कांग्रेस पार्टी ने केजरीवाल की मोहल्ला क्लिनिक योजना में बहुत बड़ा घोटाला पकड़ा है, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बहुत सारे मोहल्ला क्लिनिक आप कार्यकर्ताओं के घरों में चल रहे हैं और बदले में उन्हें मोटा किराया देकर केजरीवाल सरकार उनसे कमीशन ले रही है, इस तरीके से केजरीवाल दिल्ली के खजाने से हर महीना करोड़ों रुपये कमीशन के रूप में लूट रहे हैं।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने आरोप लगाया कि यह योजना वास्तव में आप पार्टी और उनके कार्यकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की गयी है क्योंकि तीन-चार घंटे के लिए ही मोहल्ला क्लिनिक खोला जाता है और बदले में आप कार्यकर्ताओं को मोटा किराया दिया जाता है। आज जैसे ही यह खबर सामने आयी ट्विटर पर #AAPMohallaClinicScam ट्रेंड करने लगा -
अजय माकन ने बताया कि इस योजना में दो तरह से गलतियां की जा रही हैं, पहली तो यह कि क्लिनिक आप कार्यकर्ताओं के घरों, जमीनों पर खुलवाए जा रहे हैं और दूसरा - उन्हें मार्किट से भी अधिक रेट पर किराया दिया जा रहा है जो कि एक तरह का बड़ा घोटाला है और दिल्ली के खजाने की लूट है।
जानकारी के लिए बता दें कि ठीक इसी तरह के आरोप कुछ महीनों पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने लगाए थे।
अजय माकन ने कहा कि आप सरकार ने इन योजना में सेंटर विजिलेंस कमीशन की गाइडलाइन्स का भी उल्लंघन किया है क्योंकि रेंट पर मोहल्ला क्लिनिक खोलने के लिए कोई टेंडर भी जारी नही किया गया, अपनी मनमर्जी से उन्होंने जिसके यहाँ चाहा वहां क्लिनिक खुलवा दिया।

Comments