Skip to main content

कई दिनों तक चैन से नहीं सो पायी -- रितुपर्णा

Rituparna sengupta was disturbed after shoot rape scene for film mittal vs mittal
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक 
कुछ फिल्में ऐसी होती है, जो स्टार्स की जिंदगी को प्रभावित कर जाती हैं। फिल्म के कई सीन को तो वे कोशिश करके भी नहीं भूला पाते और फिल्म के उस सीन उनकी असल जिंदगी भी प्रभावित होने लग जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ रितुपर्णा सेन गुप्ता के साथ, जो एक सीन से इतने सदमे में आ गई थी कि डर के कारण नींद से जाग जाती थी। रितुपर्णा की पहली फिल्म शेत पाथोर एर थाला थी। वहीं उन्हें  तीसरा कौन से  बॉलीवुड में कदम रखा।
Rituparna sengupta was disturbed after shoot rape scene for film mittal vs mittalफिल्म दहन में अपने बोल्ड किरदार ‌के लिए उन्हें 1998 में  नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला। रितुपर्णा उन हीरोइनों में शुमार रही हैं जो अपने किरदार को रियल लुक देने के लिए किसी भी हद तक चली जाती हैं। लेकिन उनका यही डेडीकेशन फिल्म 'मित्तल वर्सेस मित्तल' के दौरान भारी पड़ गया था। दरअसल फिल्म के लिए एक रेप सीन शूट किया जाना था।
Rituparna sengupta was disturbed after shoot rape scene for film mittal vs mittalएक्ट्रेस रितुपर्णा सेन गुप्ता के साथ यही हुआ था। एक फिल्म के लिए उन्होंने रेप सीन शूट किया था, लेकिन इस सीन ने उन्हें इस कदर तोड़कर रख दिया था कि वो रात को सोते-सोते ही डर जातीं और पसीने से तर हो जातीं।
रितुपर्णा के अपोजिट फिल्म में रोहित रॉय थे। सीन में रोहित रॉय को उनका रेप करना था। लाइट्स, कैमरा, एक्शन....शूट शुरू हुआ और रितुपर्णा ने जिस तरह से वो सीन शूट किया, उससे सभी के रौंगटे खड़े हो गए। सीन तो एक ही झटके में शूट हो गया, लेकिन उसके बाद रितुपर्णा कई दिनों तक चैन से सो नहीं पाईं।
अवलोकन करें:--



NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक जब से फिल्म इंडस्ट्री में माधुरी दीक्षित ने कदम रखा है तब से वह अपने फिल्मी करियर में अ.....


NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक बॉलीवुड में अपने दमदार किरदार के लिए जानी जाती एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हाल ही में कहा क...

इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में भी किया था। बकौल रितुपर्णा, 'वो रेप सीन कई दिनों तक मेरे सपनों में आता रहा। मैं सो नहीं पाती थी और उसके बारे में सोचते ही मुझे पसीना आ जाता था। निर्देशक को जब रितुपर्णा की इस हालत का अहसास हुआ तो उन्होंने फिल्म के बाकी सीन्स को टोन डाउन कर दिया, जिससे कि रितुपर्णा को और सदमा ना लगे।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)