Skip to main content

'गरम मसाला' की स्टोरी फिल्म Boeing Boeing चुराई हुई निकली


साल 2005 में Akshay Kumar और John Abraham की एक फिल्म आई थी। नाम था Garam Masala. Priyadarshan की कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म। इस पिक्चर का अलग ही फैन बेस है। अलग फैन फॉलोइंग। ये फिल्म ना सिर्फ हिट हुई बल्कि आजकल के मीम कल्चर का भी हिस्सा बन गई। इसके डायलॉग्स और सीन्स पर खूब मीम बने। मगर अब सोशल मीडिया पर एक हॉलीवुड फिल्म के कुछ सीन्स वायरल हो रहे हैं। जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि 'गरम मसाला' भी हॉलीवुड की रीमेक निकली

सोशल मीडिया पर जो क्लिप वायरल हो रही है वो साल 1965 में आई अमेरिकन फिल्म Boeing Boeing की है। John Rich के डायरेक्शन में बनी Jerry Lewis और Tony Curtis स्टारर इस फिल्म की स्टोरी लाइन 'गरम मसाला' से बिल्कुल मिलती है। इसमें भी लीड एक्टर तीन अलग-अलग एयरहोस्टेज़ को अपने प्यार के झांसे में फंसाता है। इस फिल्म में घर में उसकी हाउसहेल्प होती है  Bertha. जो उसे इस सारे गड़बड़ झाले से उसे बचाने की कोशिश करती है। कमाल की बात ये है कि ये पिक्चर भी 1960 में लिखे गए एक फ्रेंच प्ले Boeing-Boeing से प्रेरित थी

इसी फिल्म के क्लिप और 'गरम मसाला' के क्लिप को शेयर करके लोग कह रहे हैं कि उनकी बचपन की यादें बर्बाद हो गईं। कॉमेडियन विपुल गोयल समेत कई लोगों ने कहा कि उनका एक्सपीरिएंस बेकार हो गया। विपुल ने इस वायरल क्लिप को शेयर करके लिखा,

हालांकि बहुत से लोगों का कहना है कि फिल्म भले ही रीमेक हो मगर अक्षय कुमार की एक्टिंग बहुत अच्छी थी। प्रियदर्शन ने अच्छा रीमेक बनाया था. वैसे 'गरम मसाला' से पहले भी Boeing-Boeing का मलयालम रीमेक बन चुका है। जिसमें मोहनलाल नज़र आए थे। इस फिल्म की स्टोरी लाइन भी बिल्कुल सेम थी। ये फिल्म साल 1985 में आई थी। इसे भी प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। इस पिक्चर को भी लोगों ने उस वक्त खूब पसंद किया था

ख़ैर, अमेरिकन फिल्म Boeing-Boeing की बात करें तो इसे 1995 में Quentin Tarantino Film Fest में सेलेक्ट हुई थी। कुछ दिनों से ये खबरें चल रही थीं कि अक्षय कुमार 'गरम मसाला' का सीक्वल भी बना सकते हैं। मगर इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी अब तक नहीं आई है। वैसे अक्षय अब वापिस से कॉमेडी जॉनर की तरफ मुड़ रहे हैं। तभी तो वो प्रियदर्शन के साथ 'भूत बंगला' फिल्म कर रहे हैं। इसके अलावा 'हाउसफुल 5', 'वेलकम टू द जंगल', 'स्काई फोर्स' और 'जॉली एलएलबी 3' जैसी फिल्मों में  दिखाई देने वाले हैं 

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...