Skip to main content

सर्फ से धोए बाल, टॉयलेट के पानी से बनाई कॉफी: महेश भट्ट की हिरोइन ने बताया शारजाह जेल में जो भी भोगा, ट्रॉफी में मिला था ड्रग्स

                                          शारजाह के जेल से रिहा हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिसन परेरा
महेश भट्ट निर्देशित ‘सड़क 2’ और ‘बाटला हाउस’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हिरोइन क्रिसन परेरा (Chrisann Pereira) 27 अप्रैल 2023 को शारजाह जेल से रिहा हो गई। इसी साल एक अप्रैल को उसे ड्रग्स तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था। जेल में बीते दिनों के बारे बाॅलीवुड हिरोइन ने एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें कई हैरान करने वाली बातें बताई है।

इस पोस्ट के मुताबिक परेरा को जेल में कपड़े धोने वाले डिटर्जेंट पाउडर से अपने बाल धोने पड़े। टॉयलेट के पानी से कॉफी बनानी पड़ी। उन्होंने लिखा है, “डियर वॉरियर्स, जेल में कागज और पेन ढूँढ़ने में तीन सप्ताह और 5 दिन लग गए। मैंने यहाँ टॉयलेट के पानी से कॉफी बनाई और टाइड से अपने बाल धोए। इसके अलावा कुछ बॉलीवुड फिल्में भी देखीं। कभी-कभी मेरी आँखों में आँसू आ जाते थे। मैं जानती हूँ कि मेरी महत्वाकांक्षाओं के कारण ही मैं आज इस हालात में पहुँच गई हूँ। टीवी देखते हुए जाने-पहचाने चेहरों, अपनी संस्कृति को देखकर मैं खुश भी हुई। मैं जानती हूँ कि यही मेरी पहचान है और मुझे गर्व है कि मैं इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से हूँ।”  

क्रिसन परेरा ने आगे लिखा है, “आप एक असली योद्धा हैं। मैं कुछ लोगों द्वारा खेले गए इस गंदे गेम में सिर्फ एक मोहरा हूँ। मैं उन सभी की हमेशा आभारी रहूँगी जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध को बढ़ावा देने वाले असली आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए ट्वीट किया और मेरी कहानी को शेयर किया। हम एक महान शक्तिशाली देश से हैं। मैं अपने घर लौटने को लेकर बेताब हूँ। इस जालसाजी का शिकार हुए मुझ जैसे कई निर्दोष लोगों को बचाने के लिए शुक्रिया। न्याय की हमेशा ही जीत होती है।”

पूरा मामला

1 अप्रैल 2023 को यूएई के शारजाह में क्रिसन परेरा को ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने क्रिसन के पास से एक ट्रॉफी बरामद की थी। इस ट्रॉफी में ड्रग्स छिपाकर रखी गई थी। क्रिसन की गिरफ्तारी के बाद ही उनके परिवार ने कहा था कि उन्हें फँसाया गया है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने मामले की जाँच करते हुए एंथनी पॉल और राजेश बरोटे नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। एंथनी पॉल ने पुरानी रंजिश के चलते क्रिसन परेरा को फँसाने की साजिश रची थी।
आरोप है कि एंथनी पॉल के दोस्त राजेश बोराटे ने अपना नाम रवि और खुद को टैलेंट कंपनी का मैनेजर बताते हुए क्रिसन परेरा से संपर्क किया था। बोराटे ने क्रिसन परेरा से शारजाह में एक इंटरनेशनल वेब सीरीज के ऑडिशन में भाग लेने के लिए कहा। इसके लिए शारजाह जाने के टिकट और वहाँ रुकने के लिए होटल बुक किए गए। 1 अप्रैल को क्रिसन जब शारजाह के लिए फ्लाइट पकड़ने वालीं थीं, उससे पहले राजेश बोराटे ने स्मृति चिन्ह बताते हुए एक ट्रॉफी दी थी।
इस ट्रॉफी में पहले से ही ड्रग्स छिपाकर रखे गए थे। इसके बाद जब क्रिसन शारजाह पहुँची तो आरोपितों ने उनके पास ड्रग्स होने की सूचना पुलिस को दे दी। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की जाँच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान एंथनी पॉल और क्रिसन परेरा की माँ के बीच लड़ाई हुई थी। इसका बदला लेने के लिए एंथनी ने यह साजिश रची।
क्रिसन के जेल जाने के बाद एंथनी पॉल और राजेश बोराटे ने क्रिसन की माँ प्रेमिला से संपर्क कर 80 लाख रुपए की माँग की थी। उनका कहना था कि यह पैसा मिलने पर वे क्रिसन को जेल से छुड़वा देंगे। इसके बाद प्रेमिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जाँच करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एंथनी पॉल ने केवल क्रिसन परेरा ही नहीं बल्कि चार अन्य लोगों को भी ड्रग्स मामले में फँसाने की कोशिश की थी। इनमें से एक क्लेटन रॉड्रिग्स अब भी शारजाह जेल में बंद है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...