Skip to main content

कंगना ने अनुराग कश्यप को कहा : ‘मिनी महेश भट्ट’

Not Able to Tolerate New Kangana Ranaut: Anurag Kashyap After ...
कंगना रनौत पर हमला करने वालों में ताज़ा नाम अनुराग कश्यप का जुड़ा है, जिन्होंने दावा किया कि वो पहले उनकी बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। वो कंगना रनौत द्वारा ‘मणिकर्णिका’ फिल्म के दौरान दिए गए इंटरव्यू से भड़के हुए थे। उन्होंने इसी इंटरव्यू को देख कर सोशल मीडिया के सहारे भला-बुरा बका। अनुराग कश्यप ने दावा किया कि उनकी दोस्त रहते हुए कंगना उनकी हर फिल्म पर हौंसला बढ़ाती थीं लेकिन ‘नई कंगना’ को वो नहीं जानते।
अनुराग कश्यप ने कंगना रनौत के इस इंटरव्यू को डरावना करार दिया। अनुराग कश्यप ने ज्ञान देते हुए कहा कि सफलता और ताक़त का नशा हर किसी को बराबर बहकाता है, चाहे वो इनसाइडर हो या आउटसाइडर। उन्होंने दावा किया कि कंगना अब ‘मुझसे सीखिए, मेरे जैसा बनिए’ कहते रहती हैं जबकि वो 2015 से पहले ऐसा नहीं करती थीं। बकौल अनुराग कश्यप, कंगना मानती हैं कि जो भी उनके साथ नहीं है, वो सब मतलबी व चापलूस है।
कंगना रनौत पर अनुराग कश्यप ने कई आरोप लगाए। जैसे- वो निर्देशकों को गाली देती हैं और एडिट में बैठ कर सह कलाकारों के रोल काट देती हैं। साथ ही ये भी आरोप लगाया कि पहले कंगना के साथ काम करने वाले जो निर्देशक उनकी सराहना करते थे, वो सब अब उनके साथ काम करने से डरते हैं। अनुराग ने दावा किया कि कंगना ने दूसरों को दबाने की ताक़त कमाई है। अनुराग कश्यप ने आगे कहा:
"मुझे और कुछ नहीं कहना है। कंगना क्या बकवास कर रही हैं? वो कुछ भी बिना सर-पैर की बातें बोल रही हैं। इन सब का अंत यहीं होगा। चूँकि मैं उसे बहुत मानता हूँ और यह कंगना मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रही है। बाक़ी बोलें ना बोलें, मैं तो बोलूँगा क्योंकि बहुत हो गया। अगर यह तुम्हारे घर वालों को भी नहीं दिखता और तुम्हारे दोस्तों को भी नहीं दिखता तो फिर एक ही सच है कि हर कोई तुम्हारा इस्तेमाल कर रहा है और तुम्हारा अपना आज कोई नहीं है। बाक़ी तुम्हारी मर्ज़ी, मुझे जो गाली बकनी है बको।"


हालाँकि, अनुराग कश्यप के इन आरोपों का कंगना रनौत ने तगड़ा जवाब दिया। उन्होंने कश्यप को ‘मिनी महेश भट्ट’ करार दिया। कंगना ने कहा कि कश्यप समझते हैं कि वो एकदम अकेली हैं और उनके आसपास केवल फर्जी लोग हैं, जो उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन पलटवार करते हुए कंगना रनौत ने आरोप लगाया कि जैसे राष्ट्रद्रोही और अर्बन-नक्सली आतंकियों को बचाते हैं, ऐसे ही ये लोग फ़िल्मी माफिया का भी बचाव कर रहे हैं।
उधर स्वरा भास्कर ने भी कंगना रनौत पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने ही 1955 में ‘पाथेर पांचाली’ के साथ समानांतर सिनेमा की शुरुआत की थी। साथ ही मजाक उड़ाते हुए ये भी कहा कि कंगना ने 2013 में ‘क्वीन’ के साथ फेमिनिज्म शुरू किया और 1947 में भारत को आजादी भी दिलाई। इस पर कंगना ने उन्हें याद दिलाया कि जब भारतीय सिनेमा का स्वर्ण युग था, तब स्वरा पैदा भी नहीं हुई थीं।
कंगना ने पलटवार में तंज जारी रखते हुए कहा कि इसके बाद बॉलीवुड माफिया और अंडरवर्ल्ड डॉन्स ने सिनेमा इंडस्ट्री पर कब्जा कर लिया। उन्होंने पूछा कि अगर ‘क्वीन’ के साथ पैरेलल सिनेमा की शुरुआत नहीं हुई तो स्वरा बता दें कि हुई कब? साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि स्वरा भास्कर ऐसी बातें कर के सुशांत सिंह राजपूत के हत्यारों को बचाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ही लोग देशद्रोहियों और आतंकवादियों का भी बचाव करते हैं।
अनुराग कश्यप अक्सर सोशल मीडिया पर गाली बकते रहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपशब्द कहे थे। अनुराग कश्यप ने सीएए विरोध प्रदर्शन के दौरान ट्विटर पर वापसी की थी। उससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर कटुता होने की बात कहते हुए ट्विटर को अलविदा कह दिया था। अनुराग कश्यप को सोशल मीडिया पर कई लोग मानसिक पागल भी करार देते हैं। उन्होंने दंगाइयों का भी समर्थन किया था।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...