Skip to main content

सैफ अली खान पर हमला करने वाला बांग्लादेशी, नाम ‘शरीफुल इस्लाम शहजाद’: ठाणे में झाड़ियों के बीच से पुलिस ने दबोचा; घुसपैठियों को वोटबैंक बनाने वालों आंखे खोलो, देश की चिंता करो

                                                 मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद गिरफ्तार 
घुसपैठियों को संरक्षण देने के मकसद से CAA का विरोध करने वाली सारी सियासती पार्टियों को आंखे खोलने का समय आ गया है और अगर घुसपैठियों का अभी भी संरक्षण देने बंद नहीं होता तो देश की जनता को वोट के माध्यम से ऐसी पार्टियों को औंधे मुंह मात देनी होगी। 

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर में हमले के केस का बांग्लादेशी एंगल भी निकला है। मुंबई पुलिस ने हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद उर्फ विजय दास, उर्फ बीजे को ठाणे से गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने मामले में गिरफ्तार आरोपित के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह बांग्लादेशी है और भारत में अवैध तरीके से घुसा था। आरोपित ने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी नाम का इस्तेमाल किया। मुंबई पुलिस ने अब इस केस में पासपोर्ट एक्ट की धाराएँ भी जोड़ दी हैं।

मुंबई के डीसीपी जोन 9, दीक्षित गेडम ने बताया, “16 जनवरी की रात 2 बजे अभिनेता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर में हमला हुआ। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी और एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है और उसकी उम्र 30 वर्ष है। उसने चोरी के इरादे से घर में घुसपैठ की थी। आरोपित को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसकी रिमांड की माँग की जाएगी। मामले की आगे जाँच जारी है।”

डीसीपी दीक्षित गेडम ने आगे कहा, “प्रथम दृष्टया, आरोपित बांग्लादेशी है। उसने भारत में प्रवेश करने के बाद अपनी पहचान बदल ली थी। उसका असली नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। शुरुआत में उसने कुछ दिनों तक मुंबई में काम किया और फिर मुंबई के आसपास के इलाकों में चला गया। आरोपित हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था।” मुंबई पुलिस ने इस मामले में पासपोर्ट एक्ट की धाराएँ जोड़ते हुए अपनी जाँच का दायरा बढ़ा दिया है।

पुलिस की शुरुआती जाँच में यह भी पता चला है कि आरोपित पिछले कुछ समय से अलग-अलग नामों का इस्तेमाल कर रहा था। गिरफ्तारी से पहले वह ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट के पास बने लेबर कैंप की झाड़ियों में छिपा हुआ था। पुलिस ने वहाँ सर्च ऑपरेशन चलाकर उसे गिरफ्तार किया। सैफ पर हमला करके फरार होने के बाद से वह लगातार न्यूज चैनल देख रहा था और पुलिस एक्शन के हिसाब से लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपित ने अपराध को अंजाम देने के लिए सैफ अली खान के अपार्टमेंट की इमरजेंसी सीढ़ियों का इस्तेमाल किया और दमकम विभाग की सीढ़ियों की तरह हल्की सीढ़ियों के बल पर वो अंदर घुसा।

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपित के पास से कोई पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी, नहीं मिला। उसकी हरकतें एक साधारण मजदूर के बजाय एक शातिर अपराधी जैसी थी, तभी वो इतने समय तक मुंबई पुलिस को चमका देता रहा। उसे पकड़ने के क्रम में मुंबई से लेकर एमपी और छत्तीसगढ़ तक युवकों को पकड़ा गया। ऐसे में पुलिस अब इस एंगल से भी जाँच कर रही है कि क्या इस हमले के पीछे कोई बड़ी साजिश है।

 सैफ अली खान पर गुरुवार (16 फरवरी 2025) सुबह मुंबई के बांद्रा स्थित उनके फ्लैट में चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। 54 वर्षीय अभिनेता की गर्दन और रीढ़ पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तत्काल उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी इमरजेंसी सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने बताया कि अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि सैफ अली खान जल्द ही चल-फिर सकते हैं और उन्हें तीन-चार दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

वरुण की वायरल होती आपत्तिजनक फोटुएं

सेक्स बहुत गन्दी चीज है, इसके बावजूद आज हम डेढ़ सौ करोड़ तक पहुँच गये है। बच्चों को सेक्स की शिक्षा देना चाहिए, तर्कपूर्ण सहमति है। लेकिन सेक्स की ताकत देखिये और उसका अंतर्विरोध, जब तक गोपनीय है, ग्राह्य है, परम आनंद की पराकाष्ठा है, उघर गया तो आपको समूल नष्ट कर देगा।  जो समाज इस अंतर्द्वंद पर खड़ा है, उसकी भ्रूण हत्या तय है। एक वाक्या सुनिये। बाबू जगजीवन राम बहुत बड़ी शख्सियत थे, उनके बेटे सुरेश राम किसी होटल में अपनी महिला मित्र के साथ नग्न अवस्था में देखे गए।  दुनिया में समय से बड़ा बलवान कोई नहीं। एक समय था जब मेनका ने अगस्त, 1978 में मेनका गांधी के संपादन में छपने वाली सूर्या मैगजीन में बाबू जगजीवन राम के बेटे सुरेश राम का कथित 'सैक्स स्कैंडल' छापा गया। मैगजीन के दो पन्नों में सुरेश राम और दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा के अंतरंग पलों को बिना सेंसर किये हुए छापा गया था। खास बात यह है कि सुरेश राम अपने पिता की तरह राजनीति में नहीं थे। इस खबर का नकारात्मक असर तब के रक्षा मंत्री और दलित नेता बाबू जगजीवन राम पर पड़ना था और पड़ा भी। यह खबर सिर्फ तत्कालीन रक्षामंत्री और उस ...