Skip to main content

नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा अपनी बीवी का 7 दिन से चल रहा टॉर्चर, न खाना, न बिस्तर, न बाथरूम, कैमरों से हो रही निगरानी

                             नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बीवी आलिया ने घर में टॉर्चर किए जाने का लगाया आरोप 
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बीवी आलिया की माने तो बीते 7 दिन से घर में उन्हें टॉर्चर किया जा रहा है। घर के हॉल में उनको सीमित कर उनकी निगरानी की जा रही है। उन्हें न खाना मिल रहा है। न उनके पास सोने को बिस्तर है और न बाथरूम।

आलिया ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि अपने शौहर के घर में उन्हें हॉल में रहने को मजबूर किया जा रहा है। दुबई से लौटे उनके बच्चे भी सोफे पर सोने को मजबूर हैं। सिक्योरिटी गार्ड और कैमरों से उनकी निगरानी हो रही है। वे किसी तरह गेस्ट टॉयलेट का इस्तेमाल कर पा रही हैं। उन्होंने बताया है कि यह सब कुछ सात दिनों से चल रहा है। लेकिन उनके शौहर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उनकी सुरक्षा की चिंता नहीं है। 

आलिया के वकील ने इस प्रताड़ना के लिए नवाजुद्दीन के परिजनों को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही पुलिस पर भी अपनी मुवक्किल को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया के वकील रिज़वान ने अपनी मुवक्किल के साथ हो रही पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया है। रिज़वान ने कहा कि नवाजुद्दीन और उनके घर वालों ने आलिया को घर से बेदखल करने के लिए सारे हथकंडे अपना रहे हैं। वकील के अनुसार ससुराल में आलिया को खाने और नहाने तक नहीं दिया जा रहा। आलिया की सास मेहरुन्निशा द्वारा दर्ज FIR को झूठा बताते हुए एडवोकेट रिज़वान ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई कर आलिया को परेशान करने का आरोप लगाया है।

एडवोकेट रिज़वान ने कहा कि पुलिस ने कभी भी आलिया के अधिकारों की रक्षा नहीं की। यहाँ तक कि उनकी प्रताड़ना और फजीहत उन्होंने पुलिस के आगे ही की। वकील का आरोप है कि पुलिस के आगे ही न सिर्फ आलिया के चरित्र पर सवाल खड़े किए गए बल्कि उनके बच्चे की प्रमाणिकता पूछी गई। रिज़वान के मुताबिक इस बाबत भी आलिया द्वारा IPC 509 की दी गई शिकायत पर भी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

आलिया के वकील ने आगे आरोप लगाया है कि पिछले 7 दिनों से आलिया के ससुराल वाले उसे बुरी तरह से प्रताड़ना दे रहे हैं। इस प्रताड़ना में आलिया को 24 घंटे CCTV सर्विलान्स में रखने के साथ उनके आसपास पुरुष सिक्योरिटी गार्ड रखना शामिल है।

गौरतलब है कि पिछले महीने सास मेहरुन्निशा ने आलिया पर मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में IPC 452, 323, 504, 506 के तहत FIR दर्ज करवाई थी। इस केस में पुलिस ने आलिया को 23 जनवरी तक पेश हो कर अपना पक्ष रखने का नोटिस जारी किया था। इस FIR को अपने खिलाफ अन्याय बताते हुए आलिया ने पुलिस पर अपनी शिकायत पर ध्यान न देने और अपने खिलाफ हुई शिकायत पर फ़ौरन कार्रवाई करने का आरोप लगाया था।

कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी आलिया और नवाजुद्दीन के बीच अनबन की खबरें आईं थीं। तब आलिया ने नवाजुद्दीन पर अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। आलिया ने मुंबई के वर्सोवा थाने में अपने शौहर नवाजुद्दीन, उनके भाई मिनाजुद्दीन, फैजुद्दीन, अयाजुद्दीन और अम्मी मेहरूनिशा आदि के खिलाफ FIR दर्ज करवाया था। बाद में घटनास्थल उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर होने की वजह से यह केस बुढ़ाना थाने में ट्रांसफर हो गया था। इस शिकायत में आलिया ने नवाजुद्दीन के भाई मिनहाजुद्दीन पर छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगाया था।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...