Skip to main content

सलमान खान ने पहनी राम जन्मभूमि स्पेशल एडिशन घड़ी, भड़क उठे इस्लामी कट्टरपंथी

                  सलमान खान, राम जन्मभूमि स्पेशल एडिशन घड़ी (फोटो साभार: X_BeingSalmanKhan)
सलमान खान की नई फिल्म ‘सिकंदर’ इस ईद पर आने वाली है, लेकिन उससे पहले उनकी घड़ी ने सोशल मीडिया पर बखेड़ा खड़ा कर दिया है। दरअसल, सलमान ने ट्विटर पर तस्वीरें डालीं और लिखा, “ईद पर थिएटर में मिलते हैं!” तस्वीरों में वो ऑरेंज रंग की घड़ी पहने कार के पास खड़े दिखे।

सलमान खान ने जो घड़ी पहनी है, वो जैकब एंड कंपनी की लिमिटेड एडिशन की घड़ी है। घड़ी में अयोध्‍या का रामलला मंदिर और हनुमान गढ़ी के बजरंग बली भी बैठे दिख रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान को यह घड़ी उनकी अम्मी सुशीला चरक यानी सलमा खान ने गिफ्ट की है। दुनियाभर में इसकी सिर्फ 49 घड़ियाँ हैं और सलमान के पास इनमें से एक है। इसी एडिशन की एक घड़ी कुछ समय पहले अभिषेक बच्चन भी पहने दिखे थे।

सलमान के पोस्ट से भड़के इस्लामी कट्टरपंथी

दरअसल, सलमान खान ने जिस कंपनी की घड़ी पहनी है, उस कंपनी के मालिक का नाम जैकब अराबो है। जैकब अराबो बुखारियन यहूदी हैं, जिसे इजरायल का समर्थन करने पर इस्लामी कट्टरपंथी अक्सर निशाना बनाते रहते हैं।
ऐसे में सलमान खान की तस्वीरें आते ही इस्लामी कट्टरपंथी भड़क गए। मिर्जा बेग नाम के इस्लामी कट्टरपंथी ने लिखा, “अगर मुसलमानों गैरत है और मुसलमान हो तो इस ज$#@ की कभी मूवी नहीं देखना।” इसमें आगे लिखा है – यहूदी की कंपनी की घड़ी, वो भी राम जन्मभूमि एडिशन पहनना मुस्लिमों का मजाक उड़ाना है।
                                                          मिर्जा बेग के ट्वीट का स्क्रीनशॉट
मस्टर स्तोरियानी’ (@Storyani_Yam) ने सलमान को ‘मुर्तद’ करार देते हुए ट्वीट किया, “मुस्लिम्स को सलमान खान का बहिष्कार करना चाहिए। 1992 में बाबरी के लिए मुसलमानों ने जान दी, और ये राम जन्मभूमि की घड़ी पहनकर शहीदों का मजाक उड़ा रहा है।”
इस बीच, किसी ने ‘सिकंदर’ फिल्म का बहिष्कार करने की बात की, ये इल्जाम लगाते हुए कि सलमान बाबरी मस्जिद ढहाने का मजाक उड़ा रहे हैं। मजेदार बात ये है कि बहिष्कार की बात करने वाला शख्स फिलिस्तीन का समर्थन करता है, पर राम जन्मभूमि आंदोलन को गलत ठहरा रहा है।
                                                           डॉ उज्मा के ट्वीट का स्क्रीनशॉट
‘सिकंदर’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो ईद 2025 पर रिलीज होगी। इसे ए. आर. मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में ढेर सारा एक्शन और ड्रामा होगा। सलमान का मुरुगादॉस के साथ ये पहला प्रोजेक्ट है और फैंस को इसकी बड़ी उम्मीदें हैं।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...