Skip to main content

फिलिस्तीन के समर्थन में नोरा फतेही : ‘रमजान के महीने में इजरायली सेना लोगों को बेघर कर रही’

बॉलीवुड में अपने डांस के कारण चर्चा मे रहने वाली नोरा फतेही ने हाल में फिलिस्तीन के लिए आवाज उठाई। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी शेयर करते हुए समझाया कि आखिर इजरायल ने यरुशलम में क्या किया। उन्होंने हालिया घटनाओं को अन्याय करार देते हुए इसके विरुद्ध प्रदर्शन की बात कही।

नोहा फतेही ने शेख जर्राह के लोगों पर बात करते हुए समझाया कि कोई भी व्यक्ति नस्लवाद, समानता, लैंगिक समानता, महिला अधिकार या भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर बात करने के लायक नहीं है, यदि वह फिलिस्तीनियों पर हुए अत्याचार को नकारता है। उन्होंने कहा कि किसी को यह चुनने का अधिकार नहीं है कि किसके मानवाधिकार दूसरों की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण हैं। 

अपनी स्टोरी में नोरा ने एक पोस्टर शेयर किया जिसमें इजरायली फोर्स, जो नोरा के मुताबिक फिलिस्तीनियों को उनके घर से बाहर करना चाहते हैं, उनके विरुद्ध प्रोटेस्ट करने की बात थी। इसमें 11 मई की तारीख लिखी देखी जा सकती है।

जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन का प्रमुख उद्देश्य हिंसा रोकने से है, जिसमें सैंकड़ों लोग घायल हुए। उनकी लास्ट स्टोरी में ये भी बताया गया किस तरह फिलिस्तीनियों पर हुआ हमला किसी भी रूप में उन्हें स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने अपने सभी फॉलोवर्स से पूर्वी यरूशलेम में शेख जर्राह के फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता से खड़े होने का आग्रह किया। उन्होंने लिखा, “विश्व को फिलिस्तीन के शेख जर्राह के लोगों के साथ एकजुटता दिखानी चाहिए। इजरायली सेना वहाँ लोगों को रमजान के महीने और महामारी में घरों से बाहर कर रहे हैं। वहाँ हिंसा हो रही है, वो भी अधिकतर बच्चों के साथ। ये अंतरराष्ट्रीय युद्ध अपराध है और अमानवीय है।”

आगे उन्होंने सभी विश्व नेताओं से फिलिस्तीनियों के मानवाधिकारों की रक्षा करने का भी आह्वान किया। फिर नोरा फतेही ने मस्जिद अल अक्सा हिंसा पर और प्रकाश डाला, जहाँ उनके अधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन के लिए एक विशाल फिलिस्तीनी भीड़ पर हमला किया गया था। नोरा का कहना है कि यरुशलम पर हुआ हमला कुछ समय में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर से विश्व के लोगों को प्रभावित करेगा।

अवलोकन करें:-

इजरायल में सौम्या की मौत पर केरल CM की श्रद्धांजलि… फिर किया पोस्ट एडिट: BJP ने लगाया ‘कट्टरपंथियो

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
इजरायल में सौम्या की मौत पर केरल CM की श्रद्धांजलि… फिर किया पोस्ट एडिट: BJP ने लगाया ‘कट्टरपंथियो

नोरा फतेही के इन स्टोरीज के बाद सोशल मीडिया पर अलग बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग हैं, जो इसके लिए फतेही को सराह रहे हैं। उनका कहना है कि भारत में अकेली अभिनेत्री हैं जो फिलिस्तान को समर्थन कर रही हैं। बाकियों को इनसे कुछ सीखना चाहिए। कम से कम इनमें इंसानियत तो हैं। वहीं कुछ कह रहे हैं कि नोरा भारत से कमाई करने के बाद भी इजरायल के विरुद्ध बोल रही हैं। इसलिए उनको वहीं चले जाना चाहिए।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...