कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक पूूरे राज्य में 68 फीसद मतदान हुआ। सबसे ज्यादा उत्तरकाशी में 73 फीसद मतदान हुआ।

वहीं, सुबह नौ बजे तक राज्य में छह प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इसके बाद 10 बजे तक 14 और 11 बजे तक 25 फीसद मतदान की खबर है। दोपहर एक बजे तक 40 फीसद का ग्राफ रहा। जबकि तीन बजे तक 53 फीसदी मतदान हुआ था। उधर, अल्मोड़ा के दो बूथ, पिथौरागढ़ के एक बूथ और उत्तरकाशी के चार गांव के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया।
गौरतलब है कि राज्य के चौथे विधानसभा चुनाव में 69 सीटों पर 628 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। एक प्रत्याशी की मृत्यु के कारण कर्णप्रयाग सीट पर चुनाव स्थगित किया गया है, जहां अब नौ मार्च को मतदान होगा। चुनाव मैदान में उतरे 628 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला राज्य के 75,13,547 मतदाता कर रहे हैं ।
मतदान में कुल 10,685 सीयू ईवीएम और 11,240 बीयू ईवीएम प्रयोग में लाई जाएंगी। इनके साथ ही 4,106 सीयू ईवीएम व 4,253 बीयू ईवीएम रिर्जव में रखी गई हैं। राज्य की तीन विधान सभा सीटों पर कुल 558 वीवीपैट मशीने प्रयोग की जा रही है, जबकि 274 रिर्जव में रखी गई हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 1,409 मतदेय स्थलों को अति संवेदनशील और 1,424 को संवेदनशील चिह्नित किया गया है। 221 मतदेय स्थलों पर वीडियोग्राफी और 202 मतदेय स्थलों पर फोटोग्राफी कराई जाएगी। इनके साथ ही 197 मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि यमुनोत्री विधान सभा का राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरसाली 9800 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य के कुल 1,173 मतदेय स्थलों पर माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं और 1,282 मतदेय स्थलों पर सीएपीएफ नियुक्त की गई है। उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों मे 219 जोनल मजिस्ट्रेट व 1309 सेक्टर मजिस्टे्रट नियुक्त किए गए हैं। मतदान के लिए प्रदेशभर में 10685 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 7513547 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य में निर्वाचन के लिए कुल 88395 विभागीय कार्मिक और 40 हजार सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें 12,878 पुलिसकर्मी, 25 कंपनी पीएसी और 105 कंपनी केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती की गई है। इनके साथ ही उत्तराखंड होमगाडर्स समेत राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश से 16930 होमगार्ड की व्यवस्था की गई है। और जिस तरह का रिकॉर्ड मतदान हुआ है उससे बीजेपी अपनी तरफ देख रहे है जिस से उन्होंने जश्न मन्ना शुरू भी कर दिया

Comments