नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बड़ा एलान किया। पांच सौ और हजार रुपए के नोट मंगलवार(नवम्बर 8 )आधी रात से बंद कर दिए गए हैं। इन नोटों को 31 दिसंबर तक बदला जा सकेगा। 9 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे और 10 नवंबर तक एटीएम काम नहीं करेंगे। मंगलवार रात राष्ट्र के नाम संदेश में मोदी ने कहा- हमने काले धन के चोरों के लिए दरवाजे बंद कर दिए हैं। देश अब शुचिता की दिवाली मनाए। दीपावली के बाद ईमानदारी के इस उत्सव में आप बढ़चढ़कर भाग लें। Q & A में जानें क्या है ये फैसला और कैसे बदल सकेंगे नोट....
Q. क्या फैसला हुआ?
A. 500-1000 के नोट बंद किए गए।
Q. कब से बंद हो रहे हैं?
A. 08 नवंबर रात 12:00 बजे से।
Q. ऐसा क्यों किया गया?
A. भ्रष्टाचार और कालाधन पर रोक लगाने के लिए।
Q. अब क्या होगा?
A. 500-1000 के नोट आप बैंक या पोस्ट ऑफिस में पहचान पत्र दिखाकर जमा करा सकेंगे।
Q. क्या इसकी कोई तारीख तय है?
A. 30 दिसंबर तक ये नोट जमा कराए जा सकेंगे।
Q. इसके बाद भी क्या बदले जा सकते हैं?
A.ये नोट 31 मार्च 2017 तक घोषणा पत्र के साथ सीधे आरबीआई में जमा कराए जा सकेंगे।
Q. एक बार में 500-1000 के कितने नोट जमा किए जा सकेंगे?
A. 10 से 24 नवंबर तक एक दिन में 4000 रुपए मूल्य के नोट ही जमा कर सकेंगे।
Q. क्या बैंक में 9 नवंबर से ही 500-1000 के नोट जमा होंगे?
A. नहीं। नई व्यवस्था लागू करने के लिए बैंक 9 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। 10 नवंबर से खुलेंगे।
A. एटीएम से 500-1000 के नोट हटाने के लिए इन्हें बुधवार-गुरुवार को बंद रखा जाएगा।
Q. 10 नवंबर के बाद क्या एटीएम से रकम निकाल सकते हैँ?
A. 10 नवंबर के बाद एटीएम से एक दिन में सिर्फ 2000 रुपए निकालने की लिमिट तय की गई है।
Q. क्या कार्ड और चेक से लेनदेन पर कोई असर होगा?
A. नहीं। कार्ड और चेक से लेनदेन पहले की तरह होता रहेगा।
Q. क्या सरकार ने कोई और रियायत दी है?
A. हॉस्पिटल, एयरपोर्ट, बस स्टेशन, पेट्रोल पंप पर 11 नवंबर रात 12 बजे तक 500-1000 के नोट लिए जाएंगे।
A. 500-1000 के नोट बंद किए गए।
Q. कब से बंद हो रहे हैं?
A. 08 नवंबर रात 12:00 बजे से।
Q. ऐसा क्यों किया गया?
A. भ्रष्टाचार और कालाधन पर रोक लगाने के लिए।
Q. अब क्या होगा?
A. 500-1000 के नोट आप बैंक या पोस्ट ऑफिस में पहचान पत्र दिखाकर जमा करा सकेंगे।
Q. क्या इसकी कोई तारीख तय है?
A. 30 दिसंबर तक ये नोट जमा कराए जा सकेंगे।
Q. इसके बाद भी क्या बदले जा सकते हैं?
A.ये नोट 31 मार्च 2017 तक घोषणा पत्र के साथ सीधे आरबीआई में जमा कराए जा सकेंगे।
Q. एक बार में 500-1000 के कितने नोट जमा किए जा सकेंगे?
A. 10 से 24 नवंबर तक एक दिन में 4000 रुपए मूल्य के नोट ही जमा कर सकेंगे।
Q. क्या बैंक में 9 नवंबर से ही 500-1000 के नोट जमा होंगे?
A. नहीं। नई व्यवस्था लागू करने के लिए बैंक 9 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। 10 नवंबर से खुलेंगे।
देखिए क्या कहा मोदी जी ने….!
Q. एटीएम से अगर 500-1000 के नोट निकले तो क्यों करें?A. एटीएम से 500-1000 के नोट हटाने के लिए इन्हें बुधवार-गुरुवार को बंद रखा जाएगा।
Q. 10 नवंबर के बाद क्या एटीएम से रकम निकाल सकते हैँ?
A. 10 नवंबर के बाद एटीएम से एक दिन में सिर्फ 2000 रुपए निकालने की लिमिट तय की गई है।
Q. क्या कार्ड और चेक से लेनदेन पर कोई असर होगा?
A. नहीं। कार्ड और चेक से लेनदेन पहले की तरह होता रहेगा।
Q. क्या सरकार ने कोई और रियायत दी है?
A. हॉस्पिटल, एयरपोर्ट, बस स्टेशन, पेट्रोल पंप पर 11 नवंबर रात 12 बजे तक 500-1000 के नोट लिए जाएंगे।
Q. क्या नए नोट निकालेगी सरकार?
A. हां, सरकार 500 और 2000 के नए नोट निकालेगी।
A. हां, सरकार 500 और 2000 के नए नोट निकालेगी।
Q. इन नोटों में क्या होगा?
A. 500 के नोट पर लाल किला और 2000 के नोट पर मंगलयान के चित्र होंगे।
A. 500 के नोट पर लाल किला और 2000 के नोट पर मंगलयान के चित्र होंगे।
Q. आप क्या करें और क्या नहीं?
A. कोई 500 या 1000 के नोट देकर इन्हें बदलने के लिए कहे तो बैंक न जाएं। पहचान पत्र के साथ ही नोट बदले जाएंगे। इनका रिकॉर्ड और वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। हालांकि, आप अगर अपने नोट बदलने जा रहे हैं और ये कानूनी है तो चिंता करने की कोई बात नहीं।

मोदी ने क्या कहा?
- मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश में कहा, “देश के सामान्य नागरिक की एक ही तमन्ना है कि वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। आतंक के खिलाफ जंग में हम थोड़ी सी कठिनाई कुछ दिनों के लिए तो सहन कर ही सकते हैं। मेरा विश्वास है कि आम आदमी भ्रष्टाचार के खिलाफ शुचिता के इस महान यज्ञ में खड़ा होगा। दीपावली के पर्व के बाद ईमानदारी के इस उत्सव में आप बढ़चढ़कर भाग लें।”
- “देश का ईमानदार नागरिक असुविधा तो चुनेगा लेकिन भ्रष्टाचार नहीं। ये देश की सफाई का अभियान है। ताकि हर नागरिक गर्व के साथ यह काम कर सके। दुनिया को दिखा दें कि भारत का नागरिक कितना ईमानदार है। कार्ड और चेक से लेनदेन पर असर नहीं पड़ेगा।”
काले धन के खिलाफ ऐतिहासिक और कड़ा कदम उठाते हुए पीएम मोदी ने मंगलवार आधी रात से 500 और 1000 रुपए के बंद होने की घोषणा की। हालांकि, पीएम ने इस निर्णय के कारण उत्पन्न स्थितियों को देखते हुए 11 नवंबर की मध्यरात्रि तक कुछ विशेष व्यवस्थाएं भी की है।
इसके तहत अस्पतालों, सार्वजनिक क्षेत्र के पेट्रोल एवं सीएनजी गैस स्टेशनों, रेल यात्रा टिकट काउंटरों, शवदाह गृहों, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को 11 नवंबर की मध्यरात्रि तक छूट रहेगी। दुग्ध बिक्री केंद्रों, पेट्रोल एवं सीएनजी स्टेशनों आदि को स्टाक एवं ब्रिकी का रजिस्टर रखना होगा। उन्होंने कहा कि 100 रुपये, 50 रुपये, 20 रुपये, 10 रुपये, 5 रुपये, एक रुपये के नोट और सभी सिक्के प्रचलन में रहेंगे और वैध होंगे।
मोदी ने 2000 रुपये और 500 रुपये के नये नोट जारी किये जाने की घोषणा की।
राष्ट्र के नाम अपने पहले टेलीविजन संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज रात 12 बजे से 1000 रुपये और 500 रुपये की रकम वैध नहीं होगी। 1000 रुपये और 500 रुपये के नोट कागज के टुकड़े रह जाएंगे और उनका कोई मूल्य नहीं होगा।’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘लोग 10 नवंबर से 30 दिसंबर 2016 तक अपने-अपने बैंकों में 1,000 रुपये और 500 रुपये के नोट जमा करा सकेंगे। कुछ कारणों से जो लोग 1,000 रुपये और 500 रुपये के नोट 30 दिसंबर तक जमा नहीं करा सकेंगे, वे लोग पहचान पत्र दिखाकर 31 मार्च 2017 तक नोट बदलवा सकेंगे।
सीमा पार से हमारे दुश्मन जाली नोटों के जरिए भारत में अपना धंधा चला रहे हैं। हमारी सरकार गांव,गरीब और किसानों के लिए समर्पित है। भ्रष्टाचार,काला धन हमारे देश के लिए बीमारी की तरह है। गरीबी हटाने में भ्रष्टाचार और कालाधन सबसे बड़ी बाधा है। आतंकवाद और जाली नोट देश को तबाह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में भारत ने ग्लोबल इकॉनामी में एक ‘ब्राइट स्पाट’ के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई है।

कालेधन पर पलने वाले आतंकवादियों, कालेधन के चोरों और नकली भारतीय नोट छापने वाले पाकिस्तान के लिए बुरी खबर है क्योंकि मोदी सरकार ने आज रात से 1000 और 500 रुपये के नोट के इस्तेमाल को पूरी तरह से बंद कर दिया है, आज के बाद ये नोट केवल कागज के टुकड़े रह जाएंगे हालाँकि जिसके पास यह नोट हैं वे बदले भी जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम राष्ट्र को अचानक संबोधित करते हुए घोषणा की कि आधी रात से 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट अवैध हो जाएंगे और वे सिर्फ कागज के टुकड़े रह जाएंगे।
मोदी ने कहा कि यह कदम देश में काले धन की समस्या से निपटने के लिए उठाया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि इस वक्त भारत में जितना भी धन है वह 1000 और 500 रुपये के रूप में हैं, सभी आतंकवादियों और कालेधन के चोरों के पास यही नोट मौजूद हैं, अब उन्हें तत्काल इन नोटों को बदलना पड़ेगा जिसे वे कर नहीं पाएंगे, इसलिए आज के बाद उनके पास केवल कागज के टुकड़े बचेंगे और वे पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे।

Comments