Skip to main content

‘जिप, लिंग, योनि’ मामले में अनुराग कश्यप ने किए 4 ट्वीट

बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर 19 सितंबर 2020 को यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। पायल घोष के मुताबिक़ अनुराग उन्हें यह कह कर शारीरिक संबंध का दबाव बनाते थे कि फिल्म इंडस्ट्री में यह सब आम बात है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी इंसाफ की गुहार लगाई थी। मामला सुर्ख़ियों में आने के बाद अनुराग कश्यप ने भी इस पर अपना पक्ष रखा है। 

अनुराग कश्यप ने 20 सितंबर की देर रात इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए सफाई पेश की। अनुराग ने अपने ट्वीट में लिखा, “क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूँगा कि जो भी आरोप हैं आपके, सब बेबुनियाद हैं।” 

 इसके बाद अनुराग कश्यप ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा “बाक़ी मुझ पर आरोप लगाते-लगाते, मेरे कलाकारों और बच्चन परिवार को संग में घसीटना तो मतलब नहले पर चौका भी नहीं मार पाए। मैडम दो शादियाँ की हैं, अगर वो जुर्म है तो मंज़ूर है और बहुत प्रेम किया है, वो भी क़बूलता हूँ। चाहे मेरी पहली पत्नी हों, या दूसरी पत्नी हों या कोई भी प्रेमिका या वो बहुत सारी अभिनेत्रियाँ, जिनके साथ मैंने काम किया है, या वो पूरी लड़कियों और औरतों की टीम, जो हमेशा मेरे साथ काम करती आई हैं, या वो सारी औरतें, जिनसे मैं मिला बस, अकेले में या जनता के बीच।” 

इसके बाद अपने ट्वीट में इस मुद्दे पर सफाई देते हुए अनुराग कश्यप ने लिखा, “मैं इस तरह का व्यवहार ना तो कभी करता हूँ, ना तो कभी किसी क़ीमत पर बर्दाश्त करता हूँ। बाक़ी जो भी होता है, देखते हैं। आपके वीडियो में ही दिख जाता है कितना सच है कितना नहीं, बाक़ी आपको बस दुआ और प्यार। आपकी अंग्रेज़ी का जवाब हिंदी में देने के लिए माफ़ी।”

अपने अंतिम ट्वीट में अनुराग ने लिखा “अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं। यह बस शुरुआत है। बहुत फ़ोन आ चुके हैं, कि नहीं मत बोल और चुप हो जा। यह भी पता है कि पता नहीं कहाँ-कहाँ से तीर छोड़े जाने वाले हैं। इंतज़ार है।”

यह पहला ऐसा मौक़ा नहीं है, जब अनुराग कश्यप का नाम किसी विवाद में सामने आया हो। इसके पहले भी अनुराग का ज़िक्र दो ऐसे मामलों में हो चुका है। अक्टूबर 2018 के दौरान फिल्म निर्माता और क्वीन फिल्म के निर्देशक विकास बहल पर फैंटम फिल्म्स की पूर्व कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद अनुराग कश्यप ने अदालत का निर्णय आने के पहले ही विकास बहल के विरुद्ध सोशल मीडिया पर बयानबाज़ी शुरू कर दी थी। उन्होंने महिला कर्मचारी के आरोपों को सही बता कर उनका समर्थन किया था। 

जिसके बाद विकास बहल ने अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी पर बॉम्बे उच्च न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। दूसरी घटना साल 2014 की है, जब अनुराग कश्यप यौन शोषण के आरोपित ‘तहलका’ के संपादक का बचाव करने लगे थे। अनुराग ने फेसबुक पर तरुण तेजपाल के समर्थन में लिखा था “मैंने सीसीटीवी फुटेज देखी है और उसमें ऐसा कुछ भी नहीं है, जैसा वह लड़की (पीड़िता) तरुण तेजपाल के बारे में कह रही है।”

वहीं पायल घोष ने इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए लिखा था, “अनुराग कश्यप ने खुद का इस्तेमाल करके मुझे पर बेहद बुरी तरह दबाव बनाया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मेरा आपसे अनुरोध है कि इस आदमी पर कार्रवाई कीजिए और जिससे दुनिया को पता चले कि इस रचनात्मक इंसान के पीछे कितना बड़ा राक्षस छुपा हुआ है। मुझे पता है यह इंसान मुझे नुकसान पहुँचा सकता है, मेरी सुरक्षा खतरे में है, कृपया मदद करिए।” 

पायल घोष के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने भी रीट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, पायल आप इस घटना की पूरी जानकारी NCW को विस्तार से भेजें।

19 सितंबर 2020 को पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न के कई आरोप लगाए। आरोप लगाते हुए उन्होंने लिखा था, “मैं अनुराग से बात करने के अगले दिन उनसे मिलने गई। वह शराब पी रहा था। मिलने के बाद वह मुझे दूसरे कमरे में ले गया। वहाँ उसने अपनी ज़िप खोली और मेरी सलवार कमीज खोलकर मेरी योनि (vagina) के अंदर अपने c**k (penis) को जबरदस्ती डालने की कोशिश की। उन्होंने मुझसे इस तरह बात की जैसे फिल्म इंडस्ट्री में शारीरिक संबंध बनाना गलत नहीं था। उन्होंने कहा कि हुमा कुरैशी, ऋचा चड्डा और मही गिल जैसी अभिनेत्रियाँ हमेशा उनसे फोन पर संपर्क में रहती हैं।” आगे अनुराग कश्यप, पायल घोष से कहता है, “जब भी मैं उन्हें बुलाता हूँ, वह दौड़कर आती हैं और मेरा c**k (penis) चूसती हैं।” 

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...