Skip to main content

NTK नेता ने मुझे Slut Shame किया’ : अभिनेत्री विजयलक्ष्मी, दक्षिण भारत

विजयलक्ष्मी, सीमन, NTK
अभिनेत्री विजयलक्ष्मी ने तमिल नेता सीमन पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
दक्षिण भारत की अभिनेत्री विजयलक्ष्मी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। रविवार (जुलाई 26, 2020) की शाम अभिनेत्री ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। विजयलक्ष्मी को चेन्नई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। अपने वीडियो में विजयलक्ष्मी ने NTK (नाम तमिलर कच्ची) नेता सीमन और पनकट्टू पडाई नेता हरि नादर पर उन्हें अपमानित और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विजयलक्ष्मी ने फेसबुक पर डाले गए अपने वीडियो में कहा कि ये उनका अंतिम वीडियो है क्योंकि पिछले कुछ महीनों से वो असीम प्रताड़ना का सामना कर रही हैं। उन्होंने इसके लिए NTK नेता सीमन और उनके साथी नेताओं को जिम्मेदार ठहराया। विजयलक्ष्मी ने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों अपनी माँ व बहन के कारण जीने की भरपूर कोशिश की लेकिन हरि नादर ने उनका हाल ही में मीडिया में अपमान किया है।
अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अपने कुछ बीपी टेबलेट्स खा लिए हैं, इसीलिए कुछ ही देर में उनका बीपी काफी कम हो जाएगा और उनकी मौत हो जाएगी। विजयलक्ष्मी में कहा कि वो वीडियो देख रहे अपने प्रशंसकों को बताना चाहती हैं कि उनका जन्म कर्नाटक में हुआ था, सिर्फ इसीलिए NTK नेता सीमन ने उन्हें काफी प्रताड़ित किया। विजयलक्ष्मी ने कहा कि एक महिला होने के नाते उन्होंने इसका सामना करने की भरसक कोशिश की लेकिन अब वो इस दबाव को सहन करने में अक्षम हैं।
विजयलक्ष्मी ने बताया कि वो पिल्लई समुदाय से संबंध रखता है, जिससे श्रीलंका में लिट्टे का सबसे बड़ा सरगना रहा प्रभाकरण आता था। अभिनेत्री ने अपनी वीडियो में कहा:
“सीमन आज जो भी है, वो प्रभाकरण की वजह से ही है। लेकिन अब वो मुझे लगातार सोशल मीडिया पर प्रताड़ित कर रहा है। सीमन, तुमने मुझे Slut Shame किया है और अब ये मेरे पर निर्भर करता है कि तुम्हारी प्रताड़ना के बाद मैं क्या करूँ। मैं अपने प्रशंसकों से अपील करती हूँ कि सीमन को इस मामले में भाग कर मत निकलने देना। उन्हें जमानत तक नहीं मिलनी चाहिए। मेरी मौत से सभी की आँखें खुल जानी चाहिए। मैं किसी का दास बन कर जीवन व्यतीत नहीं करना चाहती।”
 
विजयलक्ष्मी कन्नड़, तमिल और मलयालम फिल्मों में सक्रिय रही हैं। पिछले ढाई दशक से वो दक्षिण भारतीय सिनेमा में काम करती रही हैं। वो तमिल स्टार विजय और मलयालम के वरिष्ठ अभिनेता मोहनलाल के साथ भी काम कर चुकी हैं। वहीं अगर NTK की बात करें तो ये पार्टी तमिल आतंकी प्रभाकरण को अपना आदर्श मानती है। पार्टी के कई कार्यक्रमों में पोस्टरों-बैनरों पर प्रभाकरण की तस्वीर देखी गई है।
इस पार्टी की स्थापना 1958 में ‘वी तमिल्स’ के रूप में हुई थी, जो श्रीलंका और भारत के तमिल क्षेत्रों को मिला कर एक ‘ग्रेटर तमिलनाडु’ बनाना चाहती है। इस पार्टी के नेताओं ने भारत का नक्शा तक जलाया था।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...