Skip to main content

दमादम मस्त क़लन्दर — एक नग़्मा, एक अक़ीदत और तारीख़ के कुछ तल्ख़ सवाल

क्या हिंद की कौम ए कुफ्फार इस हक़ीक़त से वाक़िफ़ है कि दमादम मस्त क़लन्दर, अली दा पहला नम्बर के अल्फ़ाज़ में किसकी मनक़बत बयान की जा रही है और किसकी अज़मत का ऐलान हो रहा है?
ढोल की पहली ज़र्ब पड़ते ही हमारे ज़ेहन में इसकी धुन उतर आती है। लबों पर बेइख़्तियार यही सदा तारी हो जाती है। 
दमादम मस्त क़लन्दर, अली दा पहला नम्बर
मगर कभी तवक़्क़ुफ़ करके ग़ौर किया है कि क़लन्दर कौन हैं? अली कौन हैं? और इस फ़िक़रे में उन्हें अव्वल मुक़ाम अता करने का मफ़हूम क्या है?
इस कव्वाली का मरकज़ सिन्ध के मशहूर सूफ़ी बुज़ुर्ग लाल शाहबाज़ क़लन्दर हैं, जिनका अस्ल नाम उस्मान मरवन्दी था सिन्ध के शहर सहवान में उनकी दरगाह मरजअ-ए-ख़लाइक़ है 1274 ईस्वी में इसी सरज़मीन पर उनका विसाल हुआ।
कव्वाली में जिन हज़रत अली इब्न अबी तालिब का ज़िक्र है, उनका ज़माना क़लन्दर से तक़रीबन छह सौ बरस पहले का है वे पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद के चचेरे भाई और दामाद थे। शिया अक़ीदे में उन्हें पहला इमाम तस्लीम किया जाता है, जबकि तारीख़ी तरतीब के एतिबार से वे चौथे ख़लीफ़ा थे।
अब इन अल्फ़ाज़ के मआनी पर ग़ौर कीजिए
‘दम’ यानी साँस और ‘दमादम’ यानी हर साँस के साथ ‘मस्त’ उस कैफ़ियत का नाम है जिसमें कोई दरवेश अपनी इबादत और वज्द में ग़र्क़ हो, पंजाबी ज़बान में ‘अली दा’ का मतलब है अली का।
गोया इस पूरी सदा का मफ़हूम यह है कि क़लन्दर का हर दम हज़रत अली की याद और उनकी अज़मत से मुनव्वर है तथा उनकी अक़ीदत में अली को अव्वलीन मुक़ाम हासिल है।
सिन्ध और पंजाब की सूफ़ियाना रवायत में यह कलाम ढोल की थाप और धमाल के साथ पढ़ा जाता रहा है, इसकी तख़्लीक़ को अमीर ख़ुसरो से मंसूब करने की रवायत भी है, जबकि इसके पंजाबी रूप को बुल्ले शाह से जोड़ने वाले भी मौजूद हैं अलबत्ता इसके मौजूदा कलाम की तख़्लीक़ और तारीख़ के बारे में तमाम माख़िज़ मुत्तफ़िक़ नहीं हैं।
आबिदा परवीन, रूना लैला, साबरी ब्रदर्स और नुसरत फ़तेह अली ख़ान जैसे फ़नकारों ने इसे मजालिस और दरगाहों से निकालकर आलमी शोहरत अता की।
मगर सवाल यह है कि अली की यह अज़मत आख़िर किस तारीख़ी किरदार की अज़मत है?
अली की शुजाअत या तल्ख़ तारीख़ी हक़ीक़त?
इस्लाम की इब्तिदाई तारीख़ में हज़रत अली का किरदार महज़ एक मज़हबी पेशवा का नहीं, बल्कि एक सिपहसालार और जंगी रहनुमा का भी रहा है।
ग़ज़वा-ए-बद्र के हवाले से सुनन अबू दाऊद की हदीस नम्बर 2665 में अली की ज़बानी जंग के कुछ वाक़िआत दर्ज हैं, इसमें शैबा के मुक़ाबले में अली के उतरने और दूसरे मुबारज़े में उबैदा तथा वलीद के ज़ख़्मी होने का ज़िक्र मिलता है।
शिया तफ़्सीर अल-मीज़ान में कुछ अक़वाल के हवाले से यह तादाद 27 तक बयान की गई है कि जंग-ए-बद्र में अली के हाथों इतने अफ़राद क़त्ल हुए,अलबत्ता यह एक रवायती तादाद है, कोई मुत्तफ़िक़ अलैह तारीख़ी आँकड़ा नहीं।
सहीह मुस्लिम 1807a में ग़ज़वा-ए-ख़ैबर के दौरान मरहब के क़त्ल का वाक़िआ भी मिलता है, जिसे अली के हाथों क़त्ल किए जाने का ज़िक्र किया गया है।
लेकिन अली के हाथों उनकी पूरी ज़िन्दगी में कितने अफ़राद क़त्ल हुए, इसकी कोई मुस्तनद और क़तई तादाद मौजूद नहीं।
मेरे नज़दीक अस्ल सवाल महज़ जंग में क़त्ल किए गए अफ़राद की तादाद का नहीं, बल्कि उस उसूल और अख़लाक़ियात का है जिसके तहत जंग के बाद असीर किए गए लोगों के साथ सुलूक किया गया।
बद्र के असीर और क़त्ल के वाक़िआत
इब्न इस्हाक़ की सीरत में बयान है कि ग़ज़वा-ए-बद्र के बाद वापसी के सफ़र में अल-नद्र बिन अल-हारिस को अल-सफ़रा के मुक़ाम पर अली ने क़त्ल किया।
एक दूसरे असीर उक़बा बिन अबी मुऐत के क़त्ल का हुक्म भी पैग़म्बर मुहम्मद से मंसूब किया जाता है। हालांकि इस वाक़िए में हुक्म की तामील करने वाले शख़्स के बारे में मुख़्तलिफ़ रवायतें मिलती हैं।
काब बिन अल-अशरफ़ का क़िस्सा भी इसी तारीख़ी बहस का एक हिस्सा है। सहीह बुख़ारी की हदीस नम्बर 4037 में उसके क़त्ल की इजाज़त तलब करने और इस मुहिम में मुहम्मद बिन मसलमा के साथ अली का नाम भी बयान किया जाता है।
यहाँ एक बुनियादी सवाल पैदा होता है कि क्या जंग के मैदान में हथियारबंद दुश्मन से मुक़ाबला करना और हथियार डाल चुके असीर की जान लेना, दोनों को एक ही पैमाना-ए-शुजाअत पर परखा जा सकता है?
बनू क़ुरैज़ा का वाक़िआ और तारीख़ का संगीन बाब
मदीना के यहूदी क़बीले बनू क़ुरैज़ा का वाक़िआ इस बहस को और भी संगीन बना देता है।
सहीह बुख़ारी की हदीस नम्बर 4121 के मुताबिक़, क़बीले के तस्लीम-ए-ख़ुदसपुर्दगी के बाद सअद बिन मुआज़ ने उसके जंगी मर्दों को सज़ा-ए-मौत देने और औरतों तथा बच्चों को असीर बनाने का फ़ैसला सुनाया, जिसकी पैग़म्बर मुहम्मद ने ताईद की।
इस हदीस में मक़्तूल अफ़राद की तादाद और सज़ा-ए-मौत नाफ़िज़ करने वालों के नाम दर्ज नहीं हैं ये तफ़सीलात सीरत और तारीख़ की दूसरी किताबों में मिलती हैं।
इब्न इस्हाक़ की सीरत में मक़्तूलों की तादाद 600 या 700 बयान हुई है, जबकि कुछ दूसरी रवायतों में 800 और 900 तक का ज़िक्र मिलता है, तारीख़दान एम. जे. किस्टर ने अपने मक़ाला-ए-तहक़ीक़ बनू क़ुरैज़ा में सफ़हा 93 पर उन रवायतों का हवाला दिया है जिनमें सज़ा नाफ़िज़ करने वालों के सिलसिले में अली और ज़ुबैर के नाम भी आते हैं।
कुछ शिया रवायतों में अली के हाथों बीस असीरों के सर क़लम किए जाने का दावा भी मिलता है।
इन तमाम तादाद और रवायतों में इख़्तिलाफ़ मौजूद है, लिहाज़ा उन्हें बिला तहक़ीक़ क़तई तारीख़ी हक़ीक़त क़रार देना मुनासिब नहीं, मगर इस इख़्तिलाफ़ से वह बुनियादी अख़लाक़ी सवाल ख़त्म नहीं हो जाता कि हथियार डाल चुके क़ैदियों के साथ कैसा सुलूक किया गया और इस फ़ैसले की ज़िम्मेदारी किन पर आयद होती है।
ज़ुल्फ़िक़ार शुजाअत की निशानी या जंगी फ़ख़्र का अलम?
अली के नाम के साथ एक और नाम हमेशा लिया जाता है—ज़ुल्फ़िक़ार
एनसाइक्लोपीडिया ईरानिका के मुताबिक़ एक मशहूर रवायत यह है कि यह तलवार ग़ज़वा-ए-बद्र में पैग़म्बर मुहम्मद को हासिल हुई और ग़ज़वा-ए-उहुद में उन्होंने इसे अली के हवाले किया।
आगे चलकर ज़ुल्फ़िक़ार अली की जंगी शुजाअत की अलामत बन गई।
इसी से एक मशहूर नारा भी मंसूब है
ला फ़ता इल्ला अली, ला सैफ़ इल्ला ज़ुल्फ़िक़ार
यानी अली जैसा बहादुर कोई नहीं और ज़ुल्फ़िक़ार जैसी तलवार कोई नहीं।
यहाँ एक बात की वज़ाहत भी ज़रूरी है कि ज़ुल्फ़िक़ार तलवार का नाम है, जबकि ‘सैफ़ुल्लाह’ यानी अल्लाह की तलवार का लक़ब ख़ालिद बिन वलीद के लिए मशहूर है।
ख़िलाफ़त, ख़ूनरेज़ियाँ और अंजाम
656 से 661 ईस्वी तक अली का दौर-ए-ख़िलाफ़त रहा। यह ज़माना इस्लाम की इब्तिदाई सियासत के लिए इंतिहाई पुरआशोब साबित हुआ।
जंग-ए-जमल, जंग-ए-सिफ़्फ़ीन और जंग-ए-नहरवान इसी दौर के वाक़िआत हैं ये तमाम जंगें मुसलमानों के दरमियान इख़्तिलाफ़ात और इख़्तियार की कशमकश से पैदा हुईं।
जनवरी 661 ईस्वी में कूफ़ा की मस्जिद में सुबह की नमाज़ के वक़्त ख़ारिजी गिरोह के अब्दुर्रहमान इब्न मुलजम ने अली पर तलवार से हमला किया,दो रोज़ बाद उसी ज़ख़्म की वजह से उनकी वफ़ात हो गई
इस तरह अली की ज़िन्दगी का इख़्तिताम भी तलवार और ख़ून के एक वाक़िए पर हुआ।
यहाँ यह कहना ज़रूरी है कि अली की तारीख़ को सिर्फ़ क़त्ल-ओ-ग़ारत तक महदूद करना भी तारीख़ी इंसाफ़ नहीं होगा। वे एक सियासी हुक्मरान, इल्मी शख़्सियत और इस्लामी रिवायत में एक अहम मक़ाम रखने वाले व्यक्ति भी थे मगर उनकी शख़्सियत के इन पहलुओं के साथ उनके जंगी किरदार और उनसे मंसूब तल्ख़ वाक़िआत को नज़रअंदाज़ करना भी तारीख़ के साथ दियानतदारी नहीं।
आख़िर हिंद के कौम ए कुफ्फार को क्या समझना चाहिए?
मेरा हिंद के कौम ए कुफ्फार से सिर्फ़ इतना अर्ज़ है कि किसी भी मज़हबी रवायत, कलाम या मनक़बत को सुनते वक़्त उसके अल्फ़ाज़ और मफ़हूम से भी आगाही हासिल कीजिए।
महज़ धुन पर झूमना और उसके मफ़हूम से बेख़बर रहना कोई इल्मी रवैया नहीं। किसी कलाम को सुनने से किसी की अक़ीदत का फ़ैसला नहीं होता, लेकिन उसके अल्फ़ाज़ की हक़ीक़त भी महज़ हमारी नादानी से तब्दील नहीं हो जाती।
‘अली दा पहला नम्बर’ महज़ कोई बे-मानी तुकबंदी नहीं, बल्कि एक ख़ास अक़ीदत और मज़हबी अज़मत का इज़हार है।
हमें किसी के अक़ीदे से इख़्तिलाफ़ रखने का हक़ है, लेकिन यह इख़्तिलाफ़ इल्म, दलील और मुस्तनद तारीख़ की बुनियाद पर होना चाहिए।
न किसी की मज़हबी शख़्सियत को बिला तहक़ीक़ फ़रिश्ता बनाया जाना चाहिए और न किसी के तारीख़ी किरदार पर सवाल उठाने को तौहीन का नाम दिया जाना चाहिए।
अगली बार जब यह कव्वाली आपके कानों में पड़े तो उसकी लय और सुर का लुत्फ़ ज़रूर लीजिए, मगर उसके अल्फ़ाज़ के मआनी से भी आगाह रहिए।
जिस अली का पहला नम्बर हमारी ज़बान पर है, उसके तारीख़ी किरदार से भी हमें वाक़िफ़ होना चाहिए।
क्योंकि तारीख़ का मुतालआ अक़ीदत का पाबंद नहीं होता और हक़ीक़त को महज़ नग़्मों की ख़ूबसूरत लय में छिपाया नहीं जा सकता।
मेरे नज़दीक इस पूरी कव्वाली का सादा मफ़हूम यही है कि यह लाल शाहबाज़ क़लन्दर की मनक़बत के पर्दे में हज़रत अली की मज़हबी अज़मत और जंगी शुजाअत का क़सीदाख़्वान है मगर जब इस अज़मत के तारीख़ी पहलुओं का मुतालआ किया जाता है तो कई ऐसे संगीन सवाल सामने आते हैं जिनसे आँखें चुराना मुनासिब नहीं।
अक़ीदत अपनी जगह, तारीख़ अपनी जगह और इंसाफ़ का मेयार अपनी जगह
।(साभार :ظفر أحمد TheExmuslimAetheist की वॉल से  ) 

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

नेहरु थे भारत में पहली बूथ केप्चरिंग का मास्टर माइंड

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जवाहर लाल नेहरू देश में हुए प्रथम आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से पराजित घोषित हो चुके कांग्रेसी प्रत्याशी मौलाना अबुल कलाम आजाद को किसी भी कीमत पर जबरजस्ती जिताने के आदेश दिये थे | उनके आदेश पर उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री पं गोविन्द वल्लभ पन्त ने रामपुर के जिलाधिकारी पर घोषित हो चुके परिणाम बदलने का दबाव डाला और इस दबाव के कारण प्रशासन ने जीते हुए हिन्दू महासभा के प्रत्याशी विशन चन्द्र सेठ की मतपेटी के वोट मौलाना अबुल के पेटी के डलवाकर दुबारा मतगणना करवाकर मौलाना अबुल को जीता दिया।  ये रहस्योदघाटन उत्तर प्रदेश के तत्कालीन सुचना निदेशक शम्भुनाथ टंडन ने अपने एक लेख मे किया है।  उन्होंने अपने लेख "जब विशन सेठ ने मौलाना आजाद को धुल चटाई थी भारतीय इतिहास की एक अनजान घटना " में लिखा है की भारत मे नेहरु ही बूथ कैप्चरिंग के पहले मास्टर माइंड थे। उस ज़माने में भी बूथ पर कब्जा करके परिणाम बदल दिये जाते थे और देश के प्रथम आम चुनाव मे सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही कांग्रेस के 12 हारे हुए प्रत्याशियों को जिताया गया। ...