Skip to main content

इस्लाम में ये सब हराम है’: सारा अली खान के माथे पर चंदन और कामाख्या मंदिर, भड़के कट्टरपंथी


बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर अपनी सोशल मीडिया तस्वीरों के कारण चर्चा में रहती हैं। पर इस बार कुछ ऐसा हुआ कि कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गईं। सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर कल (जुलाई 11, 2021) कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें वह कामाख्या मंदिर के अंदर थी। इसे देख जहाँ कई लोग उनके फैन हो गए। वहीं कट्टरपंथियों की जमात ऐसी भी मिली जो उन्हें इस्लाम का पाठ पढ़ाने लगी।

सारा ने जहाँ अपनी सफेद सूट में फोटो डाली और उनके माथे पर टीका लगा दिखाई दिया। वहीं इस्लामियों ने ये सब देख कर उन्हें तरह-तरह की बातें कहीं। एक कट्टरपंथी ने सारा को हिदायत दी कि वह मुसलमान बन जाएँ वरना अल्ला हरगिज शिर्क को माफ नहीं करेगा।

यूजर लिखता है, “मुस्लिम बन जाओ। अल्लाह हरगिज शिर्क को माफ नहीं करेगा। चंद साँसों की जिंदगी है उसके बाद अल्लाह के सामने पेश होना है उसकी तैयारी करो। ये जहालत के कामों से बचो। अल्लाह आपको हदायत दे।”

एक अन्य यूजर सारा की तस्वीर पर लिखती है, “मुझे तुम पर दया आती है सारा अगर तुम इस उम्र में आकर भी अपने मजहब के बारे में नहीं समझ पा रहीं तो तुमको शर्म आनी चाहिए। धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का।”

शाह फैजल लिखते हैं, “तुम से बेहतर सना खान है सब छोड़कर अल्लाह से मोहब्बत इबादत में मशगूल है।” रियाज फाकिजा लिखती हैं, “नाम मुस्लिम पहचान हिंदू। मेरी सलाह मानो और वही धर्म अपना लो क्योंकि इस्लाम में ये सब हराम है।”

नूर आजम सारा के लिए कहते हैं कि सारा खुल चुकी है परदे पर। इसमें इसका क्या कसूर है। कसूर तो माँ और पटौदी साहब का है। हिना राणा लिखती हैं, “इतनी भी छूट नहीं देनी चाहिए औलाद को कि वो सीधे रास्ते से भटक जाए। पता नहीं तुम्हारा बाप कैसे इजाजत दे देता है तुम्हें इन पुतलों को पूजने की।”

कुछ इस्लामियों ने सारा पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या वो मुस्लिम ही हैं और कुछ ने कहा कि ऐसा वह मूवी के लिए कर रही हैं। एक महिला यूजर ने लिखा, “मुस्लिम होकर ये सब करते हो शर्म नहीं आती क्या तुझे। कैसे गाली दूँ समझ नहीं आ रहा है।”

उल्लेखनीय है कि ये पहली बार नहीं है जब सारा अली खान को हिंदू मंदिरों में जाने या भगवान के आगे हाथ जोड़ने के लिए कट्टरपंथियों ने अपने निशाने पर लिया हो। इससे पहले कई बार सारा के साथ ये हुआ है। सारा चूँकि सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं तो वह दोनों धर्मों को फॉलो करती है। लेकिन कट्टरपंथियों को ये बातें रास नहीं आतीं। पिछली बार उन्हें गणपति के साथ फोटो डालने पर ट्रोल किया गया था और गंंदी-गंदी गालियाँ दी गई थीं।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...