Skip to main content

कल हसीन दिखने वाली नायिकाएं आज दिखती हैं ऐसी

ये तो सभी जानते हैं कि वक्त के साथ सब कुछ बदल जाता है। फिर चाहे मौसम हो या इंसान। वैसे, बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो यहां की एक्ट्रेस के लुक में भी अब काफी बदलाव आ चुका है। ये स्टार्स टीनएज में जैसे दिखते थे, अब वैसे नजर नहीं आते हैं। इनका लुक काफी हद तक बदल चुका है। बात चाहे रंभा की हो या नमिता की, भानुप्रिया हों या फिर जयाप्रदा, वक्त के साथ सभी के लुक में काफी चेंज आ चुका है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कुछ ऐसे ही एक्ट्रेसेस के बारे में, जिनके लुक अब पहले की तुलना में काफी बदल चुका है।
नमिता-रंभा से रासी-मीनाक्षी तक, अब ऐसी दिखने लगीं साउथ की ये 12 हीरोइननमिता
साउथ की एक्ट्रेस नमिता का जन्म 10 मई, 1981 को सूरत, गुजरात में हुआ। वो 1998 में मिस सूरत भी रह चुकी हैं। नमिता ने 2002 में तेलुगु फिल्म 'सोंथम' से फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने जैमिनी, चाणक्य, कोवई ब्रदर्स, बिल्ला, इंद्रा जैसी कई फिल्मों में काम किया।
नमिता-रंभा से रासी-मीनाक्षी तक, अब ऐसी दिखने लगीं साउथ की ये 12 हीरोइनरम्भा
रम्भा का जन्म 5 जून, 1975 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। रम्भा का नाम उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, जिन्होंने कम उम्र में बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया था। वे जब 18 साल की थीं, तब उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'सर्वर सोमाना' में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया था। रम्भा ने फिल्मों में 1993 में एंट्री ली थी। उन्होंने शुरुआत में साउथ की कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने 'जल्लाद' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री ली। इसके बाद 'दानवीर', 'जंग', 'कहर', 'जुड़वां', 'सजना', 'घरवाली बाहरवाली', 'बंधन', 'मैं तेरे प्यार में पागल', 'क्रोध', 'बेटी नंबर वन', 'दिल ही दिल में', 'प्यार दीवाना होता है' सहित कई फिल्मों में काम किया। हालांकि, लंबे समय से वे फिल्मों से गायब हैं।
नमिता-रंभा से रासी-मीनाक्षी तक, अब ऐसी दिखने लगीं साउथ की ये 12 हीरोइनमीनाक्षी शेषाद्रि
मीनाक्षी का जन्म 16 नवंबर 1963 को झारखंड के सिंदरी में एक तमिल परिवार में हुआ था। वे भरतनाट्यम, कत्थक समेत चार तरह के नृत्य कला में माहिर थीं। मीनाक्षी ने मात्र 17 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता था। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। दामिनी जैसी हिट फिल्म देने वाली इस अदाकारा ने कुछ समय बाद सिनेमा को अलविदा कह दिया। बॉलीवुड को अलविदा कहने के बाद मीनाक्षी ने हरीश मैसूर नाम के एक बैंकर से शादी कर ली। ये शादी न्यूयॉर्क में रजिस्टर कराई गई। दोनों शादी के बाद पूरे परिवार के साथ टेक्सास में रहते हैं। मीनाक्षी और हरीश के दो बच्चे हैं, एक का नाम केंद्रा और दूसरे का नाम जोश है। मीनाक्षी टेक्सास में डांस क्लास भी चलाती हैं और समय-समय पर अपनी पूरी टीम के साथ इवेंट्स का हिस्सा बनती हैं।
नमिता-रंभा से रासी-मीनाक्षी तक, अब ऐसी दिखने लगीं साउथ की ये 12 हीरोइनभानुप्रिया
भानुप्रिया का असली नाम मंगा भामा है। उनका जन्म आंध्रप्रदेश के राजमुंदरी जिले के रंगमपेटा गांव में हुआ था। उनकी बड़ी बहन शांतिप्रिया भी 90 के दशक की एक्ट्रेस रह चुकी हैं। भानुप्रिया ने आदर्श कौशल से शादी की और बाद में अमेरिका में सैटल हो गईं। उन्होंने 14 जून, 1998 को कैलिफोर्निया में शादी कर ली। 2003 में इनकी बेटी अभिनया का जन्म हुआ। हालांकि बाद में 2005 में भानुप्रिया ने कौशल को तलाक दे दिया और इंडिया लौट आईं। फिलहाल वह बेटी के साथ चेन्नई में रहती हैं। उन्होंने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
नमिता-रंभा से रासी-मीनाक्षी तक, अब ऐसी दिखने लगीं साउथ की ये 12 हीरोइनजयाप्रदा
जयाप्रदा का जन्म 3 अप्रैल 1962 को राजमुंदरी, आंध्र प्रदेश में हुआ था। उनके बचपन का नाम ललिता रानी है। उनके पिता कृष्ण राव एक तेलुगु फिल्म फाइनेंसर थे। वे काफी छोटी थीं, तब मां ने उन्हें डांसिंग और म्यूजिक क्लासेस ज्वाइन करवा दी थी। डांस का यही हुनर उन्हें एक्टिंग की दुनिया तक ले गया। अमिताभ बच्चन और जितेन्द्र जैसे कलाकारों के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की जाती थी। हालांकि, जया ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'भूमि कोसम' से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान बॉलीवुड में आकर ही मिली। फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी उन्होंने खूब नाम कमाया है। तेलुगु देशम पार्टी से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाली जया राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गई थीं। हालांकि अब वो फिर समाजवादी पार्टी में लौट आई हैं। 1986 में जयाप्रदा ने प्रोड्यूसर श्रीकांत नाहटा से शादी की। हालांकि दोनों की कोई संतान नहीं है।
नमिता-रंभा से रासी-मीनाक्षी तक, अब ऐसी दिखने लगीं साउथ की ये 12 हीरोइननगमा
साल 1990 में फिल्म ‘बागी’ से फिल्‍मी करियर की शुरुआत की थी। वो अब तक तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि, उनका बॉलीवुड करियर सीमित लेकिन अच्छा रहा। बॉलीवुड में उन्होंने कई सफल फिल्में दीं, जिनमें 'बागी' (1990), 'यलगार' (1992), 'सुहाग' (1994), 'लाल बादशाह' (1999), 'कुंवारा' (2000), 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' (2004) शामिल हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में उन्‍होंने कांग्रेस के टिकट पर मेरठ से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा।
नमिता-रंभा से रासी-मीनाक्षी तक, अब ऐसी दिखने लगीं साउथ की ये 12 हीरोइनरोजा
साउथ इंडियन एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन (एमएलए) रोजा ने 10 अगस्त, 2002 को तमिल डायरेक्टर आरके सेल्वामनि से शादी की। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। 2014 के चुनाव में रोजा नागरी विधानसभा क्षेत्र से एमएलए का चुनाव जीत चुकी हैं। रोजा की पहली फिल्म 'प्रेमा थापसु' थी, जिसमें उनके अपोजिट राजेन्द्र प्रसाद थे। रोजा को तमिल फिल्मों में पहली बार डायरेक्टर सेल्वामनि फिल्म 'चेम्बारुथि' से लाए। इसमें उनके अपोजिट एक्टर प्रशांत थे।
नमिता-रंभा से रासी-मीनाक्षी तक, अब ऐसी दिखने लगीं साउथ की ये 12 हीरोइनरासी
तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों की एक्ट्रेस रासी ने डेब्यू तेलुगु फिल्म 'शुभकांक्षुलु' से किया। हिंदी में उनकी पहली फिल्म 'गिरफ्तार' है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म रंगबाज, सूरज और जोड़ीदार में मिथुन के साथ भी काम किया है।
नमिता-रंभा से रासी-मीनाक्षी तक, अब ऐसी दिखने लगीं साउथ की ये 12 हीरोइनराधा
राधा का असली नाम उदया चंद्रिका है। 3 जून, 1965 को त्रिवेंद्रम, केरल में जन्मीं राधा ने रविचंद्रन, चिरंजीवी, कमल हासन, शिवाजी गणेशन, रजनीकांत, मोहनलाल, वेंकटेश, प्रभु, कार्तिक और सत्यराज जैसे कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। फिलहाल वो डांस रियलिटी प्रोग्राम 'स्टार विजय जोड़ी नंबर वन' की जज हैं। राधा की डेब्यू फिल्म कोदमा सिम्हम है। वो मलयालम, कन्नड़, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
नमिता-रंभा से रासी-मीनाक्षी तक, अब ऐसी दिखने लगीं साउथ की ये 12 हीरोइनसरिता
7 जून, 1964 को आंध्रप्रदेश के गुंटूर में जन्मीं सरिता ने 140 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों के अलावा 2005 में टीवी सीरियल सेल्वी में भी काम किया। वो फिल्मों के लिए सुष्मिता सेन, तब्बू और नगमा समेत कई एक्ट्रेस की आवाज को डब कर चुकी हैं। उन्होंने 1975 में तेलुगु एक्टर वेंकट सुबैया से शादी की। बाद में 1976 में उनका तलाक हो गया। बाद में उन्होंने मलयालम एक्टर मुकेश से सितंबर 1988 में दूसरी शादी की। उनके दो बेटे श्रवण और तेजस हैं।
रावली
रावली कन्नड़, तमिल और तेलुगु फिल्मों की एक्ट्रेस हैं। उन्हें मर्द, शुभकांक्षुलु और विनोदम जैसी फिल्मों में काम के लिए जाना जाता है। रावली ने 9 मई, 2007 को फिल्मों से रिटायरमेंट लेते हुए नीली कृष्णा से शादी कर ली। मई 2008 में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...