Skip to main content

कर्नाटक चुनाव: कहीं 213 तो कहीं 555 वोटों से हारी भाजपा

 हिरेकेरुर सीट गदग सीट
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। कर्नाटक चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी के पास 104 सीटें है। सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद बीजेपी सत्ता से दूर है। बहुमत के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए बीजेपी को 8 और विधायकों का समर्थन चाहिए, लेकिन जेडीएस और कांग्रेस के बीच चल रही गठजोड़ की कोशिशों के बाद लगता है कि सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद बीजेपी सरकार बनाने में सफल नहीं हो पाएगी। सत्ता से दूर हो रही बीजेपी के लिए 8 सीटें सिरदर्द बन गई। इन 8 सीटों पर हार का अंतर बेहद कम रहा। अगर इन सीटों पर बीजेपी थोड़ा और जोड़ लगा देती तो और सीएम की कुर्सी उसके हाथों में होती। आइए आपको इन 8 सीटों के बारे में बताते हैं, जहां बीजेपी के उम्मीदवार बेहद कम अंतर से हारे हैं।
बदामी सीट
बदामी सीट से बीजेपी के उम्मीदवार बी श्रीरामुलू मामूली अंतर से हार गए। कांग्रेस के सिद्धारमैया को यहां से जीत मिली, उन्हें कुल 67599 मिले हैं, जबकि बीजेपी उम्मीदवार को 65903 वोट मिले। यानि मात्र 1696 वोटों के मामूली अंतर से सिद्धारमैया को जीत मिली।
मास्की सीट
मास्की विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रतापगौड़ा पाटिल ने चुनाव जीता। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी बसावानागौड़ा तुरविहाल को हराया, लेकिन दोनों के बीच वोट का अंतर मात्र 213 ही था। यानी अगर बीजेपी ने थोड़ा सा और जोड़ लगाया होता तो ये सीट उसके कब्जे में होती।
कुंडगोल सीट
धारवाड़ जिले की कुंडगोल विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार को 64237 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 64871 मत मिले। कांग्रेस को इस सीट पर मात्र 634 वोटों के अंतर से जीत मिली।
गदग सीट
गदग सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को कुल 77699 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार को 75831 वोट मिले। कांग्रेस को इस सीट पर जीत मात्र 1868 वोटों के अंतर से मिली।
हिरेकेरुर सीट
इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बसावानागौड़ा पाटिल को 72461 वोट मिले,जबकि बीजेपी उम्मीदवार उजनेश्वरा बानाकर को 71906 वोट मिले हैं। कांग्रेस को इस सीट पर मात्र 555 वोटों के अंतर से मिला।
श्रींगेरी सीट
इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार टीडी राजेगौड़ा से जीत हासिल की। उन्होंने बीजेपी के डीएन जीवाराज के मुकाबले 1989 अधिक वोट हासिल किए। ये सीट बीजेपी के कब्जे में आ सकती थी, अगर पार्टी ने थोड़ी और मेहनत की होती।
येल्लापुर सीट
इस सीट पर कांग्रेस के अराबैल हेब्बार शिवराम को 66290 वोट मिले, जबकि बीजेपी के उम्मीदवार अंदालागी पाटिल को 64807 वोट मिले। कांग्रेस की जीत का अंतर मात्र 1483 मतों का रहा।
विजय नगर सीट
इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को 73353 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार एच रवींद्र को 70578 वोट मिले हैं। बीजेपी की हार का अंतर मात्र 2775 वोटों का रहा। इन सीटों पर हार बीजेपी को काफी महंगी पड़ी है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...