Skip to main content

गीतकार शैलेन्द्र के गीतों को आज भी लोग गुनगुनाते हैं। गीतकार चला गया और अपने मधुर शब्द छोड़ गया


ज्वेल थीफ का 'रुला के गया सपना मेरा' को शैलेंद्र का आखिरी गीत है। वही शैलेंद्र, जिन्होंने 'आवारा हूं', 'मेरा जूता है जापानी', 'सजन रे झूठ मत बोलो' और 'किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार' जैसे न जाने कितने यादगार गीत लिखे थे।

लेकिन इस गाने को सुनकर ऐसा लगता है, जैसे उन्होंने अपनी जिंदगी का दर्द ही कागज पर उतार दिया हो। क्योंकि उस वक्त तक उनका एक बहुत बड़ा सपना टूट चुका था। उस सपने का नाम था... 'तीसरी कसम'।
शैलेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे कामयाब गीतकारों में शामिल थे। उनकी एक दिली ख्वाहिश थी। अपनी खुद की फिल्म बनाना।
इसी दौरान उन्होंने फणीश्वरनाथ रेणु की कहानी 'मारे गए गुलफाम' पढ़ी।
कहानी एक सीधे-सादे बैलगाड़ीवान हीरामन और नौटंकी में काम करने वाली हीराबाई की थी। दोनों एक सफर में मिलते हैं। धीरे-धीरे उनके बीच ऐसा रिश्ता बनता है, जिसे प्यार कह सकते हैं। मगर इस रिश्ते की मंजिल क्या होगी, शायद दोनों को ही नहीं पता।
शैलेंद्र ने तय कर लिया कि वो इसी पर फिल्म बनाएंगे। रेणुजी से बात हुई। और उन्होंने न सिर्फ कहानी के राइट्स दे दिए, बल्कि संवाद और पटकथा लिखने को भी तैयार हो गए। फिल्म का नाम रखा गया... 'तीसरी कसम'। क्योंकि हीरामन फिल्म में तीन कसमें खाता है।
पहली दफा हीरामन अपनी बैलगाड़ी में तस्करी का माल लेकर जा रहा होता है। पुलिस उसे पकड़ लेती है। यहां वो पहली कसम खाता है कि अब कभी चोरी का माल नहीं लादेगा।
फिर वो एक बार बांस लादकर ले जाता है। बांस लगने से उसका कुछ लोगों से लड़ाई हो जाती है। वो लोग हीरामन की धुनाई कर देते हैं। हीरामन दूसरी कसम खाता है कि अब वो कभी अपनी बैलगाड़ी में बांस नहीं लादेगा।
लेकिन असली दर्द तीसरी कसम में है। हीरामन की मुलाकात हीराबाई से होती है। वह उसे अपनी बैलगाड़ी में बैठाकर मेले तक ले जाता है। इस लंबे सफर में दोनों के बीच अपनापन पनपने लगता है। लेकिन हीराबाई की दुनिया और हीरामन की सीधी-सादी दुनिया में बहुत फर्क है।
मेले में हीरामन को एहसास होता है कि लोग हीराबाई को किस नजर से देखते हैं। बाद में हीराबाई भी उसे छोड़कर चली जाती है। उसका दिल टूट जाता है और वह तीसरी कसम खाता है कि अब कभी किसी नौटंकी वाली को अपनी बैलगाड़ी में नहीं बैठाएगा।
यही फिल्म का असली दर्द भी है। हीरामन की तीनों कसमें सिर्फ उसके तजुर्बों का नतीजा नहीं हैं। तीसरी कसम उसके टूटे हुए दिल और उस मासूम प्रेम की कहानी है, जिसे वह कभी अपना नहीं बना सका।
तीसरी कसम के निर्देशन की जिम्मेदारी बासु भट्टाचार्य को मिली। अब शैलेंद्र के सामने सवाल था कि हीरामन और हीराबाई के किरदार के लिए किसे चुने।
हीरामन के लिए वो महमूद को तय कर चुके थे। हीराबाई के लिए उनके जेहन में मीना कुमारी का नाम था। मगर इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग आउटडोर होनी थी। और मीना जी की तबीयत ठीक नहीं रहती थी। तो उन्होंने मना कर दिया। फिर शैलेंद्र ने नूतन से बात की। लेकिन वो उस वक्त अपने बच्चे यानी मोहनीश बहल को जन्म देने वाली थीं।
आखिर में बात बनी वहीदा रहमान से। शैलेंद्र ने उनसे कहा कि अभी उनके पास फीस देने के पैसे नहीं हैं, तो उनकी आंखों में आंसू थे। वहीदा ने उनसे कह दिया कि अब पैसों की बात नहीं होगी।
इसी बीच शैलेंद्र की बात राज कपूर से हुई। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। राजकपूर उन्हें हमेशा कविराज कहते थे। शैलेंद्र ने कहा कि मैं अपनी फिल्म बनाने की सोच रहा हूं। राजकपूर तुरंत बोले कि अच्छा... हीरो तो मुझे ही लिया होगा। अब शैलेंद्र संकोच में पड़ गए कि कैसे कहूं कि मैं महमूद को लेना चाहता था।
उन्होंने कहा कि हां, हां आपको ही लिया है। राज कपूर ने कहा कि वो अपनी फीस एडवांस में लेंगे। और वो फीस होगी एक रुपये। शैलेंद्र ने उन्हें हंसते हुए एक रुपये निकालकर दे दिया।
यहां तक सब ठीक था। मुश्किल इसके बाद शुरू हुई।
शैलेंद्र को शायद अंदाजा नहीं था कि फिल्म बनाना और उसके लिए गीत लिखना दो बिल्कुल अलग काम हैं। 'तीसरी कसम' 1961 में शुरू हुई। और इसे पूरा होने में करीब पांच साल लग गए। कभी कलाकारों की तारीखें नहीं मिलतीं, तो कभी शूटिंग अटक जाती। खासकर, राज कपूर के साथ मसला होता था, क्योंकि वो उस वक्त संगम फिल्म में भी काम कर रहे थे। इसकी शूटिंग यूरोप में हो रही थी। इन सबके चलते खर्च लगातार बढ़ता जा रहा था।
एक बार शूटिंग के लिए पैसों की जरूरत पड़ी, लेकिन इंतजाम नहीं हो पा रहा था। शैलेंद्र परेशान होकर घर लौटे। पत्नी ने उदासी की वजह पूछी तो उन्होंने अपनी परेशानी बताई। इसके बाद उनकी पत्नी अलमारी के पास गईं और एक-एक करके अपनी साड़ियां निकालने लगीं। साड़ियों की तहों से नोट गिरने लगे। वो घर में बचने वाले पैसे साड़ियों में छिपाकर रखती थीं। उन्हीं पैसों से उस वक्त शूटिंग का इंतजाम हो सका।
फिल्म के क्लाइमैक्स को लेकर भी मतभेद थे। राज कपूर चाहते थे कि हीरामन और हीराबाई आखिर में मिल जाएं। उनका कहना था कि भाई हिंदी दर्शकों को दुखांत पसंद नहीं आता। लेकिन शैलेंद्र इसके लिए तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि अब मसाला फिल्मों का दौर खत्म हो रहा है और अब इसी तरह की रियलिस्टिक फिल्में चलेंगी।
कर्ज और परेशानियों के बीच किसी तरह 'तीसरी कसम' पूरी हुई। इसमें राज कपूर और वहीदा रहमान का काम लाजवाब था। शंकर-जयकिशन की धुन जुबान पर चढ़ने वाली थी। शैलेंद्र ने गाने भी एक से बढ़कर एक लिखे। 'सजन रे झूठ मत बोलो', 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे' और 'सजनवा बैरी हो गए हमार'। लेकिन मुझे सबसे ज्यादा पसंद है.... 'दुनिया बनाने वाले क्या तेरे मन में समाई, काहे को दुनिया बनाई'।
शैलेंद्र को तीसरी कसम के सफल होने का पूरा भरोसा था। उन्होंने अपनी डायरी में भी इसके हिट होने की उम्मीद जताई थी। मगर दर्शकों का शुरुआती रुख देखकर वह टूट गए। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। कर्ज बढ़ चुका था। सेहत भी बिगड़ रही थी। जिन लोगों के साथ मिलकर उन्होंने फिल्म बनाने का सपना देखा था, उनमें से कई मुश्किल वक्त में उनके साथ नहीं थे।
14 दिसंबर 1966 को शैलेंद्र का निधन हो गया। उनकी उम्र सिर्फ 43 साल थी। संयोग देखिए कि इसी दिन उनके सबसे करीबी दोस्त राज कपूर का जन्मदिन था। शैलेंद्र के बेटे दिनेश के मुताबिक, आखिरी वक्त में गायक मुकेश अस्पताल पहुंचे थे। वह शैलेंद्र के कमरे में मौजूद थे, जब उन्होंने अंतिम सांस ली।
शैलेंद्र के गुजरते ही उनके परिवार की मुश्किलें हद से ज्यादा बढ़ गई। निधन के दो दिन बाद ही कर्जदारों ने अदालत के आदेश से उनके घर 'रिमझिम' का फर्नीचर जब्त कर लिया। बंगला फिल्म पूरी करने के लिए गिरवी रखा गया था। ऐसे मुश्किल वक्त में गायक मुकेश ने परिवार की मदद की। उन्होंने गिरवी की रकम चुकाकर घर को कर्ज से मुक्त कराया। फिल्म वितरकों ने पैसा देना भी बंद कर दिया था। पुत्र शैली शैलेन्द्र ने जब राजकपूर को बताया तो राजकपूर ने तुरन्त कार्यवाही शुरू कर परिवार को संकट से निकाला। राज के हस्तक्षेप करते ही किसी भी वितरक ने कोई देरी किये बिना रोका हुआ पैसा तुरन्त देना शुरू कर दिया। हकीकत में राजकपूर, शैलेन्द्र, मुकेश और शंकर-जयकिशन की दोस्ती से सारा फिल्म जगत हैरान था।
याद रहे, फिल्म संगम के लिए राजकपूर टाइटल गीत और वैजयन्ती माला को राजी करने में परेशान थे। एक दिन जब राजकपूर वैजयन्ती से फोन पर बात कर ही रहे थे अचानक से शैलेन्द्र भी पहुँच गए और राज वैजयन्ती से बोले "बोल राधा बोल संगम होगा के नहीं", शैलेन्द्र उसी वक़्त चिल्लाकर बोले राज बोल मिल गए और वहीँ बैठे बैठे संगम फिल्म का टाइटल गाना लिख दिया और उधर वैजयन्ती ने भी हाँ कर दी।
जिस 'तीसरी कसम' को रिलीज के वक्त दर्शकों ने तवज्जो नहीं दी, उसे सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। और धीरे-धीरे ये हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में गिनी जाने लगी। हीरामन और हीराबाई की कहानी अमर हो गई। गाने अमर हो गए। राज कपूर और वहीदा रहमान के अदाकारी की तारीफ हुई। लेकिन इस कामयाबी का सबसे बड़ा हकदार शख्स इसे देखने के लिए मौजूद नहीं था।
शैलेंद्र ने 'तीसरी कसम' में एक ऐसे भोलेभाले आदमी की कहानी दिखाई, जो दुनिया की चालाकियां नहीं समझता। हीरामन का दिल साफ था। वह लोगों पर जल्दी भरोसा कर लेताता था। शायद शैलेंद्र भी कुछ ऐसे ही थे। वो गीत लिखना जानते थे, लेकिन फिल्मी कारोबार की पेचीदगियों में उलझ गए। और शायद इसीलिए 'ज्वेल थीफ' का वह गीत शैलेंद्र की कहानी के साथ इतना गहरा जुड़ जाता है...
'रुला के गया सपना मेरा...'

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

नेहरु थे भारत में पहली बूथ केप्चरिंग का मास्टर माइंड

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जवाहर लाल नेहरू देश में हुए प्रथम आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से पराजित घोषित हो चुके कांग्रेसी प्रत्याशी मौलाना अबुल कलाम आजाद को किसी भी कीमत पर जबरजस्ती जिताने के आदेश दिये थे | उनके आदेश पर उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री पं गोविन्द वल्लभ पन्त ने रामपुर के जिलाधिकारी पर घोषित हो चुके परिणाम बदलने का दबाव डाला और इस दबाव के कारण प्रशासन ने जीते हुए हिन्दू महासभा के प्रत्याशी विशन चन्द्र सेठ की मतपेटी के वोट मौलाना अबुल के पेटी के डलवाकर दुबारा मतगणना करवाकर मौलाना अबुल को जीता दिया।  ये रहस्योदघाटन उत्तर प्रदेश के तत्कालीन सुचना निदेशक शम्भुनाथ टंडन ने अपने एक लेख मे किया है।  उन्होंने अपने लेख "जब विशन सेठ ने मौलाना आजाद को धुल चटाई थी भारतीय इतिहास की एक अनजान घटना " में लिखा है की भारत मे नेहरु ही बूथ कैप्चरिंग के पहले मास्टर माइंड थे। उस ज़माने में भी बूथ पर कब्जा करके परिणाम बदल दिये जाते थे और देश के प्रथम आम चुनाव मे सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही कांग्रेस के 12 हारे हुए प्रत्याशियों को जिताया गया। ...