इन 10 कामों के लिए जरूरी होगा पैन नंबर
- बैंक अकाउंट खोलना या FD के लिए जरूरी
- एक दिन में 50 हजार या उससे ऊपर कैश जमा करने के लिए जरूरी
- प्रॉपर्टी खरीदने के लिए जरूरी
- गाड़ी खरीदने के लिए जरूरी
- विदेश यात्रा के लिए फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए जरूरी
- होटल बिल की पमेंट के लिए जरूरी
- शेयर, बॉन्ड, म्युचुअल फंड या डिबेंचर खरीदने के लिए जरूरी
- क्रेडिट, डेबिट कार्ड या डीमैट एकाउंट के लिए अप्लाई करने के लिए जरूरी
- किसी भी तरह की कमाई के लिए, नहीं तो 20 परसेंट टीडीएस कटेगा
- प्री-पेड मनी वॉलेट या गिफ्ट कार्ड से 50 हजार या उससे ऊपर की ट्रांजैक्शन के लिए जरूरी
ऑनलाइन बनवाएं पैन कार्ड
- ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आप NSDL के पोर्टल www.tin-nsdl.com पर जाकर सर्विसेज पर जाएं.
- इस लिंक पर क्लिक करें
- यहां आप अपनी बेसिक जानकारी नाम, मोबाइल, ईमेल आईडी भरें
- अपने डॉक्युमेंट स्कैन करके अपलोड करें
- फीस ऑनलाइन ही जमा कराएं
- बस आपका पैन कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा
ऐसे भी बनवा सकते हैं पैन कार्ड
- www.incometaxindia.gov.in पर जाएं
- PAN ऑप्शन में जाकर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें
- NSDL या UTIITSL के जरिए फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं
- इसकी फीस 96 रुपए है.
- क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए यह पेमेंट करें
- पेमेंट होने के बाद और आवेदन जमा हो जाने के बाद एकनॉलिजमेंट फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर उस पर अपना फोटो लगाएं और साइन करें
- जरूरी दस्तावेज लगाकर आपको कूरियर या स्पीड पोस्ट से NSDL/UTIITSL को भेजना होगा.
- ऑनलाइन अप्लाई करने के 15 दिनों के भीतर पहुंच जाने चाहिए
Comments