क्या हिंद की कौम ए कुफ्फार इस हक़ीक़त से वाक़िफ़ है कि दमादम मस्त क़लन्दर, अली दा पहला नम्बर के अल्फ़ाज़ में किसकी मनक़बत बयान की जा रही है और किसकी अज़मत का ऐलान हो रहा है? ढोल की पहली ज़र्ब पड़ते ही हमारे ज़ेहन में इसकी धुन उतर आती है। लबों पर बेइख़्तियार यही सदा तारी हो जाती है। दमादम मस्त क़लन्दर, अली दा पहला नम्बर मगर कभी तवक़्क़ुफ़ करके ग़ौर किया है कि क़लन्दर कौन हैं? अली कौन हैं? और इस फ़िक़रे में उन्हें अव्वल मुक़ाम अता करने का मफ़हूम क्या है? इस कव्वाली का मरकज़ सिन्ध के मशहूर सूफ़ी बुज़ुर्ग लाल शाहबाज़ क़लन्दर हैं, जिनका अस्ल नाम उस्मान मरवन्दी था सिन्ध के शहर सहवान में उनकी दरगाह मरजअ-ए-ख़लाइक़ है 1274 ईस्वी में इसी सरज़मीन पर उनका विसाल हुआ । कव्वाली में जिन हज़रत अली इब्न अबी तालिब का ज़िक्र है, उनका ज़माना क़लन्दर से तक़रीबन छह सौ बरस पहले का है वे पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद के चचेरे भाई और दामाद थे। शिया अक़ीदे में उन्हें पहला इमाम तस्लीम किया जाता है, जबकि तारीख़ी तरतीब के एतिबार से वे चौथे ख़लीफ़ा थे । अब इन अल्फ़ाज़ के मआनी पर ग़ौर कीजिए ‘दम’ यानी साँस और ‘...