Skip to main content

अब यूट्यूब ने निकाली कुणाल कामरा की हेकड़ी, T-Series ने वीडियो पर कॉपीराइट ठोंका


कॉमेडी के नाम पर हिंदू घृणा फैलाने वाला कुणाल कामरा इन दिनों चारों तरफ से फंस गया है। पहले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर बयान पर बवाल मचा तो हर जगह उसका विरोध हुआ। अब खबर है कि यूट्यूब ने कुणाल कामरा के स्टैंड-अप वीडियो “नया भारत: A Comedy Special” पर कॉपीराइट स्ट्राइक लगा दी है।

इस स्ट्राइक के बाद कामरा भड़का हुआ है। कामरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “हैलो @TSeries, स्टॉप बिंग ए स्टूज। पैरोडी और सटायर कानूनी रूप से फेयर यूज़ के अंतर्गत आते हैं। मैंने गाने के बोल या मूल संगीत का उपयोग नहीं किया है। अगर आप इस वीडियो को हटा देते हैं तो हर कवर गाना/डांस वीडियो भी हटाया जा सकता है।”

कुणाल कामरा ने इसके बाद टी सीरिज को माफिया बता दिया। कामरा ने एकनाथ शिंदे और बाकी लोगों पर जो मजाक वाले गाने बनाए थे, उनमें टी सीरिज के गानों के धुन इस्तेमाल हुई थी। ऐसे में टी सीरिज ने संभवतः इस पर स्ट्राइक लगाई है। हालाँकि, टी सीरिज ने इस स्ट्राइक को लेकर पुष्टि नहीं की है।

इस स्ट्राइक के बाद कुणाल कामरा के यूट्यूब चैनल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उनकी रीच भी यूट्यूब घटा सकता है और अगर दोबारा स्ट्राइक होती है तो उनका चैनल बंद भी हो सकता है। कुणाल कामरा को यूट्यूब पर फैन्स से मिलने वाले पैसे भी बंद हो सकते हैं।

रविवार (23 मार्च, 2025) को मुंबई में एक लाइव कार्यक्रम के दौरान कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे को ‘गद्दार’ बताया था और उन पर एक अपमानजनक गाना गया था। उन्होंने एकनाथ शिंदे को रिक्शावाला बताया और कहा कि अगर उनकी नजर से देखा जाए तो शिंदे गद्दार नजर आएँगे।

कामरा ने कहा था कि एकनाथ शिंदे ने जिस थाली में खाया उसी में छेद किया। कामरा ने यह भी दावा किया कि एकनाथ शिंदे ने ‘बाप चुराया है।’ उनका इशारा बालासाहेब ठाकरे की तरफ था। गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे लगातार बालासाहेब की राजनीति के आदर्शों से समझौता करने का आरोप उद्धव ठाकरे पर लगाते हैं।

इस मामले में कुणाल कामरा के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई थी। उनको दो बार मुंबई पुलिस पेश होने के लिए नोटिस भेज चुकी है। कुणाल कामरा के फोन और बैंक खातों की जाँच की बात भी महाराष्ट्र सरकार कह चुकी है। कुणाल कामरा कथित तौर पर तमिलनाडु में है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)