Skip to main content

प्रियंका चोपड़ा के शो के खिलाफ बवाल: माँगी माफ़ी, फॉर्मेट भी बदला

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के शो ‘The Activist’ को लेकर बवाल हो गया है, जिसके बाद उन्हें माफ़ी माँगनी पड़ी है। मीडिया कंट्रोवर्सी और आलोचना होने के बाद उन्होंने CBS के इस शो में हिस्सा लेने को लेकर माफ़ी माँगी है। उन्होंने कहा कि आलोचनाओं का उन पर काफी असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस शो में गलत हुआ है और वो जानती हैं कि उनके इसमें हिस्सा लेने से कई लोग नाराज़ हैं।

अब CBS ने घोषणा की है कि वो अपने शो ‘The Activist’ के प्रारूप में बदलाव करने जा रहा है, जिसके बाद ये प्रतिद्वंद्विता का शो न रह कर एक वन टाइम डॉक्यूमेंट्री हो जाएगा। प्रियंका चोपड़ा ने कहा, “मैं खुश हूँ कि इसमें उनकी कहानियों को उकेरा जाएगा। मैं ऐसे लोगों की साझीदार बन कर खुश हूँ, जो जमीन से जुड़े हुए हैं और जिन्हें पता है कि कब पुनर्विश्लेषण करना है और कब रुकना है।”

उन्होंने कहा कि एक्टिविज्म एक उद्देश्य के लिए होता है और इसका एक प्रभाव होता है, क्योंकि जब लोग साथ आकर किसी मुद्दे पर आवाज़ उठाते हैं तो इसका हमेशा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस शो का मकसद था कि एक्टिविस्ट्स के उद्देश्यों और उनके कार्यों को सामने लाया जाए। उन्होंने जानकारी दी है कि शो का फॉर्मेट बदला जा रहा है। इस शो में 6 ‘संभावित एक्टिविस्ट्स’ को हिस्सा लेना था।

इस दौरान उन्हें 3 सेलेब्रिटियों अशर, प्रियंका चोपड़ा और जुलिअन हॉग के साथ हिस्सा लेना था। कई लोगों ने इस शो को लेकर आपत्ति जताई है। शो पर ‘परफॉर्मेंस एक्टिविज्म’ के आरोप लगे और एक्टिविज्म को सस्ता मनोरंजन में तब्दील करने के आरोप भी लगाए गए। प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वो वैश्विक एक्टिविस्ट समुदाय को सम्मान दे रही हैं, जो रोज किसी मुद्दे पर अपना खून-पसीना बहाते हैं।

उन्होंने कहा कि इन एक्टिविस्ट्स के कार्य इतने उम्दा हैं कि उन्हें पहचान मिलनी चाहिए और उन्हें सम्मान देना चाहिए। जुलिअन ने भी कहा कि पिछले कुछ दिनों से शो के विरोध में ‘वास्तविक एक्टिविज्म’ देखने को मिला। CBS का कहना है कि एक्टिविस्ट्स के संघर्षों को दिखाने के लिए इसे लाया गया है। अब शो के आयोजकों से लेकर होस्ट्स तक ने जनता से माफ़ी माँगते हुए इसमें बदलाव की बात बताई है।

लोगों के आरोप थे कि अलग-अलग एक्टिविस्ट्स को प्रतिद्वंद्विता के लिए एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया जाना और इसका उपयोग मनोरंजन के लिए करना गलत है। मार्च 2021 में प्रियंका चोपड़ा तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने अपनी आत्मकथा पुस्तक ‘अनफिनिश्ड’ में बताया था कि बॉलीवुड में उनके शुरुआती दिनों में एक फिल्म निर्देशक ने उनके साथ बदतमीजी की थी और अंडरवियर में डांस करने को कहा था। 

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...