Skip to main content

'पुष्पा 2' ने हिंदी सिनेमा इतिहास का 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोडा

                                              अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया 
अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 ने 15 दिनों में इतिहास रच दिया है। इस फिल्म की कमाई ने हिंदी सिनेमा इतिहास का 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है अल्लू अर्जुन की ये फिल्म नेट कलेक्शन के मामले में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है 'पुष्पा 2' के हिंदी वर्जन ने भारत में 632.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर डाला है जितना आज तक किसी भी फिल्म ने नहीं किया सिर्फ यही नहीं फिल्म ने ओवरऑल 1500 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 164.2 करोड़ रुपये से खुली 'पुष्पा 2' ने 15वें दिन 17.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। खबर के लिखे जाने तक 16वें दिन में भी इसने 13.75 करोड़ रुपये कलेक्ट कर लिए थे। 'पुष्पा 2' ने सिर्फ भारत से अब तक 1004.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जिसमें सबसे ज़्यादा इसके हिंदी वर्जन ने कलेक्ट किया है

'पुष्पा 2' की कमाई को अगर इसके अलग-अलग वर्जन के हिसाब से समझें तो इसके-

तेलुगु वर्जन ने - 297.8 करोड़ रुपये 
हिंदी वर्जन ने - 632.6 करोड़ रुपये 
तमिल वर्जन ने - 52.8 करोड़ रुपये 
कन्नड़ा वर्जन ने - 7.16 करोड़ रुपये 
मलयालम वर्जन ने - 13.99 करोड़ रुपये

कमाए हैं। फिल्म का कुल योग अब तक 1004 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं ओवरसीज़ मार्केट में भी कमाल का प्रदर्शन कर रही है। नॉर्थ अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर इसने 13.75 मिलियन डॉलर यानी करीब 116 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। देश के कई हिस्सों में 'पुष्पा 2' हाउसफुल जा रही है। इसने हिंदी की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली ‘स्त्री 2’ के नेट कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है। 'स्त्री 2' ने भारत में 597.9 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था

ख़ैर, बीते से दिनों ये खबरें भी चल रही हैं कि 'पुष्पा 2' को जल्द ही अब ओटीटी पर रिलीज़ कर दिया जाएगा। हालांकि निर्माता ने अब इन खबरों को गलत बताया है। बीते दिनों मैत्रीय मूवीज़ की तरफ से ट्वीट किया गया। जिसमें लिखा था,

''पुष्पा 2 के ओटीटी पर रिलीज़ होने को लेकर तमाम तरह की खबरें चल रही हैं इस बिगेस्ट हॉलीडे सीज़न में आप 'पुष्पा 2' को थिएटर में ही इंज़ॉय कीजिए ये फिल्म 56 दिनों से पहले ओटीटी पर नहीं आने वाली''

मेकर्स के इस ट्वीट से ये तो साफ है कि जनवरी 2025 के लास्ट तक ही ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी. उसके पहले नहीं. वैसे 'पुष्पा 2' का रिव्यू हमने किया है। इसे आप हमारे चैनल पर जाकर देख सकते हैं। 

0 seconds of 0 secondsVolume 90%
01:35
00:12
02:58

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...