Skip to main content

मोदी-योगी-अमित के प्रयासों पर पानी मत फेरो !!!

एक कहावत है, "बिल्ली भागों छीका टूटा" भारतीय जनता पार्टी पर सटीक बैठती है। दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश या कोई अन्य प्रदेश, जहाँ देखो जिसे देखो मोदी-योगी-अमित के कन्धे बैठ चुनाव जीत शहंशाह बनना चाहते हैं। किस तरह ये त्रिमूर्ति एक पैर पर खड़े हैं, जी- जान लगा रहे हैं, लेकिन गली-कूचों में शोर मचाते नेता इनके प्रयासों पर पानी फेर रहे हैं।

दिल्ली में विश्वास नगर के विधायक को अपने क्षेत्र की चिन्ता तक नहीं। चुनाव होने पर चीखेंगे "हर-हर मोदी, घर घर मोदी", लेकिन जीतने उपरान्त परवाह नहीं। देखिए इनके क्षेत्र भीकम सिंह कॉलोनी में कैसा पीने का पानी आता है। इनकी बला से, गन्दा पानी पीकर जनता मरती है तो मरने दो, इल्ज़ाम दिल्ली सरकार के सिर मंढ देंगे। अपने उच्च पदाधिकारियों को खुश करने फेसबुक एक नहीं दो पेज हैं, यह शिकायत इनकी फेसबुक पर पेस्ट करने पर किसी पवन ने सूचित किया कि "विधायकजी के पास शिकायत दर्ज़ नहीं होगी, अन्यथा यह समस्या नहीं होती। खैर, दो/तीन दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा।" लेकिन ढाक के तीन पात।

पांच बार भाजपा सांसद रहे नेता के घर शौच नहीं 

भारतीय जनता पार्टी शासित राज्य मध्य प्रदेश में पार्टी से जु़ड़े लोग ही स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं अनूपपुर से जिला पंचायत की अध्यक्ष रूपमती सिंह मारावी की जिनके घर में शौचालय नहीं है। रूपमती और उनका परिवार शौच के लिए खुले में जाता है। बता दें कि रूपमति बीजेपी नेता दलपत सिंह परास्ते की बेटी हैं जो कि पांच बार सांसद रह चुके हैं। जब जिला पंचायत के घर में ही शौच नहीं है तो ऐसे में अनूपपुर के 50 हजार लोग भी शौच के लिए खुले में ही जाते हैं।
जिला से 130 किलोमीटर खामरोध गांव की रहने वाली रूपमती 2015 में जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थीं। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार जब उनसे यह पूछा गया कि उनके घर में शौचालय क्यों नहीं है तो रूपमति ने कहा शौचालय बनाने का काम चल रहा है। इस साल अप्रैल में शौचालय निर्माण कार्य शुरु हुआ था लेकिन भारी बारिश के कारण काम बीच में ही रुक गया। फिलहाल फिर से काम शुरु हो गया है जो कि एक हफ्ते में पूरा हो जाएगा। जिला प्रशासन के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में 1.44 घर है जिनकी आबादी 50 हजार है। ये सभी लोग शौचालय न होने के कारण खुले में शौच के लिए जाते हैं।
जिले में केवल 93,134 घर ऐसे हैं जिनमें शौचालयों का निर्माण किया गया है। इस बारे में जब स्वच्छ भारत अभियान के कोर्डिनेटर राम नरेश से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिला पंचायत, सरपंच और पंच समेत सभी प्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर शौचालय नहीं है तो वे तुरंत ही उसका निर्माण कराएं। उन्हें स्पष्ट तौर पर हिदायत दी गई है कि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो पंचायती राज एक्ट के तहत उनपर कार्यवाही की जाएगी। इनमें कई लोगों ने तो शौचालय बनवा लिए हैं लेकिन अभी भी 20 प्रतिशत ऐसे हैं जिनके घर में शौचालय नहीं है।
इस मामले को देखकर एक बात तो समझ आती है कि जब जनता का प्रतिनिधि ही भारत को स्वच्छ रखने को लेकर गंभीर नहीं है तो ऐसे में आम जनता से क्या उम्मीद की जा सकती है। गांव-गांव जाकर खुले में शौच न करने को लेकर बीजेपी नेता और कार्यकर्ता लोगों को जागरुक करते रहे हैं लेकिन उनकी पार्टी के सांसद की बेटी का परिवार स्वच्छ भारत अभियान में कोई दिलचस्पी दिखाता नजर नहीं आ रहा है।

BJP नेता ने स्वच्छता अभियान को दिखाया ठेंगा, 

मीडिया के सामने SSP ऑफिस की दीवार पर थूका पान मसाला

बीजेपी अलीगढ़ जिलाध्यक्ष देवराज सिंह
प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की जोर-शोर से शुरूआत की जिसका असर पूरे देश में देखने को मिला। पीएम मोदी बड़े स्तर पर स्वच्छता मिशन का संदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी और बीजेपी के नेता ही इस स्वच्छ भारत अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। जी हां उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के बीजेपी जिलाअध्यक्ष खुलेआम पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान का मजाक उड़ाते मजर आए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिलाध्यक्ष देवराज सिंह किसी काम से अलीगढ़ एसएसपी ऑफिस आए थे। इस दौरान वह पान मसाला चबा रहे थे। मीडिया से बात करते हुए वह वहीं करीब में ही एसएसपी कार्यालय की दीवार पर थूकते हुए कैंमरे में कैद हो गए। ख़बरों के मुताबिक, जब इस बाबत जिलाअध्यक्ष देवराज सिंह से मीडिया ने बात की तो वे मुकर गये और फिर बचने के लिए सफाई देने लगे। हालांकि, नेताजी की इस सफाई पर पास में खड़े उनके समर्थक ठहाके लगाने लगे।
‘स्वच्छ भारत अभियान’ मोदी सरकार द्वारा शुरू किया गया एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है, जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा अधोसंरचना को साफ-सुथरा करना है। यह अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस 02 अक्टूबर 2014 को आरंभ किया गया था।
यह उस प्रदेश के नेताओं का हाल है, जहाँ के मुख्यमंत्री गुटके के विरोधी है, कार्यालयों में पाबन्दी लगा रखी है, लेकिन जिलाध्यक्ष सरकारी ऑफिस को ही गन्दा कर रहे हैं। ऐसे नेताओं को किस नाम से पुकारा जाए?     

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...