Skip to main content

फर्जी गवैया अब कहाँ गायब है… देश की बात आई तो दिलजीत दोसांझ पर भड़के मीका सिंह: पाकिस्तानी हानिया आमिर संग फिल्म करने पर सुनाई खोटी, B-Praak बोले- फिट्टे मुँह; "#boycott Sardarji 3"

                                दिलजीत दोसांझ पर मीका सिंह ने कसा तंज! (साभार -नवभारतटाइम्स.कॉम)
बॉलीवुड तिजोरी भरने में इतना अंधा है कोई नयी बात नहीं। कई नायिकाएं, नायक, गायक और ग़ज़ल सिंगरों का कितना शोर हुआ। भारतवासी पलकों को बैठाते थे। भारत से कमाई कर जब वापस पाकिस्तान गए मुफलिसी में आ गए। पाकिस्तान में उन्हें टके के भाव कोई नहीं पूछता।   

बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' को लेकर चल रहे विवाद के बीच उनपर तीखा हमला किया है। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर हीरोइन हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच मीका ने दिलजीत की आलोचना करते हुए उन्हें 'नकली सिंगर' कहा और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से पर्सनल फायदे से ज्यादा देश को प्राथमिकता देने की गुजारिश की।

फिल्म में पाकिस्तान की एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी से बवाल मचा हुआ है। अब सिंगर मीका सिंह और बी प्राक ने भी पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम करने को लेकर दिलजीत दोसांझ की आलोचना की है।

मीका सिंह ने लिखा कुछ लोग गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करना जारी रखते हैं। सीमा पार के कलाकारों से जुड़ा कोई भी कॉन्टेंट जारी करने से पहले, उन्हें दो बार सोचना चाहिए - खासकर जब हमारे देश की गरिमा शामिल हो।'

मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की। उन्होंने लिखा, “देश पहले – दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते हैं, भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते इस समय ठीक नहीं चल रहे हैं। फिर भी कुछ लोग गैर-जिम्मेदाराना हरकतें कर रहे हैं।” उन्होंने आगे लिखा, सीमा पार कलाकारों से जुड़ी कोई भी सामग्री जारी करने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए- खासकर जब हमारे देश की गरिमा की बात हो।”

                             मीका सिंह की इंस्टाग्राम स्टोरी (फोटो साभार: Instagram-mikasingh)

उन्होंने आगे फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म अबीर गुलाल के बैन का उदाहरण देते हुए कहा, “अब भी कुछ लोग संदेश नहीं समझे हैं। एक फेक सिंगर, जो भारत में 10 शो करने के बाद फैन्स को धोखा देकर और उम्मीदों के तले छोड़कर अब गायब हो गया है।”

                              सिंगर बी प्राक की इंस्टाग्राम स्टोरी (फोटो साभार: Instagram-bpraak)

इससे पहले सिंगर बी प्राक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की थी। इसमें लिखा था, “कई आर्टिस्ट अपना जमीर ही बेच चुके ने। फिट्टे मुँह तुहाडे।” हालाँकि, इस पोस्ट में बी प्राक ने किसी कलाकार का नाम नहीं लिया था।

ट्रेलर आने के बाद हानिया को देख मचा बवाल  

'सरदार जी 3' के खिलाफ विरोध तब शुरू हुआ, जब इसका ट्रेलर रिलीज हुआ। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने फिल्म के बहिष्कार की मांग की। ये आक्रोश पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर की वजह से है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं, जिसमें 26 नागरिकों की जान चली गई थी।

दिलजीत ने कहा था- सिचुएशन हमारे हाथ में नहीं

विवाद पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में दिलजीत ने 'बीबीसी एशियन नेटवर्क' को बताया कि इस फिल्म की शूटिंग इस साल की शुरुआत में राजनीतिक तनाव बढ़ने से पहले ही हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि फिल्म को विदेश में रिलीज करने का फैसला निर्माताओं ने नुकसान कम करने के लिए लिया था। उन्होंने कहा था, 'जब ये फिल्म बनी थी, तब सिचुएशन सब ठीक थी... अब सिचुएशन हमारे हाथ में नहीं है। इसलिए अगर निर्माता इसे विदेश में रिलीज करना चाहते हैं तो मैं उनका समर्थन करता हूं।'

27 जून को विदेशों में रिलीज होगी फिल्म

बढ़ते विरोध के कारण 'सरदार जी 3' के निर्माताओं ने भारतीय सिनेमाघरों को छोड़कर पूरी दुनिया में रिलीज करने का फैसला किया है। यह फिल्म 27 जून को इंटरनेशनल स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...