Skip to main content

रक्षाबंधन के दिन भी दर्शकों के लिए तरस रही ‘लाल सिंह चड्ढा’

करीना कपूर ने पिछले दिनों कहा था कि फिल्म अच्छी हो तो सोशल मीडिया में बायकॉट का कोई असर उसके कारोबार पर नहीं पड़ता। अब इस कसौटी पर भी उनकी ताजा फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिसड्डी दिख रही है।  आमिर खान इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को ज्यादातर नकारात्मक समीक्षा मिली है। आमिर खान के अभिनय की आलोचना की जा रही है। 
बॉलीवुड को अब इस बात का अनुभव हो जाना चाहिए कि चर्चा में बने रहने के लिए हिन्दुओं को अपमानित करो, उनके देवी-देवताओं पर तर्कहीन बात बोलना, 'शिवलिंग दूध क्यों चढ़ाना', 'करवा चौथ का व्रत क्यों रखूं', 'होली पर पानी की बर्बादी' और दिवाली पर आतिशबाज़ी से प्रदुषण फैलता है, आदि आदि। इतना ही नहीं जिन दर्शकों के कारण ये अपनी सिर्फ तिजोरियां ही नहीं भरते, बल्कि एक शहंशाह की ज़िंदगी जीते हैं, उनके लिए बोलना कि 'क्यों जाते हो फिल्म देखने, घर से नहीं बुलाते' आदि आदि। अगर जनता किसी को माथे का चन्दन बनाना जानती है, फिर उसको अपमानित किये जाने पर धूल में मिलाना भी अच्छी तरह जानती है। 

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) और अक्षय कुमार की रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सोशल मीडिया में दोनों फिल्मों के बायकॉट की बात हो रही थी। पहले दिन दोनों ही फिल्मों की शुरुआत बेहद धीमी रही है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ‘लाल सिंह चड्ढा’ को 15-20 फीसदी की ही शुरुआत मिली है। रक्षाबंधन का और भी बुरा हाल है। उसे 12-15 फीसदी की शुरुआत मिली है। शमशेरा के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद से बॉलीवुड ने दोनों फिल्मों से काफी उम्मीद लगा रखी है। शुरुआती ट्रेंड बता रहे हैं कि उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।

लाल सिंह चड्ढा की एडवांस बुकिंग फिल्म 83 और भूल भूलैया 2 से भी कम रही है। एडवांस बुकिंग सोमवार के बाद से ही रूक गई है। ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने कहा है कि अगर हम 10 महीने बाद भी ‘सूर्यवंशी’ के ओपनिंग डे के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए हैं, तो वास्तव में हमें गंभीर आत्मनिरीक्षण की जरूरत है। अपनी फिल्मों के बेहतर न कर पाने की वजह के लिए फिजूल के बहाने बनाने का अब कोई मतलब नहीं है।

जिस तरह की शुरुआती रिपोर्टें आ रही हैं उससे जाहिर है कि लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन के लिए आमिर खान ने जो भी नुस्खे आजमाए, वह दर्शकों पर असर नहीं छोड़ पाई। लिहाजा थिएटर खाली पड़े हैं।

ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म को ‘निराशाजनक’ बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, “आमिर खान की वापसी की गाड़ी लाल सिंह चड्ढा का ईंधन बीच में ही खत्म हो गया। फिल्म में रोमांचित करने वाली पटकथा का अभाव है। दूसरा हिस्सा और भी निराश करता है। कुछ शानदार क्षण हैं, लेकिन समग्रता में आग की कमी है।” उन्होंने फिल्म को 2 स्टार की रेटिंग दी है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी लाल सिंह चड्ढा से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है, “आमिर खान सहित कुछ फिल्म कलाकार, निर्माता-निर्देशक धर्म विशेष को सॉफ्ट टारगेट बनाकर ऐसा फिल्मांकन करते ही क्यों हैं कि बाद में उन्हें माफी माँगनी पड़ती है? हमेशा इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि किसी धर्म विशेष के प्रति उपहास की विषयवस्तु उनकी फिल्मों में नहीं आए।”

रिलीज के पहले ही दिन फिल्म लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन की शुरुआत बेहद धीमी रही है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ‘लाल सिंह चड्ढा’ को 15-20 फीसदी की ही शुरुआत मिली है। रक्षाबंधन का और भी बुरा हाल है। उसे 12-15 फीसदी की शुरुआत मिली है। शमशेरा के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद से बॉलीवुड ने दोनों फिल्मों से काफी उम्मीद लगा रखी है। हालाँकि शुरुआती ट्रेंड बता रहे हैं कि उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।

इंडस्ट्री को इस फिल्म से 25-30 करोड़ की नेट ओपनिंग डे की उम्मीद थी। कुछ रिपोर्टों में कहा जा रहा था कि लाल सिंह चड्ढा 17-20 करोड़ की ओपनिंग करेगी, लेकिन अब इसके 10-15 करोड़ तक ही अटकने की बात कही जा रही है। रक्षाबंधन की छुट्टी और लंबे वीकएंड की वजह से दोनों फिल्मों ने एडवांस बुकिंग से भी काफी आस लगा रखी थी। लेकिन वहाँ भी निराशा ही हाथ लगी। लाल सिंह चड्ढा की तो एडवांस बुकिंग फिल्म 83 और भूल भूलैया 2 से भी कम रही है। एडवांस बुकिंग सोमवार के बाद से ही रूक गई है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)