवार पहले से ही फिल्मों से जुड़ा हुआ था। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलना ही शिक्षित होने की निशानी नहीं होती।


Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...