Skip to main content

‘वक्त आ गया है हम दुकानों से कंडोम खरीदें’ : अभिनेत्री नुसरत भरूचा


बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा और अनुद ढाका की आगामी फिल्म ‘जनहित में जारी’ में भारत में कंडोम के इस्तेमाल को लेकर हिचक पर आधारित है। इसमें कंडोम में बेचने वाली सेल्स गर्ल का किरदार नुसरत भरूचा निभा रही हैं। नुसरत का कहना है कि अगर कोई पुरुष सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल नहीं करता है तो उसे तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन, अगर लड़की गर्भवती हो जाती तो उसके शरीर में कई तरह से हार्मोनल बदलाव होते हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, अगर लड़का कंडोम नहीं खरीदता तो लड़कियों को सैनिटरी पैड्स की तरह इसे भी अपने साथ रखना चाहिए।
फिल्म के माध्यम से कंडोम के इस्तेमाल पर जोर जरूर दिया गया है, लेकिन लगता है, बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं पर लेशमात्र भी फर्क नहीं पड़ने वाला। 1975/76 में निर्माता-निर्देशक बी.के.आदर्श की सेक्स एजुकेशन पर भारत की प्रथम फिल्म "गुप्त ज्ञान" का प्रदर्शन हुआ था, जिसे सेंसर बोर्ड ने पास नहीं करने पर तत्कालीन चर्चित अटल बिहारी वाजपेयी और चंद्रशेखर आदि अनेक नेताओं के अथक प्रयासों के कारण सेंसर बोर्ड को फिल्म को पास करना पड़ा था। इन नेताओं के प्रयास ने रंग भी दिखाया। फिल्म सफल हुई। दिल्ली के शीला सिनेमा पर दोपहर बारह बजे का शो केवल महिलाओं के लिए होने के अलावा, महिला कॉलेजों में फिल्म के विशेष शो आयोजित किए गए थे। फिल्म इतनी अधिक प्रभावी थी कि जब तक दिमाग में फिल्म का रहा पति-पत्नी तो क्या देश के वेश्या बाज़ारों, यूनिवर्सिटी/कॉलेज में पार्क और अन्य पार्कों तक में वीरानी छा गयी थी। बसों में भीड़ होने पर भी लड़के एवं लड़कियां एक दूसरे बचकर रहने का प्रयास करते थे।    

समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत में नुसरत ने कहा, “ये बहुत ही इंटरेस्टिंग होता है जब हम एक कंडोम का प्रचार देखते हैं तो उसमें ये दिखाया जाता है कि कंडोम का इस्तेमाल कितना सुखद हो सकता है। इसीलिए हम पुरुषों के नजरिए को सामने रखते हैं। हमारी फिल्म उस सोच को बदल रही है। क्योंकि सेक्स दौरान कंडोम का इस्तेमाल करना एक पुरुष से कहीं अधिक महिला के लिए ज्यादा जरूरी होता है।”

फिल्म में नुसरत (नीति) के प्रेमी का किरदार निभा रहे अनुद का कहते हैं कि ये फिल्म आदमी की मर्दाना छवि को फिर से परिभाषित करेगी। एक्टर ने कहा, “हमारे समाज के साथ सबसे बड़ी समस्या पाखंड की है और इसमें ये जहरीली मर्दानगी बड़ी भूमिका निभा रही है। हमारी आबादी इस बात का सबूत है कि हम असुरक्षित यौन संबंध बना रहे हैं। चूँकि, छोटे शहर में कंडोम खरीदना अभी भी दैनिक जीवन में असहज मामला है और इसके कारण अनियोजित प्रेगनेंसी होती है। पुरुष अहंकार भी बीच में आ जाता है…इन सब के कारण सबसे अधिक समस्या महिलाओं को होती है।”

रिपोर्ट के मुताबिक, नुसरत का कहना है, “अब वो वक्त आ गया है कि जब हम इस मुद्दे पर खुलकर बात करें। दूसरों को दोष देने की बजाय खुद से इसके बारे में सोचें। इसलिए अपनी सुरक्षा के लिए दुकानों में जाकर कंडोम खरीदिए और उसे इस्तेमाल करिए। ये आपका अधिकार है।”

फिल्म में नुसरत भरूचा एक सेल्स गर्ल हैं, जो कि कंडोम बनाने वाली एक कंपनी में काम करती हैं। फिल्म में बताया गया है कि कंडोम में बेचने के कारण उन्हें किस तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ता है। ‘जनहित में जारी’ फिल्म 10 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके प्रोड्यूसर विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, राज शांडिल्य, विशाल गुरनानी, विमल लाहोटी और श्रद्धा चंदावरकर हैं।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...