Skip to main content

सोनू निगम पर अब कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने लगाया बैन, कॉन्सर्ट में हुए विवाद के बाद फैसला : कन्नड़ में गाने को लेकर फैन को डांटा था


कर्नाटक फिल्म चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स (KFFC) ने गायक सोनू निगम के कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने पर बैन लगा दिया है। KFFC ने कहा है कि सोनू निगम ने कर्नाटक के लोगों की भावनाएँ आहत की हैं। KFFC ने सोनू निगम से बिना शर्त माफी माँगने को कहा है।

KFFC के मुखिया ने कहा, “हमने सामूहिक रूप से गायक के साथ सहयोग ना करने का निर्णय लिया है। जब तक वह बिना शर्त माफ़ी नहीं माँगते, तब तक उनके लिए कोई कॉन्सर्ट या कन्नड़ गाना नहीं होगा।” सोनू निगम के खिलाफ इससे पहले बेंगलुरु में FIR दर्ज कर ली गई थी। इस मामले में उन्हें पेश होने का नोटिस भेजा गया है।

वहीं गायक निगम ने इंस्टाग्राम पर अपना बयान पोस्ट किया है और कहा है कि कर्नाटक के लोग अब तय करेंगे कौन सही है और कौन गलत है। यह पूरा मामला कर्नाटक में हुए एक कॉन्सर्ट से जुड़ा हुआ है। यहाँ एक कॉन्सर्ट के दौरान एक लड़के ने सोनू निगम पर कन्नड़ में गाने का दबाव बनाया था। सोनू निगम ने उसे लोगों को बाँटने वाला बताया था।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)