Skip to main content

पोर्न फ़िल्में : बॉलीवुड में आने वाली युवतियाँ निशाना: शिल्पा शेट्टी का पति राज कुंद्रा सहित 11 गिरफ्तार

पोर्न फ़िल्में बनाने और फिर उन्हें कुछ एप्स के जरिए बेचने के आरोप में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कारोबारी राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है। वो बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति हैं। उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। राज कुंद्रा के खिलाफ IPC और IT एक्ट के अलावा ‘स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम (Indecent Representation of Women (Prohibition) Act)’ के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई पुलिस ने कहा है कि राज कुंद्रा इस मामले के मुख्य साजिशकर्ता हैं, इसीलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। जाँच अभी जारी है, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उसके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। क्राइम ब्रांच ने पोर्न फ़िल्में बनाने वाले एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो लड़कियों को फिल्मों में लॉन्च करने का लालच देकर उनसे अश्लील कंटेंट्स बनवाता है। इसके बाद इन वीडियोज को पोर्न साइट्स और कुछ मोबाइल एप्स पर रिलीज किया जाता है।

इस मामले में राज कुंद्रा सहित 11 आरोपितों की गिरफ़्तारी हुई है। इनमें अभिनेता-अभिनेत्री से लेकर लाइटमैन, वीडियोग्राफर और ग्राफिक्स एडिटर के रूप में कार्य करने वाले लोग तक शामिल हैं। क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने कार्रवाई की है। इसके पीछे कुछ ऐसी प्रोडक्शन कंपनियाँ हैं, जो टीवी या फिल्मों में बड़ा नाम कमाने के लिए आने वाली युवतियों पर डोरे डालती हैं। फिर उन्हें बड़े बजट की फिल्मों का लालच देकर अपनी शर्तों पर अश्लील वीडियोज शूट कराए जाते थे।

इसके लिए कुछ बड़े लोगों के बंगलों का इस्तेमाल किया जाता है। इन बंगलों को किराए पर लेकर उनमें पोर्न फ़िल्में शूट की जाती हैं। इससे इन कंपनियों को लाखों का फायदा होता है। साथ ही कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इनकी रिलीज से पहले ट्रेलर भी जारी किए जाते थे। मलाड वेस्ट के मढ़ द्वीप पर के एक बंगले से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मुंबई के शोरगुल से दूर महानगर के ही मढ़ में कई सेलेब्रिटीज ने अपना ठिकाना बनाया हुआ है।

शुरुआती जाँच में पता चला है कि राज कुंद्रा ‘Hothit Movies’ नामक एक एप के मालिक हैं, जिस पर पोर्न कंटेंट्स ही अपलोड होते रहे हैं। यूजर्स को इस एप को डाउनलोड करने के लिए रुपए देकर इन्हें सब्स्क्राइब करना होता है, फिर वो वीडियोज देख पाते हैं। कुछ प्रोडक्शन कंपनियाँ ऐसे कई एप्स चलाती हैं। राज कुंद्रा के खिलाफ फरवरी 2021 में ही FIR हो गई थी। उमेश कामत नामक एक आरोपित ने पुलिस से कहा था कि वो राज कुंद्रा की कंपनी के लिए काम करता है।

वहीं मॉडल और अभिनेत्री गहना वशिष्ठ से पूछताछ में कामत का नाम सामने आया था। कामत को फरवरी में ही गिरफ्तार किया गया था। उमेश सबसे पहले गहना वशिष्ठ से वीडियोज लेता था, फिर कोऑर्डिनेटर के रूप में काम करते हुए उन्हें इंग्लैंड भेजता था। फिर इन वीडियोज को ‘हॉटशॉट्स’ नामक एप पर रिलीज किया जाता था। मुंबई में हर साल अभिनेता-अभिनेत्री बनने के लिए हजारों युवक-युवतियाँ पहुँचते हैं। इनका निशाना यही लोग थे।

‘गंदी बात’ फेम अभिनेत्री गहना वशिष्ठ उर्फ वंदना तिवारी पर सामूहिक दुष्कर्म और गलत तरीके से कैद करने के आरोप भी लगाए गए थे। एक 24 वर्षीय मॉडल ने बताया था कि उसे एक वीडियो शूट के दौरान 3 पुरुषों के साथ अश्लील काम करने के लिए मजबूर किया गया था। इससे पहले 21 वर्षीय अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसे एक नशीली ‘एनर्जी ड्रिंक’ दी गई थी और नग्न अवस्था में उसके साथ अश्लील दृश्य फ़िल्माए गए थे। 

अभिनेत्री पूनम पांडेय ने भी राज कुंद्रा के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में केस फ़ाइल किया था। उनका आरोप था कि राज कुंद्रा की कंपनी के साथ उनका करार ख़त्म होने के बावजूद राज कुंद्रा और उनके सहयोगी उनके कंटेंट्स का बिना अनुमति इस्तेमाल कर रहे थे। राज कुंद्रा और उनके सहयोगियों की कंपनी ‘Armsprime Media’ ने पूनम पांडे के एप के कंटेंट्स का प्रबंधन का जिम्मा लिया था। आरोप था कि कर ख़त्म होने के 8 महीने बाद भी इन कंटेंट्स का इस्तेमाल रुपए कमाने के लिए किया जाता रहा।

अवलोकन करें:-

‘हीरो के साथ सोना होगा, तब मिलेगा काम’: किश्वर मर्चेंट का खुलासा

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
‘हीरो के साथ सोना होगा, तब मिलेगा काम’: किश्वर मर्चेंट का खुलासा
लव सीन का स्क्रिप्ट सुनाते समय गलत तरीके से छूने लगा: आराधना शर्मा, नायिका, तारक मेहता का उल्टा च

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
लव सीन का स्क्रिप्ट सुनाते समय गलत तरीके से छूने लगा: आराधना शर्मा, नायिका, तारक मेहता का उल्टा च

पूनम पांडे ने कहा था, “राज कुंद्रा ऐसी कौन सी मुसीबत में हैं कि वो मेरी वीडियोज चुरा रहे हैं? अगर वो वित्तीय समस्या से जूझ रहे हैं तो मैं उन्हें कुछ रुपए दे सकती हूँ, लेकिन अपने कंटेंट्स नहीं।” हालाँकि, राज कुंद्रा इन आरोपों से ये कह कर किनारा करते रहे हैं कि उनका इन सब से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा था कि जिस कंपनी पर ये सब आरोप हैं, उसे वो कब का छोड़ चुके हैं।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...