हमेशा विवादों में रहना पसंद करने वाली बिग बॉस कंटेसटेन्ट और फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों फिर चर्चा में बनी हुई हैं। इस बार राखी सावंत ने अपनी शादी को लेकर बात की है। वैसे तो राखी सावंत पहले ही दो शादी कर चुकी हैं। लेकिन अब उनकी धार्मिक पहचान को लेकर सवाल पूछा गया तो राखी सावंत ने कहा कि वह तीसरी शादी किसी मौलाना से करना चाहती हैं।
अब चर्चा यह हो रही है कि मौलाना से निकाह करने वाली विवादित फातिमा क्या तलाक होने पर मेहर की रकम वसूल अपनी जिन्दगी जीना चाहती है? जिस आदिल खान से निकाह करने राखी ने इस्लाम कबूलना अपने आप में कहानी है। हकीकत यह है कि लोग सिर्फ वासना के लिए इसका इस्तेमाल कर निजूड़ने पर छोड़ देते हैं। ऐसी औरतों से सावधान रहने की जरुरत है।
दरअसल, ‘फिल्मीबीट‘ के साथ इंटरव्यू में राखी सावंत से पूछा गया कि उनकी दूसरी शादी आदिल खान दुर्रानी से हुई, जिसके बाद वे धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बन गईं थी, तो क्या वे अब भी मुस्लिम हैं या वापस हिंदू बन चुकी हैं?
इस पर राखी सावंत जवाब देती हैं, “मैं तो किसी मौलाना संग शादी करने के लिए मर रही हूँ। मेरी बहन सना खान ने एक मौलाना संग शादी की है। मुफ्ती भाई से, वो 5 वक्त की नमाज पढ़ते हैं। जो नमाजी होते हैं वो बहुत अच्छे होते हैं। मुफ्ती भाई मस्जिद में रहते हैं।”
राखी सावंत ने दो शादियाँ की हैं। पहली शादी उन्होनें हिंदू व्यक्ति रितेश सिंह से की थी। दूसरी बार उन्होंने आदिल खान दुर्रानी से निकाह किया था, जिसके लिए राखी को धर्म परिवर्तन कर फातिमा बनना पड़ा था। हालाँकि, आदिल खान दुर्रानी ने अब राखी सावंत को छोड़कर अपने धर्म की लड़की से निकाह कर लिया है।
Comments