Skip to main content

‘अगर शादी में सेक्स ना हो तो…’: संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त इंस्टा पर

संजय दत्त और उनकी बेटी त्रिशला (फोटो साभार: सोशल मीडिया)
अभिनेता संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अपना ओपिनियन साझा करती रहती हैं। वे अपने फॉलोवर (अपने क्लाइंट) के सवालों का जवाब भी देती हैं। रिलेशनशिप से लेकर सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से वह अपना विचार रखती हैं। इस बार उन्होंने सेक्स (Sex) के मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखे।

उनके एक फॉलोअर ने इंस्टा पर Ask Me सेशन में कहा कि ‘अगर शादी में सेक्स ना हो तो सामने वाला साफ तौर चीटिंग कर रहा है।’ इसके जवाब में त्रिशला ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

त्रिशला ने अपने जवाब में कहा, मैं कभी नहीं कहूँगी कि क्या करना चाहिए और ना ही आप पर अपने विचार थोपूँगी, खासकर तब जबकि मुझे पूरी कहानी पता ना हो।” उन्होंने कहा, “आप कैसे कह सकते हैं पति या पत्नी में कोई मेडिकल समस्या का सामना नहीं कर रहा है?”

उन्होंने आगे कहा, आप कैसे कह सकते हैं कि पति-पत्नी में से कोई एक सेक्सुअल ऐक्ट को लेकर नहीं शरमा रहा है और इसकी वजह से सेक्स से दूर भाग रहा है?” उन्होंने कहा कि इन सब जानकारियों के बिना समझदारी वाला जवाब देना मुश्किल है। उन्होंने अपने क्लाइंट से कहा कि उनका काम उद्देश्यपूर्वक सुनना और उसे आपके ध्यान में लाना है, जिसे अभी तक आपके द्वारा महसूस नहीं किया गया है। उसके बाद विचार देना।

उन्होंने कहा, “एक थेरेपिस्ट आसान तरीके से आपकी मदद करता है। मेरा काम आपको नीचा दिखाना नहीं है। मैं विकल्प खोजने में आपकी मदद करूँगी। उसके बाद आपको निर्णय लेने के लिए छोड़ दूँगी।” त्रिशाला ने अपने क्लाइंट को मदद करने का भरोसा दिया।

34 वर्षीया त्रिशला साइकोथेरेपिस्ट हैं और अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहती हैं। वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फॉलोवर्स जुड़ी रहती हैं। वह उनकी समस्याओं पर अपने विचार रखती हैं। वह अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर आजकल चर्चा में हैं।

संजय दत्त और ऋचा शर्मा की बेटी त्रिशला दत्त के इटालियन बॉयफ्रेंड की साल 2019 में मौत हो गई थी। इस सदमे से उबरने के लिए उन्होंने चिकित्सक की मदद ली थी। इस सदमे के बारे में इंस्टा पर साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, “मैं अभी भी इससे डील कर रही हूँ। मैंने इसके लिए काफी मदद ली है और ले भी रही हूँ। कोविड की वजह से मैंने जो भी सपोर्ट ग्रुप ज्वॉइन किए थे वो वर्चुअल हो गए हैं। मैं अपने ग्रीफ थेरापिस्ट से हफ्ते में एक बार वर्चुअली मिलती हूँ।”

त्रिशला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ इटालियन रेस्टोरेंट का फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसके बाद उनके रिलेशनशिप के बारे में चर्चा शुरू हुई थी। फोटो के साथ उन्होंने लिखा था- ”एक इटालियन लड़के को डेट करने का मतलब है कि ढ़ेर सारा पास्ता और खूब सारी वाइन।”

इसके अलावा उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड संग भी एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, “उसने मेरा गला पकड़ा पर दबाया नहीं। उसने इतना जोरदार किस किया कि मैं भूल गई कि किसकी साँस ले रही हूँ।”

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...