Skip to main content

वामपंथी जमात ने ‘गुलाब के फूल’ पर गुल पनाग को क्यों किया ट्रोल

ट्विटर पर एक लोकप्रिय एकाउंट है – The Skin Doctor (@theskindoctor13), जिसे राष्ट्रवादी विचारधारा का समर्थक माना जाता है और इस एकाउंट को अक्सर ही लेफ्ट-लिबरल नैरेटिव को तोड़ने और तर्कों के माध्यम से भारत और हिन्दू विरोधी एजेंडे को ध्वस्त करने के लिए भी जाना जाता है। पिछले कुछ दिनों में इसी वामपंथी और लिबरल गिरोह के द्वारा मास रिपोर्ट किए जाने के कारण ट्विटर ने यह एकाउंट सस्पेंड कर दिया था लेकिन गुरुवार (05 अगस्त 2021) को यह एकाउंट एक बार फिर वापस आ गया। The Skin Doctor के ट्विटर एकाउंट वापस आने पर आम आदमी पार्टी (AAP) की समर्थक गुल पनाग ने उन्हें बधाई दे दी, जिसके बाद से उनकी आलोचना शुरू हो गई और उन्हें छुपा हुआ ‘संघी’ भी कहा जाने लगा।

The Skin Doctor के एकाउंट के सस्पेंड किए जाने पर कई वामपंथी पत्रकार खुश हो गए और उन्होंने ‘टीम साथ’ (ट्विटर पर भाजपा समर्थकों और वामपंथ विरोधियों के पीछे पड़ने वाला एक ट्विटर एकाउंट) को बधाई दी। बधाई देने वाले वामपंथी पत्रकारों में सबा नकवी, विनोद कापड़ी, स्वाति चतुर्वेदी और अभिसार शर्मा जैसे पत्रकार शामिल रहे। हालाँकि इन सभी के खुशी के ये पल पानी के बुलबुले की तरह बहुत देर तक नहीं टिक पाए और जल्दी ही ट्विटर द्वारा The Skin Doctor का एकाउंट रिस्टोर कर दिया गया।

The Skin Doctor के वापस आने पर उनके समर्थक खुश दिखाई दिए। उन्हें लगातार बधाईयाँ मिलीं और इसी क्रम में AAP समर्थक और बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग ने एकाउंट रिस्टोर होने पर The Skin Doctor को बधाई दे दी।

गुल पनाग की दो अक्षरों की बधाई भी सोशल मीडिया पर बैठे लेफ्ट-लिबरलों को रास नहीं आई और उन्होंने उनको ही निशाना बनाना शुरू कर दिया। कुछ ने उन्हें छुपा हुआ संघी कहा तो कुछ यूजर्स ने लिखा कि AAP और हिंदुत्व आतंकियों का रिश्ता पुराना है और इसी बहाने कपिल मिश्रा को भी आतंकी कहा गया।

अपनी आलोचनाओं को देखते हुए गुल पनाग ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि लेफ्ट-लिबरल की यही समस्या है कि ये धीरे-धीरे दक्षिणपंथियों (हालाँकि यह तर्क उनका कमजोर ही है और शायद फिर से वामपंथी खेमे में जाने का प्रयास भर हो) की तरह होते जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई उनके (लेफ्ट-लिबरल) नैरेटिव से सहमत है तब तक सब सही है लेकिन जैसे ही कोई असहमत हुआ तो सारे के सारे टूट पड़ेंगे।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...