Skip to main content

अजय माकन का आआप पर प्रहार

जिस प्रकार आम आदमी पार्टी और उससे पहले इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन से एक-एक करके ईमानदार और सिद्ध छवि के व्यक्तित्व अलग होते चले गए, उसने इस बात की पुख्ता नींव तैयार कर दी थी कि जो राजनीतिक महल इस नींव पर खड़ा किया जायेगा, उसमें भी वही ईंटें और पत्थर लगेंगे, जो ईंट-पत्थर कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों में लगते रहे हैं. ठीक से साल भी नहीं बीता कि यह अंदेशा काफी हद तक सच साबित होने लगा. छिटपुट घटनाएं तो पहले भी आती थीं, किन्तु इस बार नहले पर दहला लगाया कांग्रेस ने! दिल्ली के राजनीतिक गलियारे में आज जो एक खबर सर्वाधिक चर्चा बटोर रही है, वह निश्चित रूप से अजय माकन का ट्वीट और उसके बाद उनका सामने आया स्टिंग है. प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली सरकार पर बड़ा हमला करते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने खाद्य एवं पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनके पास एक ऑडियो क्लिप है जिसमें एरिया जेई हम्माद और मंत्री इमरान के भाई की बातचीत है. माकन ने बाद में मंत्री इमरान हुसैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एक स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो भी जारी किया है. दिल्ली में कांग्रेस को 'शून्य' स्कोर तक ले जाने का अपमान झेलने वाले माकन यहीं नहीं रुके और उन्होंने कहा कि 'हम मंत्री के खिलाफ सीबीआई में शिकायत करेंगे, अपना स्टिंग सीबीआई को देकर मामले की जांच की मांग करेंगे, साथ ही यह स्टिंग मुख्यमंत्री केजरीवाल को भी भेजेंगे, ताकि वह अपने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करें'. जाहिर है, निर्जीव पड़ी कांग्रेस में यह नयी जान तो फूंकेगा ही, दूसरी ओर ईमानदारी का अकेला खेवनहार बनने वाले अरविन्द केजरीवाल को राजनीति का बड़ा पाठ भी सिखाएगा! 

यह स्टिंग इसलिए भी ख़ास हो जाता है, क्योंकि अब तक कांग्रेस पार्टी को ही भ्रष्टाचारी पार्टी होने का तमगा मिला हुआ था, लेकिन अगर इस मामले में उसने इतना ज़ोरदार प्रहार किया है तो निश्चित रूप से दाल में काला होने की सम्भावना प्रबल हो जाती है. इससे पहले केजरीवाल सरकार को लेकर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने एक ट्वीट करके सियासी गलियारे में हलचल बढ़ा दी थी माकन ने ट्विटर पर लिखा कि वह आम आदमी पार्टी को बेनकाब करने जा रहे हैं, जिसमें मफलर बाबा के चालीस चोरों की भी पोल खुलेगी. माकन ने बेहद दिलचस्प अंदाज में ट्विटर पर लिखा कि 'उतरेगा ईमानदारी का मफलर, कौन लगाता है आम आदमी को बेईमानी की टोपी, आज शाम 4 बजे होगा पर्दाफाश, भ्रष्ट सरकार की पोल खोल, मफलर बाबा के चालीस चोर. सबसे बड़ा सवाल यही है कि दूसरों को बेईमान बता-बताकर दूसरी बार मुख्यमंत्री बन चुके अरविन्द केजरीवाल को क्या अपने विधायकों और मंत्रियों के भ्रष्टाचार की पहले से खबर नहीं रही होगी? यदि रही होगी तो यह बेहद शर्मनाक है कि उनकी सरपरस्ती में इस जमकर बढ़ावा मिला है! और अगर इसकी खबर नहीं रही होगी, तो उनकी समझदारी और काबिलियत पर गंभीर प्रश्नचिन्ह उठते हैं! 
वैसे भी दिल्ली में जो 67 विधायक जीतकर विधानसभा में पहुंचे हैं, उनमें आधे विधायकों के दागी होने की बात कई बार कही जाती रही है. साफ़ है कि केजरीवाल महोदय भी अपने कुनबे में दागियों को रखने में गर्व महसूस करने लगे हैं, जो दिल्ली और देश भर के लिए शर्मनाक स्थिति है. इस पूरी खबर से परे हटकर देखें तो आम आदमी पार्टी से बाहर होने के बाद स्वराज अभियान की शुरुआत करने वाले योगेंद्र यादव अब एक नया राजनीतिक विकल्प तैयार करने की कोशिश में हैं. हालांकि नई पार्टी का नाम और इसके गठन की तारीख़ अभी तय नहीं है, लेकिन ख़ाका बन रहा है. आप के कूचे से बेआबरू होकर निकले योगेन्द्र यादव ने देश में कई स्थानों की यात्रा की तो उनका मकसद यही था कि जब तक देशभर में एक ऊर्जा का संचय नहीं हो जाता उनके राजनीतिक अभियान के लिए, तब तक वह राजनीतिक पार्टी बनाने की दिशा में नहीं मुड़ेंगे. अब यह सुगबुगाहट है कि आने वाले पंजाब चुनाव में उनकी पार्टी दम-ख़म आजमाएगी. अगर ऐसा होता है तो अरविन्द केजरीवाल के मफलर की पकड़ ढीली पड़ सकती है. खैर,सबसे पहले उन्हें दिल्ली की जनता के सामने यह साबित करना है कि जो भरोसा दिल्लीवासियों ने उन पर अटूट रूप से किया था, वह झूठा नहीं है, बल्कि उस पर खरे उतरने के हकदार वह हैं. इसके साथ-साथ उन्हें आगे की रणनीति पर इस एंगल से कार्य करना पड़ेगा कि वह अपनी टीम में ईमानदारों की संख्या कैसे बढ़ाएंगे, बजाय कि योगेन्द्र यादव जैसों को बेदर्दी से बाहर करने के!

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...