Skip to main content

‘नैंसी भाभी’ कैसे अश्लील फिल्मों के लिए करती थी मजबूर

एक समय था, जब रात्रि 12 के बाद से एक/दो चैनल ब्लू फिल्म प्रसारित करते थे, किसी ने कोई शोर नहीं मचाया। लेकिन समय के करवट लेने के साथ वह चैनल बंद नहीं हुए, विपरीत इसके आज पोर्न फिल्म बनाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग जोरों पर है। इन फिल्मों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं महिला के आत्मसम्मान पर प्रहार किया जा रहा है। 

कई बार अपने लेखों में लिखा कि चकाचौंध दिखने वाली रौशनी के पीछे कितनी गंदगी है, यह किसी से नहीं छिपा। और जिस अभिनेत्री ने भी इस गंदगी को उजागर करने का प्रयास किया, वह अभिनेत्री गुमनाम हो गयी। ऐसी अभिनेत्रियों में वह भी शामिल हैं, जिनका पारिवारिक फिल्मों में नाम था।  
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के कारोबारी पति राज कुंद्रा की पोर्न फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तारी के बाद इसी तरह का एक मामला कोलकाता से सामने आया है। युवा मॉडल्स को धमकी और लालच देकर एडल्ट फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर करने के मामले में मॉडल-अभिनेत्री नंदिता दत्ता को गिरफ्तार किया गया है।

सेमी-पोर्न कंटेंट में ‘नैंसी भाभी’ के नाम से मशहूर नंदिता के साथ मैनाक घोष नाम के उसके एक सहयोगी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित युवाओं को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ब्रेक देने का वादा कर उन्हें अश्लील फिल्म बनाने के लिए मजबूर करते थे। जो उनकी बात मानने से इनकार करते थे, उन्हें वे धमका कर चुप करा देते थे।

30 वर्षीय नंदिता दत्ता को पुलिस ने कोलकाता के दमदम से गिरफ्तार किया है, जबकि मैनाक को नकटला स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। दरअसल, न्यू टाउन पुलिस थाने में दो युवा मॉडल ने 26 जुलाई को दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया।

इनमें से एक मॉडल ने आरोप लगाया कि उसे बालीगंज के एक स्टूडियो में न्यूड वीडियो बनाने के दौरान भाग लेने के लिए मजबूर किया गया। इस महिला मॉडल ने आगे बताया कि इन लोगों ने उसकी दोस्त को भी न्यू टाउन होटल में एक पोर्न वीडियो शूट करने के लिए मजबूर किया।

कुछ दिन पहले ही कोलकाता के बिधाननगर पुलिस ने न्यू टाउन और साल्ट लेक में पोर्न रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इन दोनों अलग-अलग मामलों में एक फोटोग्राफर और एक मेकअप आर्टिस्ट की गिरफ्तारी भी हुई थी। जाँच के बाद पुलिस ने बताया कि ये ग्रुप निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं को बहलाकर या धमकी देकर न्यूड फिल्म बनाने के लिए बाध्य करते थे।

पुलिस का कहना है कि वह इस बात की जाँच कर रही है कि इन लोगों के पोर्न रैकेट चलाने वाले कारोबारी राज कुंद्रा से कोई संबंध हैं या नहीं। बिधाननगर कमिश्नरेट के एक अधिकारी ने बताया, “हम उनसे (आरोपियों से) पूछताछ करेंगे और उनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाने की कोशिश करेंगे। हम उन जगहों के बारे में भी उनसे पता करेंगे जहाँ वे इन वीडियो की शूटिंग करते थे।”

अधिकारी ने बताया कि पुलिस पता लगाएगी कि पोर्न वीडियो बनाने के बाद आरोपी इन्हें कहाँ बेचते थे और कौन लोग इन्हें खरीदते थे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ये लोग किसी बड़े रैकेट का हिस्सा तो नहीं, इस बात पर पुलिस का विशेष जोर रहेगा और इसकी गहन छानबीन की जाएगी।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...