Skip to main content

देश के सबसे बड़े इंक्यूबेशन सेंटर का हुआ उद्घाटन

Rajasthan chief minister Vasundhara Raje inaugurated indias largest tech hub for startupsस्टार्टअप्स के लिए बेहतर इकोसिस्टम डेवलप करने के इरादे से राजस्थान सरकार ने जयपुर में नया टेक्नोहब सेंटर खोला है। इसका नाम भामाशाह टेक्नोहब है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने जयपुर में अगस्त 23 को इस सेंटर की शुरुआत की। राज्य के अधिकारियों का दावा है कि यह देश का सबसे बड़ा इंक्यूबेशन सेंटर है। स्टार्टअप्स को सपोर्ट करने के लिए राज्य सरकार की ओर से शुरू किए गए आईस्टार्ट इनिशिएटिव के तहत इस सेंटर की शुरुआत की गई है।  
राजस्थान सरकार के अधिकारियों का दावा है कि यह राज्य सरकार की ओर से बनाए गए उन स्टार्टअप्स में से एक है, जहां स्टार्टअप्स को एक ही छत के नीचे सारे सॉल्यूशन मुहैया कराए जाएंगे। राजस्थान सरकार में इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी निखिल अरोड़ा के मुताबिक, इस सेंटर का मकसद स्टार्टअप्स को बूस्ट देने के लिए एक प्लेटफार्म तैयार करना है। यह अपनी तरह का एकमात्र इंक्यूबेशन सेंटर है, जहां स्टार्टअप्स को मेंटरशिप, को—वर्किंग स्पेस, सीड फंडिंग तथा वेंचर कैपिटल फंडिंग जैसी सारी जरूरी सहूलियतें दी जाती हैं। ताकि स्टार्टअप्स को कहीं भटकना नहीं पड़े। यही नहीं राज्य सरकार स्टार्टअप्स को अपने डाटा सेंटर के जरिए 2 साल तक फ्री क्लाउड सर्विस भी देगी।   

2 साल का फ्री को—वर्किंग स्पेस

अरोड़ा के मुताबिक, भामाशाह टेक्नोहब एक मात्र टेक्नोहब है, जहां स्टार्टअप्स को को—वर्किंग स्पेस भी मुहैया कराया जाता है। यह वर्किंग स्पेस स्टार्टअप्स के लिए 2 साल तक फ्री आॅफ कॉस्ट मुहैया कराया जाता है। इस सेंटर में करीब 700 सीट बनाई गई हैं, जहां करीब 150 स्टार्टअप्स काम कर सकते हैं। अरेाड़ा का दावा है कि यह एक मात्र इंक्यूबेशन सेंटर है, जहां स्टार्टअप्स को फ्री में काम करने के लिए स्पेस दिया जाता है।

राजस्थान सरकार ने बनाया 500 करोड़ का फंड

राज्य में स्टार्टअप्स को बूस्ट देने और उनकी फंडिंग के लिए राज्य की वसुंधरा सरकार ने 500 करोड़ रुपए का फंड भी बनाया है। यह एक फंड्स आॅफ फंड है। इसे 100 करोड़ महिला एंटरप्रेन्योर और 50 करोड़ ग्रीन स्टार्टअप्स के लिए रखा गया है। 

मैक्सिमम 25 लाख तक की फंडिंग

राज्य सरकार यहां स्टार्टअप्स को जीरो से शुरुआत करने की सुविधा मुहैया कराती है। अगर कोई स्टार्टअप आइडिया पसंद आया तो पहले 2 लाख तक की सीड फंडिंग और बाद में 25 लाख तक की वेंचर कैपिटल भी मुहैया कराई जाती है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...