Skip to main content

‘बेकार आवाज वाली लता ने लोगों के करियर बर्बाद किए’: लिबरलों की दुलारी ‘कावेरी’

                               ट्विटर पर इस बहस को शुरू करने वाली कावेरी (बाएँ), लता मंगेशकर (दाएँ)
बॉलीवुड गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज पर बहस छिड़ी हुई है। यह विवाद तब शुरू हुआ, जब कावेरी नाम की एक ट्विटर यूजर ने कहा कि लता मंगेशकर की आवाज ‘ओवर रेटेड’ है और उन्होंने इंडस्ट्री में लोगों के करियर बर्बाद किए। इसके बाद ट्विटर पर मौजूद तमाम लोग ये ट्वीट करने वाली कावेरी के पक्ष और विपक्ष में लिखने लगे।

दरअसल, कावेरी नाम की एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “भारतीयों को ये मानने के लिए ब्रेनवॉश किया गया है कि लता मंगेशकर की आवाज़ अच्छी है। यही नहीं, उनकी आवाज़ बिगड़ी हुई और बहुत ज़्यादा इस्तेमाल की हुई (ओवर यूज्ड) है।”

कावेरी के इस ट्वीट पर अब तक लगभग डेढ़ हजार रीट्वीट और करीब साथ हजार लाइक भी आ चुके हैं। उन्होंने इस पर एक नहीं बल्कि कई ट्वीट करते हुए लिखा, “लता मंगेशकर ने अपनी आवाज़ की उम्र से अधिक गाने गाए। संगीत से जुड़े जो लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते, वो इसलिए क्योंकि लता मंगेशकर पावरफुल थीं और इसलिए कोई उनसे भिड़ना नहीं चाहता था। लता मंगेशकर लोगों को तबाह करने का दम रखती थीं।”

कावेरी द्वारा लता पर ऊँगली उठाना गलत भी नहीं, इस आरोप में सच्चाई भी है। लता ने अपनी बहनों के साथ मिलकर फिल्म जगत में अपना एकाधिकार कर रखा था। सुधा मल्होत्रा, वाणी जयराम आदि कई गायिकाएं फिल्मों में आयीं, लेकिन इन बहनों के एकाधिकार के कारण बहुत जल्दी धूमिल हो गयीं। फिल्म 'अराउंड द वर्ल्ड' में संगीतकार शंकर(शंकर-जयकिशन) ने गायिका शारदा को फिल्म जगत में लेकर आये, लेकिन जयकिशन के निधन के बाद लता ने शंकर के संगीत निर्देशन में कोई गीत नहीं गया। जिस कारण शंकर के हाथ से एक के बाद दूसरी और दूसरी के बाद तीसरी फिल्में निकलने के कारण शंकर की आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय होती जा रही थी। निर्माता-निर्देशक सोहनलाल कंवर अपनी फिल्म 'सन्यासी' में लता का गायन चाहते थे, लेकिन लता शंकर के निर्देशन में गायन को तैयार नहीं थी। फिर गायक मुकेश द्वारा मध्यस्था करने के बाद बड़ी मुश्किल से तैयार हुई थी। अनुराधा पोडवाल के सिर पर टी-सीरीज के स्वामी गुलशन कुमार का हाथ होने के कारण टिक पायी, अन्यथा अनुराधा का कैरियर चौपट ही था। 

फिल्म जगत में केवल ओ.पी.नैयर एकलौता संगीतकार हैं, जिन्होंने लता से एक भी गाना नहीं गवाया। बस उनके टिके रहने का कारण यह था कि वह आशा भोंसले को प्रोत्साहन देते थे। यानि लता की ही बहन।   

जब यह विवाद बढ़ने लगा तो कावेरी ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि उन्होंने ये बात पहले भी कई बार कही लेकिन तब उन्हें इस स्तर तक नहीं सुना गया था।

कावेरी ने लता मंगेशकर को लेकर ट्वीट जारी रखते हुए लिखा, “मुझे खुशी है कि उन्होंने उमराव जान के लिए गाना नहीं गाया। पाकीजा तक वो मुझे इतनी बुरी नहीं लगीं, इसलिए मुझे इससे ज्यादा ऐतराज नहीं है। मुझे इन दोनों ही फिल्मों के ओएसटी पसंद हैं।”

एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा कि लता मंगेशकर ने अकेले ही कई लोगों के करियर तबाह किए, जिनमें से एक अनुराधा पौढ़वाल भी हैं। इस पर कावेरी ने जवाब में लिखा कि वो बस ये कहने ही वाली थी और लता मंगेशकर रेखा भारद्वाज के साथ भी यही करती अगर वो समकालीन होते।

कावेरी के ही इस ट्विटर थ्रेड पर एक अन्य यूज़र ने भी अपनी सहमति जताते हुए कुछ और उदाहरणों का भी जिक्र करते हुए लिखा, “इसके बाद आप कहेंगे कि शाहरूख खान हमेशा ओवर एक्टिंग करते हैं, सचिन तेंदुलकर को आवश्यकता से अधिक महत्त्व दिया गया और अमिताभ बच्चन को रिटायर हो जाना चाहिए, अब उन्हें झेलना मुश्किल है। मैं इनमें से किसी भी बात से अहसहमत नहीं हूँ।”

इसके बाद इस विवाद में कूदने वालों में गायक अदनान सामी भी मौजूद थे। उन्होंने लता मंगेशकर के बचाव में ट्विटर पर लिखा, “बन्दर क्या जाने अदरक का स्वाद।” साथ ही उन्होंने कहा कि मुँह खोलकर दुनिया को अपनी मूर्खता के बारे में बताने के बजाय चुप रहना चाहिए।

रमेश श्रीवत्स ने भी लता मंगेशकर के समर्थन में ट्वीट करते “लता मंगेशकर के खिलाफ ज़हर उगलना बंद करिए। अगर आज तक किसी भी इंसान की आवाज़ इतनी परफेक्ट रही है कि उसे किसी संगीत वाद्य की तरह इस्तेमाल किया जा सके तो वह लता मंगेशकर की आवाज़ है। वो एक वाद्य यंत्र जैसी परफेक्ट हैं, जिसमें भावनाएँ भी हैं।”

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...