Skip to main content

एक ऐसा मंदिर जहाँ मूर्तियों की स्थिति सदा बदलती रहती है

हिमाचल प्रदेश की नगरी को देव भूमि भी कहा जाता है यहाँ पर प्राचीन काल से बहुत से मंदिर है लेकिन उनमे से एक कांगड़ा जिले में अनोखा शिवलिंग है यहाँ के काठगढ़ महादेव मंदिर में अर्धनारेश्वर के रूप में शिवलिंग है और साथ ही शिव-पार्वती की मूर्ति भी है इन दोनों मुर्तियो के बीच में दूरिया अपने आप बढती घटती रहती है। 
यह विश्व का एक मात्र ऐसा मंदिर है जिसके बारे में कहा जाता है कि गृह नक्षत्रो के बदलाव के कारण इन मूर्तियों में दूरी बढती-घटती रहती है. यह भगवान शिव का अर्धनारेश्वर रूप शीत ऋतू में ही देखने को मिलता है.
ऐसा सुना जाता ही है की यह मंदिर सबसे पहले सिकंदर ने बनवाया था इस मंदिर से प्रभावित होकर सिकंदर ने टीले पर मंदिर बनाने तथा यहाँ की भूमि को समतल करवाया और यहाँ पर मंदिर बनवाया था.
यह शिवलिंग दो भागो में विभाजित है जो गृह नक्षत्रो के कारण इसमें बदलाव देखने को मिलता है ये शिवलिंग काले भूरे रंग का है. जो शिवलिंग शिव के रूप में पूजे जाते है उनकी उंचाई 7-8 फीट है और जो पार्वती के रूप में पूजे जाते है उनकी उंचाई 5-6 फीट है. 
शिव और पार्वती के अर्धनारेश्वर रूप को देखने के लिए यहाँ भक्तो की भीड़ लगी रहती है लेकिन यहाँ सबसे ज्यादा भीड़ शिवरात्री के दिन रहती है यहाँ पर शिवरात्री के दिन मेला भी लगता है. सावन के महीने में भी यहाँ भक्तो का जमावाड़ा रहता है.

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)