Skip to main content

मल्लिका शेरावत से कभी हीरो कहते थे- ऑनस्क्रीन करती हो तो मेरे साथ क्यों नहीं?

मल्लिका शेरावत इन दिनों अपनी वेब सीरिज नकाब को लेकर चर्चा में हैं। हाल में उन्होंने कई इंटरव्यू दिए हैं जिनमें बॉलीवुड में कॉस्टिंग काउच से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में खुद की एंट्री तक पर बात की है। पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि वेलकम के सीक्वल में वे इसलिए नजर नहीं आईं क्योंकि, डायरेक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड को फिल्म में ले लिया।

कुछ साल पहले पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने हाथ से प्रोजेक्ट निकलने के लिए अभिनेताओं को भी जिम्मेदार ठहराया था। तब उन्होंने कहा था, “मुझे फिल्मों से इसलिए बाहर फेंक दिया गया क्योंकि हीरो कहते थे तुम मेरे साथ इंटिमेट क्यों नहीं हो सकती? तुम ऑनस्क्रीन यह सब कर सकती हो तो फिर मेरे साथ अकेले में क्यों नहीं? इस चक्कर में मैंने बहुत प्रोजेक्ट खोए।”

पिंकविला से बातचीत में मल्लिका ने कहा है, “वेलकम का सीक्वल बनेगा तो डायरेक्टर अपनी गर्लफ्रेंड को ही डालेगा उसमें। वेलकम 2 बना तो उसमें अपनी गर्लफ्रेंड को डाल दिया बताओ, अब मैं क्या करूँ?” उन्होंने कहा कि वे किसी का नाम नहीं लेना चाहतीं पर सच्चाई यही है। जब सीक्वल बनाया जाता है तो वे अपनी गर्लफ्रेंड, हीरो के गर्लफ्रेंड को फिल्म में डाल देते हैं। ऐसे में वे क्या कर सकती हैं। मल्लिका ने कहा, “बॉलीवुड में मेरा कोई बॉयफ्रेंड नहीं है। मैं कभी किसी हीरो, डायरेक्टर या प्रोड्यूसर के साथ रिश्ते में नहीं रही। यदि कोई मुझे अपने प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाना चाहेगा तो मुझे उससे जुड़कर खुशी होगी। लेकिन यदि कोई डायरेक्टर या प्रोड्यूसर या हीरो यदि अपनी गर्लफ्रेंड को लेना चाहता है तो ये उनकी च्वाइस है।”

वहीं ‘बॉलीवुड बबल’ को दिए इंटरव्यू में मल्लिका ने कास्टिंग काउच के मुद्दे पर कहा, “मैंने भी फिल्म इंडस्ट्री में इस तरह की चीजों का सामना किया है। लेकिन मेरे साथ ये उतना अधिक नहीं हो पाया। मुझे लगता है कि वो लोग मुझे किसी भी तरह का प्रपोजल देने से पहले काफी नर्वस हो जाते थे। उन्हें लगता था कि ये लड़की किसी से भी डरती नहीं है, बहुत बोल्ड है तो किसी से भी कुछ भी बोल सकती है। वास्तव में मैं बहुत ही बोल्ड और बिंदास टाइप की हूँ। जाट हूँ न इसलिए विद्रोहीपन मेरे अंदर पहले से है।”

मल्लिका ने बताया कि सभी लोगों की नजर में उनकी इमेज एक बोल्ड और बिंदास लड़की की थी। इसी चीज ने उन्हें कास्टिंग काउच से बचाने में मदद की। एक्ट्रेस ने कहा, “मैं न तो किसी डायरेक्टर या प्रोड्यूसर के कमरे में रात के समय मिलने गई और न ही बॉलीवुड की पार्टियों में गई। मैंने खुद को इन सभी चीजों से हमेशा दूर रखने की कोशिश की। मैं सोचती थी कि जो भी मेरी किस्मत में होगा वो मुझे मिलेगा ही।”

 उन्होंने आगे बताया कि कई बार लोगों ने उन्हें कपड़े के चलते जज करने की कोशिश की। अगर आप शॉर्ट स्कर्ट पहनती हैं और ऑन स्क्रीन चुम्बन लेती हैं तो आपको चरित्रहीन माना जाता है। ऐसा कई बार मेरे साथ हुआ। जब स्टार्स के साथ वास्तविक जीवन में इंटीमेट नहीं होने के कारण मुझे कई प्रोजेक्ट्स खोने पड़े थे।

एक्ट्रेस बनने के लिए घर से भागना पड़ा

मूलरूप से हरियाणा की रहने वाली एक्ट्रेस ने बताया कि वह शुरू से एक्टिंग में अपना कैरियर बनाना चाहती थीं। लेकिन उनके माता-पिता इसको लेकर राजी नहीं थे। स्वामी विवेकानंद के बारे में पढ़ने के बाद उनमें हिम्मत आई। मल्लिका ने कहा, “मुझे लगा कि मैं तो घर से भागकर एक्ट्रेस बन जाऊँगी औऱ मैं भाग गई। जाट थी इसलिए जिद्दीपना मेरे अंदर था। हरियाणा में परिवार के लोग अपने बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर और टीचर बनाना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन एक्टर नहीं। मैं मानती हूँ कि व्यक्ति को अपने सपने पूरे करने चाहिए, क्योंकि अगर आप खुश रहेंगे तो आप सभी को खुश रख पाएँगे। मुबई आने के बाद मेरे परिवार को लगता था उनका नाम न खराब हो इसलिए मैंने अपना नाम हिमा लांबा से बदलकर अपनी माँ के नाम शेरावत से ‘मल्लिका शेरावत’ रख लिया।”

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...