Skip to main content

73 साल के मशहूर डायरेक्टर शकील नूरानी ने फिल्म देने के बहाने नायिका का 4 साल किया यौन शोष, धमकी देकर खिलाईं बार-बार पिल्स

        'जोरू का गुलाम' के डायरेक्टर शकील नूरानी गिरफ्तार (फोटो साभार: Instagram @shakeelnoorani)
मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड फिल्म निर्देशक शकील नूरानी को यौन उत्पीड़न, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। 73 वर्षीय नूरानी पर 33 साल की एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। अभिनेत्री के मुताबिक, उत्पीड़न की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी।

FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने जाँच शुरू की और करीब 40 दिनों तक फरार रहे नूरानी को आखिरकार महाराष्ट्र के सतारा जिले के मेधा इलाके में स्थित एक फार्महाउस से पकड़ लिया। कोर्ट ने उन्हें 12 अगस्त 2026 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

अवॉर्ड फंक्शन में हुई मुलाकात, स्क्रिप्ट के बहाने घर बुलाकर किया उत्पीड़न

मुंबई पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, अभिनेत्री की शकील नूरानी से पहली मुलाकात 2016 में लोखंडवाला में आयोजित एक अवॉर्ड समारोह के दौरान हुई थी। इस दौरान नूरानी ने अपनी आने वाली फिल्म में काम को लेकर उनसे बातचीत की और प्रोजेक्ट के संबंध में संपर्क करने के लिए कहा।

इसके बाद अभिनेत्री स्क्रिप्ट पढ़ने के सिलसिले में नूरानी के मालवानी स्थित घर पहुँचीं। FIR में अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि वहाँ नूरानी ने उन्हें पीने के लिए सॉफ्ट ड्रिंक दी, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गईं।

अभिनेत्री का दावा है कि जब उन्हें होश आया तो नूरानी ने अपने मोबाइल फोन पर उनका एक आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और पुलिस या परिवार को घटना की जानकारी देने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक, इसी वीडियो को आधार बनाकर उन्हें लगातार डराया-धमकाया गया।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया यौन शोषण, कई बार दी गर्भनिरोधक गोलियाँ

अभिनेत्री ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि नूरानी ने वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल किया और इसके बाद कई बार उनका यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने दावा किया कि यह सिलसिला चार सालों तक चलता रहा। अभिनेत्री के अनुसार, यौन संबंध बनाने के बाद नूरानी उन्हें बार-बार गर्भनिरोधक गोलियाँ भी देते थे।

शिकायत मिलने के बाद मालवानी पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की। पुलिस की कार्रवाई शुरू होने के बाद नूरानी करीब 40 दिनों तक फरार रहे। जाँच के दौरान पुलिस ने अंधेरी के लोखंडवाला इलाके में स्थित उनके बेटे के घर पर भी तलाशी ली, लेकिन वहाँ उनका पता नहीं चल सका।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, तकनीकी सर्विलांस और अन्य जानकारी की मदद से नूरानी की लोकेशन सतारा जिले के मेधा इलाके में मिली। इसके बाद मालवानी पुलिस की टीम ने स्थानीय मेधा पुलिस की सहायता से वहाँ मौजूद एक फार्महाउस से उन्हें हिरासत में लिया और मुंबई ले आई।

कोर्ट ने 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेजा

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शकील नूरानी को बोरीवली हॉलीडे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने मामले की जाँच के लिए उन्हें 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। डीसीपी जोन-2 संदीप घुगे ने कहा कि पुलिस मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रही है और जाँच जारी है।

वहीं नूरानी के वकील विकास सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उनके मुवक्किल को झूठा फँसाया गया है। उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट के समक्ष है, इसलिए वह इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहते। शकील नूरानी का नाम 1990 के दशक के बॉलीवुड निर्देशकों में रहा है।

उन्होंने 1991 में ‘विष्णु देवा’, 1993 में ‘श्रीमान आशिक’, 1999 में ‘बड़े दिलवाला’ और 2000 में गोविंदा व ट्विंकल खन्ना अभिनीत ‘जोरू का गुलाम’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। नूरानी का अभिनेता संजय दत्त के साथ भी एक फिल्म को लेकर विवाद सामने आ चुका है।

इसी विवाद से जुड़े धमकी के मामले में मुंबई की एक अदालत ने संजय दत्त के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया था। फिलहाल शकील नूरानी पुलिस कस्टडी में हैं और अभिनेत्री की शिकायत में लगाए गए आरोपों की जाँच मुंबई पुलिस कर रही है। मामले में लगे आरोपों की अंतिम पुष्टि जाँच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...