आर.बी.एल.निगम
सोशल मीडिया पर सेलेबस अपनी दिल की बात को शेयर करने में पीछे नहीं हटते हैं. ऐसा ही कुछ टीवी एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट बच्चे की तस्वीर साझा करके किया है. उन्होंने फोटो के कैप्शन में उन्होंने अपने पति रोहित रेड्डी को टैग किया और लिखा- चलो बच्चे की प्लानिंग करें. इसके जवाब ने उनके पति रोहित ने कमेंट सेक्शन में नहीं दिया, लेकिन अपनी पत्नी की फोटो को लाइक करना बिल्कुल भी नहीं भूले.
36 वर्षीय एक्ट्रेस अनिता कई बॉलीवुड फिल्में और टीवी शोज से में काम क्या है. उन्होंने कुछ तो है (2003), ये दिल (2003), कृष्णा कॉटेज (2004), कोई आप सा (2005), रागिनी एमएमएस 2 (2014), हीरो (2015) के अलावा वे कई तमिल और तेलुगु फिल्मों से जुड़ चुकी हैं. कभी सौतन कभी सहेली (2001-02), कसम से (2008-09), ‘खतरों के खिलाड़ी 1’, ‘नच बलिए 7’, ‘झलक दिखला जा 8’, ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ जैसे टीवी शो में अपना जलवा दिखा चुकी हैं. इन दिनों अनीता स्टार प्लस के शो ‘ये है मोहब्ब्ते में’ शगुन का किरदार निभा रही हैं.
टीवी पर साड़ी और पार्टी में बोल्ड
सीधी साधी भारतीय नारी वाली छवि बनाए रखने के बाद अब दिव्यांका त्रिपाठी मॉडर्न लुक में आ गई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने पार्टी दी थी जहां कई जाने मानें चेहरे पहुंचे थे. इसी बीच पहुंची थीं हमारी इशिता यानी दिव्यांका त्रिपाठी.दिव्यांका त्रिपाठी का मॉडर्न लुक
इस पार्टी में दिव्यांका हमेशा से हटके एक मॉडर्न लुक में नज़र आईं.हालांकि दिव्यांका नें ड्रेस तो काफी मॉडर्न पहनी थी लेकिन उनपर वो ड्रेस ज्यादा अच्छी नहीं लग रही थी. वो तो शुक्र है उनके मेकअप का, जो उनकी ड्रेस से हुआ डैमेज कंट्रोल कर पाया. वैसे दिव्यांका की प्यारी सी मुस्कान इस बात का उन्हें फायदा कराती है क्योंकि अगर वो कुछ बेकार ड्रेस भी पहन लें तो अच्छी लग ही जाती हैं. बहरहाल आप देखें पार्टी के दौरान की कुछ तस्वीरें..
Comments