Skip to main content

‘मेरे सभी भाई मेरी दोस्तों के साथ सो चुके हैं’: सोनम कपूर

‘कॉफ़ी विद करण’ के एपिसोड 6 के गेस्ट सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) होंगे। ये दोनों चचेरे भाई-बहन हैं। करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस एपिसोड का एक छोटा सा वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। शो का नया प्रोमो जारी किया गया है।

करण जौहर ने इस प्रोमो को शेयर कर लिखा है, ‘यह शो S एंड M के बारे में है। एक तरफ हँसी का पिटारा होगा तो दूसरी तरफ दिल-दिमागो को हिला देने वाले खुलासे होंगे।” वहीं, सोनम S से खुद को मानती हैं, लेकिन करण से पूछती हैं कि यह एम कौन है। बताया जा रहा है कि करण ने ‘M’ अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के लिए इस्तेमाल किया है।

प्रोमो वीडियो में सोनम ने अर्जुन कपूर से पूछा, “तुम्हें मेरी सबसे परेशान करने वाली बात क्या लगती है?” इस पर अर्जुन कपूर ने कहा कि वह किसी के तारीफ का इंतजार नहीं करती है। खुद ही पूछती है और फिर खुद ही अपनी तारीफ भी करने लग जाती है। इस पर सोनम कहती हैं कि वह ऐसा इसलिए करती हैं, क्योंकि वह अनिल कपूर की बेटी हैं।

इसके बाद वीडियो में करण जौहर सोनम से उनके भाइयों के बारे में पूछते हैं, जहाँ सोनम कपूर भाईयों को लेकर चौंकाने वाली बात कही। करण ने सोनम से पूछा कि अर्जुन कपूर उनके दोस्तों में से किसके साथ सोए है या रिलेशनशिप में थे। इस पर वो कहती हैं, “इनके बारे में मैं डिस्कस नहीं कर रही, लेकिन मेरे सारे भाई मेरे सभी दोस्तों के साथ सो चुके हैं। कोई नहीं बचा है।”

सोनम कपूर की बातें सुनकर अर्जुन कपूर और करण जौहर दोनों हैरान रह जाते है। करण कहते हैं, “तुम्हारे कैसे भाई हैं यार।” इस पर अर्जुन कहते हैं, “कैसी बहन हो यार तुम। ये कैसी कह सकती हो।” अर्जुन कहते है कि उन्हें लग रहा है कि उन्हें शो पर सोनम के द्वारा ट्रोल किए जाने के लिए बुलाया गया है। 

इसके बाद करण जौहर एक्टर अर्जुन कपूर से पूछते हैं कि उन्होंने मलाइका अरोड़ा का नंबर फोन में किस नाम से सेव किया है। इस अर्जुन कपूर कहते हैं कि उन्हें मलाइका नाम बहुत पसंद है। इसलिए उन्होंने इसी नाम से सेव किया है। वहीं, करण जौहर सोनम से बेस्ट मैन के बारे में पूछते हैं, जिस पर सोनम कपूर एक्टर रणबीर कपूर को बेस्ट बताती है। हालाँकि वह रणबीर की आने वाली फिल्म का सही नाम नहीं बता पाती है। इसको लेकर करण और अर्जुन हँसने लगते हैं।

रणबीर कपूर और सोनम कपूर को लेकर चर्चा थी कि दोनों की शादी होने वाली है। दोनों को अफेयर को लेकर कई बातें चली थीं। गौरतलब है कि रणबीर कपूर ने फिल्म सांवरिया से सोनम कपूर के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। जिसके बाद दोनों को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया था। वहीं, साल 2018 में सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी रचाई और अब वह प्रेग्नेंट हैं।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...