Skip to main content

‘ओह माय गॉड, तुम्हारे बट इतने बड़े क्यों हैं’: बॉडी शेमिंग झेल रही इलियाना डिक्रूज

बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में एक चौंकाने वाला खुलासा किया। 33 साल की डिक्रूज ने बताया कि वे 12 साल की उम्र से बॉडी शेमिंग का सामना कर रही हैं और आज भी इसकी शिकार होती हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे याद है जैसे कल की ही बात हो। ये सब बहुत अजीब था क्योंकि इसने मेरे मन पर असर छोड़ा। मैं बॉडी शेमिंग का सामना 12 साल की उम्र से कर रही हूँ। मेरी युवावस्था शुरू हुई और जब मैं बढ़ने लगी, तभी ऐसी अजीब टिप्पणियाँ सुनने को मिलीं। लोगों ने बॉडी पर कमेंट करके पूछा ‘ओह माय गॉड, तुम्हारे बट इतने बड़े क्यों हैं? और मैं बस यही कह पाई, ‘आखिर क्या कहना चाहते हो।’’

इलियाना ने आपबीती साझा करते हुए बताया, “आपको लगता है कि आप ठीक हैं और फिर आपको ऐसे लोग मिल जाते हैं। आप उनकी बातों पर यकीन करने लगते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि ये एक गहरा डर है, क्योंकि इसे आप इतने सालों से झेल रहे हैं। आपको आंतरिक तौर पर बहुत मजबूत होना पड़ता है ये कहने के लिए कि कोई बात नहीं। आपके बारे में आपकी राय सबसे जरूरी है। ये एक ऐसी चीज है जिसे मैं रोज अपने आपको कहती हूँ।”

अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना आज भी करना पड़ता है। वह कहती हैं, “मैं इन सबसे हर रोज गुजरती हूँ। मेरे पास कम से कम 10 मैसेज होंगे जिसमें बॉडी शेमिंग की गई होगी। हमेशा आपके आमने-सामने कोई न कोई ऐसा होता है जो आपके बारे में बुरा-भला कहे। मैं बस लोगों से यही कहना चाहती हूँ कि दूसरे लोगों से बात करते हुए संवेदनशील रहें, क्योंकि आपको नहीं पता आपकी बातें उसके मन पर कैसा असर छोड़ रही हैं।”

डिक्रूज कहती हैं, “दुनिया में सिर्फ़ आप अपने बारे में बनाई गई धारणा को नियंत्रित कर सकते हैं। इसलिए मैं लोगों को हमेशा कहती हूँ कि आपके बारे में आपकी राय महत्व रखती है। दुनिया को भाड़ में जाने दो, मत सोचो वे क्या सोचते हैं। सिर्फ़ आपकी राय अपने लिए जरूरी है। आप अकेले हैं जो अपनी बॉडी के साथ रहेंगे। ऐसे भी दिन थे जब मैंने सोचा कि नहीं, मुझे ये नहीं पसंद, मेरा पेट तो फूला हुआ है?  लेकिन अब मैं कहती हूँ ठीक है। इसके अंदर गर्भाशय है तो ठीक है सब। ये कभी फ्लैट नहीं होगी।”

इलियाना हाल में अभिषेक बच्चन के साथ ‘द बिग बुल’ में नजर आईं थीं। फिल्म में उन्होंने पत्रकार का रोल अदा किया था। आगे इलियाना, रणदीप हुड्डा के साथ ‘अनफेयर एंड लवली’ में नजर आने वाली हैं। फिल्‍म की कहानी हरियाणा की एक लड़की लवली की जिंदगी पर आधारित है। लवली साँवली है और समाज में वह रंग को लेकर भेदभाव का श‍िकार होती है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...