Skip to main content

जैकलीन फर्नांडिस को ED के सामने हाजिर होने के आदेश : तिहाड़ से आते थे फूल-चॉकलेट

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की कई करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग के केस में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें सुकेश चंद्रशेखरन द्वारा चलाए जा रहे कई करोड़ के जबरन वसूली से जुड़े रैकेट में पूछताछ के लिए दोबारा से तलब किया गया है।

कुछ सप्ताह पहले इसी मामले में अभिनेत्री से जाँच एजेंसी ने दिल्ली में 7 घंटे तक पूछताछ की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन को 25 सितंबर को एजेंसी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया गया है। आशंका इस बात की है कि सुकेश चंद्रशेखर मामले में ईडी दूसरे कलाकारों से भी पूछताछ कर सकता है। दरअसल, जाँच एजेंसी जैकलीन से यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या इस मनी लॉन्ड्रिंग का उन्हें भी लाभ हुआ था या नहीं। उनके साथ नोरा फतेही को भी तलब किया जा सकता है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सुकेश कथित तौर पर तिहाड़ जेल से जैकलीन फर्नांडीस को को स्पूफ कॉल करता था। वह उससे एक बड़ी हस्ती होने का दिखावा करता था और जब उन्होंने उस पर विश्वास कर लिया तो उसने उसे कथित तौर पर उसे चॉकलेट और फूल उपहार के रूप में भेजना शुरू कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, जाँच प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की धारा 50 के तहत अभिनेत्री से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि पिछली बार जब दिल्ली में अधिकारियों ने जैकलीन से पूछताछ की थी तो उस दौरान उसकी जाँच पूरी नहीं हो पाई थी।

क्या है सारा मामला 

रिपोर्ट के अनुसार, सुकेश चंद्रशेखरन को पुलिस ने इसी साल गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि उसने जेल के अंदर बंद रहते हुए 200 करोड़ रुपए वसूली का रैकेट चलाया था। उसने एक बड़े बिजनेसमैन की पत्नी से 50 करोड़ रुपए की एक्सटॉर्शन मनी माँगी थी। इसी मामले को लेकर जब पुलिस ने जेल में ही रेड की तो वहाँ से उसके पास से 2 मोबाइल फोन जब्त किए गए थे। इस मामले में जैकलीन को गवाह माना जा रहा है। इसके अलावा भी उसने साल 2013 में केनरा बैंक में फ्रॉड किया था।

ईडी के अधिकारियों के पास सुकेश के दो दर्जन से अधिक कॉल रिकॉर्ड हैं, जिसके आधार पर वे जैकलीन के साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में पता लगाने में सफल रहे। हालाँकि, जाँच एजेंसी ने सुरक्षा कारणों से यह खुलासा नहीं किया है कि सुकेश खुद को क्या बताकर एक्ट्रेस से बातचीत करता था। 

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...