Skip to main content

भोजपुरी से भी बुरा हाल मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का: एक्टर बाबूराज पर भी रेप केस

यौन शोषण के सामने आ रहे मामलों के कारण मलयालम फिल्म इंडस्ट्री इस समय खूब बदनाम है। आए दिन कोई न कोई पीड़ित इस मामले में खुलासा करते हुए केस दर्ज कराता है और एक नए नाम को सुन लोग अचंभित हो जाते हैं। पिछले दिनों मुकेश,सिद्दीकी, जयसूर्या समेत कई ऐसे नाम सामने आए थे। अब इसी क्रम में एक और नई शिकायत दर्ज हुई जो कि एक्टर बाबूराज के खिलाफ है। वहीं एक मेकअप आर्टिस्ट भी सामने आई हैं जिन्होंने बताया कि उन्होंने हिंदी, भोजपुरी समेत कई इंडस्ट्री में भी काम किया है लेकिन उनका सबसे बुरा अनुभव मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को लेकर ही रहा।

मनोरमा की रिपोर्ट के अनुसार, उनके खिलाफ मामला एक जूनियर आर्टिस्ट ने दर्ज कराया है। कलाकार का कहना है कि उसका शोषण आदिमाली के रिजॉर्ट में और अलुवा स्थित घर में किया गया था। घटना 2019 की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद एक्टर पर रेप केस दर्ज किया है।

पीड़िता ने बताया कि वो बाबूराज के रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थी। उसकी मुलाकात सबसे पहले बाबूराज से रिजॉर्ट में उसके जन्मदिन पर हुई। बाद में 2018 में एक्टर ने उसे कोडासा फिल्म में छोटा सा रोल ऑफर किया।

पीड़िता के अनुसार, “2019 में बाबूराज ने मुझे अपनी नई फिल्म पर चर्चा के लिए अलुवा स्थित अपने घर बुलाया था। उन्होंने मुझे बताया कि निर्देशक, निर्माता और एक्टर भी बातचीत के लिए आएँगे। लेकिन जब मैं वहाँ पहुँची तो वहाँ केवल बाबूराज और उनके पुरुष कर्मचारी थे। मैंने पूछा कि बाकी लोग कहा हैं तो इस पर उन्होंने मुझे ग्राउंड फ्लोर पर इंतजार करने को कहा। बाद में वह मुझे अपने कमरे में ले गए और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए मेरे साथ बलात्कार किया। उन्होंने मुझे अगले दिन ही बाहर जाने दिया। वह हमारी आखिरी मुलाकात थी। उन्होंने मुझे एक बार ब्लैक कॉफी के लिए पूछा तो मैंने उन्हें साफ मना कर दिया था।”

मलयालम फिल्म उद्योग में हेमा कमेटी रिपोर्ट के सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। तमाम अभिनेता, फिल्म निर्देशक और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के विरुद्ध केस दर्ज हो रहे हैं। पीड़िताओं का कहना है कि उन्होंने शुरुआत में इस बारे में कुछ नहीं बताया था क्योंकि ये नाम बहुत ऊँचे नाम थे और उन्हें डर था कि कहीं लोग उन्हें ही गलत न समझने लगें कि सब कुछ पब्लिसिटी के लिए।

एक रिपोर्ट के अनुसार, मात्र एक हफ्ते में 20 से ज्यादा केस एसआईटी के पास दर्ज हुए हैं। पीड़िताएँ सिर्फ शारीरिक शोषण ही नहीं बल्कि मानसिक शोषण की भी शिकायत कर रही हैं। एक मेकअप आर्टिस्ट ने हाल में मनोरमा की रिपोर्ट पर में अपनी कहानी को साझा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे मलयालम इंडस्ट्री में नाराजगी दिखाने के लिए कलाकारों पर काम थोपे जाते है। इस तरह का माहौल बना दिया जाता था कि कोई काम न कर पाए।

उन्होंने ये भी बताया कि सिर्फ एक्ट्रेस ही ऐसी चीजों की शिकार नहीं होतीं बल्कि हेयर स्टाइलिस्ट आदि को भी ये सब झेलना पड़ता है। केरल में मेकअप आर्टिस्ट एसोसिएशन की मेंबरशिप पाने वाली पहली महिला मेकअप आर्टिस्ट मिट्टा एंटनी ने बताया, “मैंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, भोजपुरी और मलयालम मिलाकर 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनका सबसे गंदा अनुभव मलयालम इंडस्ट्री को लेकर ही रहा है।”

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...