Skip to main content

‘फातिमा’ बन राखी सावंत ने किया निकाह, पर शौहर होने से आदिल कर रहा इनकार

                   राखी सावंत ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी से की गुपचुप शादी (फोटो क्रेडिट-टाइम्स नाउ )
‘बिग बॉस’ फेम और अपने बयानों के लिए सुर्खियाँ बटोरने वाली राखी सावंत की शादी एक बार फिर से मुश्किल में है। बताया जा रहा है कि उन्होंने जुलाई 2022 में अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी से निकाह किया था। सोशल मीडिया पर अब दोनों की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें राखी अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ नज़र आ रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि राखी और दुर्रानी के गले में माला है और दोनों कोर्ट मैरिज से संबंधित दस्तावेज पकड़े हुए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब आदिल ने निकाह वाली बात से इनकार कर दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, राखी ने निकाह की बात खुद कबूल की है। राखी का कहना है कि सात महीने पहले ही उन्होंने आदिल से कोर्ट मैरिज और निकाह किया था। बकौल राखी, उनकी शादी ठीक नहीं चल रही है और उन्हें शक है कि आदिल का चक्कर ‘बिग बॉस’ मराठी की किसी प्रतिभागी से चल रहा है। राखी का कहना है कि एक तरफ उनकी माँ ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही है, इस वजह से भी वह काफी परेशान है। राखी का यह भी कहना है कि आदिल ने उन्हें निकाह की बात को छिपा कर रखने को कहा था।

इससे पहले बॉलीवुड के फोटोग्राफर ‘विरल भयानी’ ने राखी सावंत और आदिल की फोटो इंस्टाग्राम पर डाली थी और दोनों को शादी की बधाई दी थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा फोटो के कैप्शन में लिखा था कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। तस्वीर देखकर पता लगता है कि दोनों ने शादी के लिए भारी-भड़कम ड्रेस नहीं पहने हैं। राखी ने लाल सूट पहनी है। वहीं आदिल ने ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस पहनी हुई है।  

एक अन्य तस्वीर में राखी वेडिंग सर्टिफिकेट साइन करती नजर आ रही हैं। हालाँकि, दूसरी तस्वीर देखकर लगता है कि शादी का रजिस्ट्रेशन दोनों ने पिछले साल ही करवा लिया था और तस्वीरें अब ऑनलाइन सामने आई हैं। प्रमाण पत्र में दोनों की शादी की तारीख 2 जुलाई, 2022 है। साथ ही इसमें राखी सावंत का नाम ‘फातिमा’ दिख रहा है। इस्लामी निकाह में लड़की दूसरे धर्म की हो तो धर्मांतरण ज़रूरी होता है और उसे नया उर्दू नाम दिया जाता है – ऐसा सामान्यतः देखा जाता है।

                                                राखी मैरेज सर्टिफिकेट साइन करते हुए

राखी सावंत ने इससे पहले बिजनेसमैन रितेश से शादी की थी और राखी ने उस शादी को भी बहुत दिनों तक छिपा कर रखा था। राखी सावंत गायक मीका सिंह के साथ अपने विवाद के बाद सुर्ख़ियों में आई थीं। तब से, अपने व्यवहार और कई मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं।

राखी ‘NDTV इमेजिन’ पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘राखी का स्वयंवर’ का भी हिस्सा थीं। इसके फिनाले में, राखी सावंत ने टोरंटो के एक कनाडाई व्यवसायी इलेश परुजनवाला (Elesh Parujanwala) को तीन फाइनलिस्टों में से अपने भावी दूल्हे के रूप में चुना था। वहीं राखी ‘बिग बॉस’ के सीजंस में भी नज़र आ चुकी हैं और अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियाँ भी बटोर चुकी हैं।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...